Feed aggregator

अन्ना यूनिवर्सिटी में रेप मामले में अदालत का बड़ा फैसला, ज्ञानशेखरन दोषी करार; 2 जून को होगा सजा का एलान

Dainik Jagran - National - May 28, 2025 - 12:46pm

पीटीआई, चेन्नई। चेन्नई में दिसंबर 2024 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था, जहां एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया था। अब इस मामले में चेन्नई की एक महिला अदालत ने अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना को लेकर आरोपी ज्ञानशेखरन दो दोषी करार दिया है।

कब मिलेगी सजा?

अदालत ने माना है कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप सच है इसलिए ज्ञानशेखरन को दोषी करार दिया गया है। इस मामले को लेकर न्यायाधीश दो जून को फैसला सुनाने वाली हैं।

हालांकि, आरोपी को क्या सजा होगी, इसे लेकर महिला अदालत की न्यायाधीश राजलक्ष्मी 2 जून को अपना फैसला सुनाएंगी। बता दें, इस मामले के आरोपी व्यक्ति के तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के साथ कथित संबंधों की वजह से राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया था।

एमके स्टालिन की सफाई

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसी साल जनवरी के महीने में कहा था कि ज्ञानशेखरन सिर्फ एक समर्थक था, वह द्रमुक का सदस्य नहीं था।

Categories: Hindi News, National News

Tejashwi Yadav Son Name: संस्कृत या अरबी? तेजस्वी के बेटे को दादा लालू ने दिया बेहद खास नाम

Dainik Jagran - May 28, 2025 - 12:19pm

राज्य ब्यूरो, पटना। मंगलवार की सुबह बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। वहीं, अब तेजस्वी के बेटे का नामकरण भी हो गया है। तेजस्वी यादव के बेटे का नाम इराज लालू यादव रखा गया है। उसे यह नाम दादा लालू प्रसाद ने दिया है।

संस्कृत का शब्द है इराज

इराज संस्कृत का शब्द है। इसके कई अर्थ हैं, जैसे कि फूल, प्रसन्नता, जलज आदि। महाबली हनुमान का एक नाम इराज भी है। इसे कामदेव का एक स्वरूप भी बताया गया है। सनातन संस्कृति में मंगलवार के इष्ट देव के रूप में हनुमान की मान्यता है। मंगलवार को नवजात पुत्र की तस्वीर साझा करते हुए तेजस्वी ने एक्स पर 'जय हनुमान' भी लिखा था।

तेजस्वी को पहले से एक बेटी है। लालू ने ही उसका भी नामकरण किया था। चैत्र नवरात्र की षष्ठी को पैदा होने के कारण उसे कात्यायनी नाम मिला। बहरहाल इराज के साथ अपना नाम जोड़ लालू ने दक्षिण-पश्चिम भारत की परंपरा के अनुकरण के बजाय यह संदेश देने का प्रयास किया है कि अपने समय में यह नवजात ही बिहार के इस सबसे बड़े राजनीतिक परिवार का उत्तराधिकारी होगा।

दक्षिण-पश्चिम भारत में व्यक्ति के नाम के साथ पिता-दादा का नाम और कुल का टाइटल जुड़ा होता है।

भाषा-व्याकरण से अनभिज्ञ लोगों के सुनने-गुनने में इराज शब्द अरबी भाषा परिवार का प्रतीत होता है। उर्दू इसी परिवार की भाषा है। उर्दू बहुतायत में मुसलमानों की जुबान है।

यादव समाज के साथ राजद के जनाधार का एक प्रमुख वर्ग मुसलमान ही है। जो यह कहते हैं कि राजनीति में लालू का दिमाग समय की चाल से भी तेज चलता है, उसके प्रमाण में संभवत: ऐसे ही उदाहरण हों।

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar