Feed aggregator

'बंगाल को उत्तर कोरिया मत बनाइए, आज कल के बच्चे...' Sharmishtha Panoli के समर्थन में क्या बोलीं कंगना?

Dainik Jagran - National - June 1, 2025 - 2:56pm

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर जमकर राजनीतिक बयानबाजी चल रही है।  'ऑपरेशन सिंदूर' के मुद्दे पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट के आरोप में 22 साल की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली (Sharmistha Panoli) को गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा के बचाव में भाजपा सांसद कंगना रनौत लगातार टिप्पणी कर रहे हैं।

रविवार को भाजपा सांसद ने कहा,"कानून और व्यवस्था के नाम पर किसी को परेशान करना ठीक नहीं है। जब कोई माफी मांग लेता है और पोस्ट हटा देता है, लेकिन उसे जेल में डालना, उसे प्रताड़ित करना, उसका करियर खत्म करना और उसके चरित्र पर सवाल उठाना बहुत गलत है। किसी भी बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

शर्मिष्ठा के सामने पूरा करियर और जीवन बचा है: कंगना रनौत

उन्होंने आगे कहा,"मैं पश्चिम बंगाल सरकार से आग्रह करती हूं कि राज्य को उत्तर कोरिया बनाने की कोशिश न करें। सभी के पास लोकतांत्रिक अधिकार हैं। उन्होंने अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने सामान्य तौर पर सब कुछ कहा था और आज की पीढ़ी ऐसी भाषा का इस्तेमाल बहुत सामान्य रूप से करती है। अंग्रेजी और हिंदी दोनों में। उन्हें जल्द ही रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि वह बहुत कम उम्र की महिला हैं। उनके सामने उनका पूरा करियर और जीवन है।"

#WATCH | Delhi: On the arrest of Sharmistha Panoli from Gurugram by Kolkata Police for allegedly hurting religious sentiments through her comments on social media, actor Kangana Ranaut says, "Harassing someone in the name of law and order is not good. When someone has apologised… pic.twitter.com/SEtPALH9lH

— ANI (@ANI) June 1, 2025

इससे पहले भी कंगना ने शर्मिष्ठा का बचाव किया था। उन्होंने इंस्टा पर एक स्टोरी अपलोड करते हुए लिखा था,"मैं मानती हूं कि शर्मिष्ठा ने अपनी एक्सप्रेशन के लिए कुछ अप्रिय शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन ऐसे शब्द आजकल ज्यादातर युवा इस्तेमाल करते हैं, उन्होंने अपने बयानों के लिए माफी मांगी और यही काफी होना चाहिए, उन्हें और अधिक धमकाने और परेशान करने की कोई जरूरत नहीं है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।"

पवन कल्याण ने भी शर्मिष्ठा का किया समर्थन

कंगना के अलावा आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी शर्मिष्ठा का बचाव किया। वहीं, उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा ने अपनी बात रखी। कुछ लोगों को उनके शब्द आपत्तिजनक लगे। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और वीडियो डिलीट कर माफी मांग ली। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शर्मिष्ठा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुरंत कार्रवाई की।"

उन्होंने सवाल पूछा, "जब टीएमसी के चुने हुए नेता, सांसद सनातन धर्म का मजाक उड़ाते हैं तो लाखों लोगों को बहुत दुख होता है, उसका क्या?" पवन कल्याण ने आगे कहा, "जब हमारे धर्म को गंध धर्म कहा जाता है तो गुस्सा कहां है? उन नेताओं की माफी कहां है? तुरंत उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?"

यह भी पढ़ें: Sharmishtha Panoli: कौन हैं ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने वालीं शर्मिष्ठा? Kangana Ranaut ने किया सपोर्ट

Categories: Hindi News, National News

नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया कोहराम, सिक्किम में फंसे 1500 से अधिक पर्यटक; मणिपुर में 883 घर तबाह

Dainik Jagran - National - June 1, 2025 - 2:46pm

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में अचानक आई बाढ़ ने राज्य में कहर बरपाया है और पिछले 48 घंटों में राज्य भर में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 3802 लोग प्रभावित हुए हैं। इस दौरान 883 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य की राजधानी इंफाल के कई इलाके और इंफाल पूर्वी जिले के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से उफनती नदियों ने खुरई, हिगांग और चेकोन के इलाकों में तटबंध तोड़ दिए हैं।

कितने लोगों को अब तक बचाया गया?

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इंफाल के कई जलमग्न इलाकों का दौरा किया, जबकि सेना और असम राइफल्स के जवानों ने सबसे ज्यादा प्रभावित जिले इंफाल ईस्ट में जलमग्न इलाकों से करीब 8000 लोगों को बचाया है।

राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने मुख्य सचिव पीके सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंफाल में कांगला नोंगपोक थोंग, लैरिक्येंगबाम लेइकाई और सिंगजामेई ब्रिज का दौरा किया और समग्र स्थिति का आकलन किया।

जानवरों की भी हुई मौत

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार तक कुल 3275 इलाके या गांव भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। दो लोग घायल भी हुए हैं और 64 जानवरों की मौत भी हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 12 भूस्खलन हुए हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चेकोन क्षेत्र में इंफाल नदी के उफान पर आने के बाद ऑल इंडिया रेडियो इंफाल परिसर और सरकारी जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान सहित कई कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के परिसर में जलभराव की खबर है।

सिक्किम में फंसे पर्यटक

इसके साथ ही, उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण प्रमुख सड़कें अवरुद्ध होने से शनिवार को करीब 1500 पर्यटक फंस गए। इस बीच, शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण 8 लापता पर्यटकों की तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न हुई।

गुरुवार को मंगन जिले में लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मु्न्सिथांग के पास एक वाहन के 1 हजार फीट से अधिक गहराई में नदी में गिरने के बाद पार्यटक लापता हो गए थे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

इनपुट- पीटीआई

नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से दो दिनों में 30 की मौत; असम में 24 घंटों में गई 8 लोगों की जान

Categories: Hindi News, National News

कर्नल कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका को चुनाव प्रचार का चेहरा बनाने की खबरें झूठी, BJP नेता अमित मालवीय बोले- 'ये फेक न्यूज'

Dainik Jagran - National - June 1, 2025 - 2:19pm

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और भारत-पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई की जानकारी देश से साझा करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका को लेकर दावा किया गया था कि भाजपा के प्रचार अभियान का चेहरा होंगे। इस दावे को भाजपा ने नकार दिया है।

वहीं, सोशल मीडिया पर अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की कटिंग भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रिपोर्ट में लिखा है,"ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की प्रेस वार्ता का नेतृत्व करने वाली सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, 9 जून को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए जाने वाले महत्वाकांक्षी महिला-केंद्रित अभियान का चेहरा होंगी।"

वहीं, रिपोर्ट में आगे लिखा है, "भाजपा ने अपनी अल्पसंख्यक शाखा से अपने कार्यकर्ताओं को 'चौपाल' आयोजित करने के लिए कहा है, जिसमें कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर सिंह को महिलाओं, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदायों के लिए 'रोल मॉडल' के रूप में उजागर किया जाएगा।"

अमित मालवीय ने क्या कहा?

इस रिपोर्ट को भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने 'फेक न्यूज' करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अखबार की कटिंग पोस्ट करते हुए लिखा, यह फेक न्यूज है । भाजपा की कर्नल सोफिया कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका सिंह को चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल करने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी द्वारा की गई टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कर्नल कुरैशी को समुदाय के भीतर एक सशक्त मुस्लिम महिला के उदाहरण के रूप में उजागर करने के बारे में बस एक सीमित बात कही।

This is #FakeNews. The BJP has no plans to use either Col Sofia Qureshi or Wing Commander Vyomika Singh as campaign faces. The comments made by BJP Minority Morcha President Jamal Siddiqui have been misconstrued. He simply made a limited point about highlighting Col Qureshi as an… pic.twitter.com/nPttvpTWMs

— Amit Malviya (@amitmalviya) June 1, 2025

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

सोफिया कुरैशी मूल रूप से गुजरात के वडोदरा से हैं। साल 1981 में जन्‍मीं सोफिया ने जैव रसायन (Biochemistry) में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। कर्नल सोफिया सैन्‍य परिवार से हैं। उनके दादा भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। सोफिया साल 1999 में भारतीय सेना में शामिल हुई। चेन्‍नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ली।

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की सिग्नल की अफसर हैं। कर्नल कुरैशी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की टुकड़ी की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।

कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह?

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने इस प्रेस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में हर एक जानकारी दी। विंग कमांडर व्योमिका सिंह वायुसेना में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कार्य करती हैं। उन्हें भारतीय वायु सेना में एक हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था और 18 दिसंबर 2019 को उन्हें फ्लाइंग ब्रांच में स्थायी कमीशन मिला।

Categories: Hindi News, National News

Bihar Politics: नारा है 'बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट', पार्टी में परिवार का दबदबा; निशाने पर चिराग-मांझी

Dainik Jagran - June 1, 2025 - 2:18pm

अरुण अशेष, पटना। बिहार फर्स्ट को अपनी राजनीति का सूत्र वाक्य बताने वाले लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व्यवहार में परिवार फर्स्ट के मंत्र पर चल रहे हैं। अभी बिहार में सरकारी बोर्ड और आयोग का गठन हो रहा है। चिराग की पार्टी को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष पद दिया गया। इस पर पर उनके बहनोई धनंजय कुमार ऊर्फ मृणाल बिठाए गए हैं।

परिवार को प्राथमिकता

उन्हीं की तरह दलितों के उत्थान की राजनीति करने वाले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक जीतनराम मांझी ने भी परिवार को प्राथमिकता देना उचित समझा।

चिराग के बहनोई जिस आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं, उसके उपाध्यक्ष का पद जीतनराम मांझी के दामाद देवेंद्र कुमार को दिया गया है। यह पहला अवसर नहीं है, जब चिराग और मांझी ने आम कार्यकर्ताओं के बदले परिवार को वरीयता दी है। लोकसभा या विधानसभा का चुनाव हो या मनोनयन की सीटें, परिवार में योग्य पात्रों के न रहने पर ही ये दूसरे को अवसर देते हैं।

मृणाल बने थे उम्मीदवार

चिराग के एक बहनोई अरुण भारती जमुई लोकसभा से 2024 में उम्मीदवार बने और चुनाव जीते। दूसरे बहनोई धनंजय ऊर्फ मृणाल को उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में वैशाली जिला के राजापाकर से लोजपा का उम्मीदवार बनाया था। मृणाल तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा दास से उन्हें ठीक 30 हजार कम वोट मिले थे, उस समय लोजपा अकेले चुनाव लड़ी थी।

2025 में जब एनडीए के घटक के रूप में लोजपा (रा) विधानसभा चुनाव लड़ेगी, मृणाल फिर उम्मीदवार बन सकते हैं। चिराग के एक और बहनोई हैं अनिल कुमार साधु।

उन्होंने पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के जीते जी लोजपा से नाता तोड़ लिया था। अब वे राजद में हैं। चिराग के कटु आलोचक हैं। चिराग के तीन बहनोइयों में अनिल सबसे बड़े हैं। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं।

देवेंद्र को भी मिला था अवसर

जीतनराम मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी को भी पांच साल पहले चुनाव लड़ने का अवसर मिला था। जहानाबाद जिला के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से 2020 में वे हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के उम्मीदवार थे। करीब साढ़े 22 हजार मतों के अंतर से वे चुनाव हारे थे।

मांझी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनकी विधानसभा सीट पर उप चुनाव के दौरान भी देवेंद्र की उम्मीदवारी की चर्चा हुई थी, लेकिन मांझी ने अपनी बहू दीपा मांझी को उप चुनाव में ईमामगंज से उम्मीदवार बनाया।

वह चुनाव जीत गईं। अभी मांझी लोकसभा के सदस्य हैं।बहू और समधिन विधायक हैं। पुत्र संतोष कुमार विधान परिषद के सदस्य और राज्य सरकार में मंत्री हैं।

Categories: Bihar News

तेजप्रताप का एक और पोस्ट, लालू-राबड़ी के बाद अब सीधे तेजस्वी को दे दिया बड़ा संदेश! बोले- मेरे भाई...

Dainik Jagran - June 1, 2025 - 2:13pm

डिजिटल डेस्क, पटना। Tej Pratap Yadav: हाल ही में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव द्वारा अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से निकाल दिया गया, जिसके बाद अब इस पूरे मामले में तेजप्रताप का रिएक्शन सामने आया है। रविवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्होंने अपने माता-पिता को अपनी दुनिया बताया। वहीं, अब दूसरा पोस्ट किया है।

दूसरे पोस्ट में किया तेजस्वी यादव का जिक्र

तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया में किए दूसरे पोस्ट में लिखा कि 'मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं।

हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा।मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी।'

मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा… pic.twitter.com/Ysf2wq1rVB

— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 1, 2025लालू-राबड़ी के लिए किया पोस्ट

तेजस्वी यादव के लिए पोस्ट करने से पहले तेज प्रताप ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता को अपनी दुनिया कहा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आप दोनों मेरे लिए भगवान से बढ़कर हैं और आपका कोई भी आदेश भी।

Categories: Bihar News

UP MLA loses seat after conviction

Business News - June 1, 2025 - 1:59pm
Categories: Business News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar