Feed aggregator
Gaganyaan Mission के 2027 में पूरा होने की उम्मीद, इस साल के अंत में लॉंच हो सकता है गगनयान परियोजना का पहला मानवरहित मिशन
पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान, गगनयान का प्रक्षेपण 2027 की पहली तिमाही तक टाल दिया गया है। गगनयान अभियान में पृथ्वी की 400 किलोमीटर पर स्थित निचली कक्षा में अंतरिक्षयात्रियों को भेजा जाएगा। उनकी पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी भी कराई जाएगी। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अंतरिक्ष में मानव भेजने वाला चौथा देश बन जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि गगनयान परियोजना का पहला मानवरहित मिशन इस साल के अंत में प्रक्षेपित होने की उम्मीद है। इसके बाद 2026 में इसी तरह के दो और मिशन प्रक्षेपित किए जाएंगे। पहला मानवयुक्त मिशन 2027 की पहली तिमाही में लांच किया जाएगा। अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजने से पहले इसरो मानवरहित मिशन के तहत रोबोट 'व्योममित्र' को भेजेगा।
परियोजना में कई बार हुई देरीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान गगनयान परियोजना की घोषणा की थी और भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के लिए 2022 का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस परियोजना में कई बार देरी हुई है, जिसका एक कारण कोविड महामारी भी रही। देरी का दूसरा कारण मिशन के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल करने संबंधी जटिलताएं हैं।
गगनयान मिशन के लिए मानव-योग्य प्रक्षेपण यान विकसित करने के साथ ही इसरो विज्ञानियों ने मिशन के लिए पर्यावरण नियंत्रण एवं जीवन सहायता प्रणाली (ईसीएलएसएस) का भी निर्माण किया है। ईसीएलएसएस मिशन की अवधि के दौरान अंतरिक्ष यान में केबिन दबाव, आर्द्रता, तापमान, वायु गुणवत्ता और व्यक्तिगत स्वच्छता प्रबंधन प्रणाली को बनाए रखने में मदद करेगी।
नारायणन ने कहा, यह जटिल प्रक्रिया है। 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और हम अंतिम चरण में हैं। नारायणन ने कहा कि दिसंबर में पीएसएलवी राकेट द्वारा प्रक्षेपित दो उपग्रहों के अंतरिक्ष 'डा¨कग' प्रयोग सफल रहे और इसरो 'स्पैडेक्स-2' की योजना बना रहा है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव जल्द ही सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नारायणन ने कहा कि 'स्पैडेक्स' मिशन के दौरान ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग से इसरो को कक्षा में और अधिक प्रयोग करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इसरो सात से नौ मई तक वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (ग्लेक्स 2025) की मेजबानी कर रहा है, जो भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में भागीदार के रूप में स्थापित करेगा।
आइएसएस में शुभांशु शुक्ला को उपलब्ध कराया जाएगा 'घर का खाना'भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) की यात्रा के दौरान भारतीय भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। शुभांशु शुक्ला इस महीने के अंत में एक्सिओम मिशन 4 के तहत आइएसएस की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न प्रकार के चावल, मूंग दाल के हलवे और आम के रस का स्वाद ले सकेंगे। शुभांशु आइएसएस में 14 दिन रहेंगे। वह नासा द्वारा मिशन के लिए स्वीकृत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का भी आनंद ले सकेंगे।
इसरो के विज्ञानियों ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर अंतरिक्ष मिशन के दौरान अंतरिक्षयात्रियों के लिए चावल के व्यंजन, मूंग दाल का हलवा और आम का रस सहित अन्य व्यंजन विकसित किए हैं।
इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक डीके. सिंह ने कहा, शुक्ला जी को 'घर का खाना' मिलेगा और उनके पास नासा द्वारा अनुमोदित अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में से चुनने का विकल्प भी होगा। इसरो और डीआरडीओ ने गगनयान मिशन के अंतरिक्षयात्रियों के लिए खाद्य पदार्थ विकसित किए हैं और नासा की मंजूरी से इन्हें शुक्ला को उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में इतिहास रचेंगे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, AX-4 मिशन के तहत इस दिन भरेंगे स्पेस की उड़ान
वायुसेना के लड़ाकू विमान पाकिस्तान सीमा के करीब करेंगे युद्धाभ्यास, जारी हुआ NOTAM का नोटिस
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त जवाबी कार्रवाई की उठ रही मांग के बीच भारतीय वायुसेना बुधवार-गुरूवार की रात राजस्थान में पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बड़ा युद्धाभ्यास करेगी।
जम्मू-कश्मीर की बजाय राजस्थान सीमा पर वायुसेना का यह युद्धाभ्यास पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाईयों के लिए पुख्ता तैयारियों का संदेश होगा। भारतीय वायुसेना अपने इस बड़े युद्धाभ्यास में सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल के साथ-साथ सुखोई, जगुआर और मिग आदि को शामिल करेगी।
जारी किया गया NOTAM का नोटिससमझा जाता है कि वायुसेना ने इस युद्धाभ्यास के लिए मंगलवार शाम को नोटिस टू एयरमैन यानि (नोटम) जारी कर इसकी जानकारी दे दी। साथ ही युद्धाभ्यास के लिए बुधवार-गुरुवार रात इस इलाके के बड़े वायुक्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित करते हुए सभी तरह के विमानों के उड़ानों को प्रतिबंधित रखने की घोषणा की गई है। वायुसेना का यह युद्धभ्यास सामान्य से हटकर इसलिए बताया जा रहा है कि इसमें पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बड़े क्षेत्र में वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी युद्धक तैयारियों को अंजाम देंगे। समझा जाता है कि वायुसेना यह युद्धाभ्यास बुधवार रात नौ बजे शुरू करेगी और यह छह घंटे तक चलेगा यानि इसका समापन गुरूवार सुबह तीन बजे होगा।
विमानों उड़ान भरने और उतरने रहेगी रोकजाहिर तौर पर इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के आस-पास उड़ान विमानों के उड़ान भरने और उतरने पर रोक रहेगी। पहलगाम आतंकी हमले के परिप्रेक्ष्य में पाकिस्तान के खिलाफ राजनयिक कदमों और सिंधु जल समझौता रद करने के बाद भारत सामरिक कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रहा है और तीनों सेनाएं अपने स्तर पर इसकी तैयारियां कर रही हैं। वायुसेना का यह युद्धाभ्यास साफ तौर पर पाकिस्तान को यह संदेश देने का प्रयास है कि पहलगाम जैसी घटनाओं को भारत बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।
थलसेना की भी अग्रिम मोर्चे पर पुख्ता तैयारियां चल रही हैं और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम हमले के तत्काल बाद श्रीनगर का दौरा कर लौट चुके हैं जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के शीर्ष कमांडरों से रणनीति तथा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।
पीएम मोदी ने की तीनों सेनाओं के प्रमुख से बातमालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस घटना के बाद तीनों सेनाओं के प्रमुखों से अलग-अलग बातचीत कर चुके हैं। भारतीय नौसेना ने भी हिंद महासागर में अपनी युद्धक तैयारियों का पिछले दिनों अभ्यास किया था। इस बीच गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को बुधवार को नागरिक सुरक्षा अभ्यास कराने के लिए कहा है जिसमें युद्ध के समय सैन्य कार्रवाई की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सक्रियता जागरूकता बढ़ाई जा सके।
Hot sub-Neptune Exoplanet TOI-421 b NIRISS/NIRSpec Transmission Spectrum - astrobiology.com
- Hot sub-Neptune Exoplanet TOI-421 b NIRISS/NIRSpec Transmission Spectrum astrobiology.com
- NASA’s Webb Lifts Veil on Common but Mysterious Type of Exoplanet NASA Science (.gov)
- Webb Telescope Reveals New Insights into Common but Mysterious Exoplanets The Daily Galaxy
- The Most Common Type of Exoplanet Was Difficult To Observe Until the JWST Came Along Universe Today
- The James Webb Telescope Just Zoomed In On A Hot, Haze-Free Exoplanet MSN
Trump floats ‘marriage’ with Canada, PM Carney fires back: 'Not for sale' | White House meet - Hindustan Times
- Trump floats ‘marriage’ with Canada, PM Carney fires back: 'Not for sale' | White House meet Hindustan Times
- ‘Canada won't be for sale’: Carney-Trump showdown at the White House The Economic Times
- Donald Trump's response to a new trade deal with Canada as he meets Mark Carney: ‘I would…’ Hindustan Times
- Mark Carney Says Canada Was "Never For Sale" In First Meeting With Trump NDTV
- Trump’s Oval Office meeting with Carney didn’t reach Zelensky-level tension. But it wasn’t all neighborliness CNN
Hardik Pandya bowls joint longest over in IPL during MI vs GT match - The Indian Express
- Hardik Pandya bowls joint longest over in IPL during MI vs GT match The Indian Express
- MI's inexplicable night of what-ifs Cricbuzz.com
- Hardik on MI's three no-balls: 'A crime in my eyes' ESPNcricinfo
- MI vs GT: Hardik Pandya equals a unique record in IPL Times of India
- "It's A Crime": Hardik Pandya Spares No One In Brutal Verdict After MI's Loss Against Gujarat Titans.. NDTV Sports
Duty-free access in key areas with UK
Civil Defence Mock Drill List: कल बजेगा सायरन… किस शहर में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल, जानिए टाइम समेत पूरी डिटेल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं। भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हलचल मच गई है। इस बीच भारत सरकार ने बुधवार को देश के सभी राज्यों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने का एलान किया है।
सोमवार को इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नोटिस जारी किया गया था। बताया गया कि देश भर के 244 चिह्नित जिलों में 7 मई को बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के आयोजन का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में नागरिक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी 244 जिलों में बधवार यह अभ्यास शुरू होगा और 5 घंटे तक चल सकता है। आइए आपको बताते हैं किस जिले में कितने बजे होगा मॉक ड्रिल का आयोजन
दिल्ली के इन इलाकों में होगी मॉक ड्रिल राज्य शहर समय दिल्ली खान मार्केट शाम 4 बजे दिल्ली एनडीएमसी कार्यालय भवन, पालिका केंद्र शाम 4 बजे दिल्ली चरक पालिका अस्पताल शाम 4 बजे दिल्ली वसंत विहार की डी-6 आवासीय कॉलोनी शाम 4 बजे दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट का टर्मिनल 3 शाम 4 बजे दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय, दिल्ली कैंट शाम 4 बजे बिहार के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिलराज्य
शहर
समय
बिहार
पटना
शाम 7 बजे
बिहार
बेगूसराय
शाम 7 बजे
बिहार
कटिहार
शाम 7 बजे
बिहार
किशनगंज
शाम 7 बजे
बिहार
अररिया
शाम 7 बजे
बिहार
पूर्णिया
शाम 7 बजे
मध्य प्रदेश के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल राज्य शहर समय मध्य प्रदेश भोपाल शाम 4 बजे मध्य प्रदेश इंदौर शाम 4 बजे मध्य प्रदेश जबलपुर शाम 4 बजे मध्य प्रदेश कटनी शाम 4 बजे मध्य प्रदेश ग्वालियर शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल राज्य शहर समय उत्तर प्रदेश अयोध्या शाम 7 बजे से 7.30 तक उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर शाम 7 बजे उत्तर प्रदेश बागपत शाम 7 बजे उत्तर प्रदेश बुलंदशहर शाम 7 बजे उत्तर प्रदेश लखनऊ शाम 7 बजे उत्तर प्रदेश वाराणसी सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश प्रयागराज शाम 7 बजे उत्तर प्रदेश बरेली रात 8 बजे उत्तर प्रदेश आगरा सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश मथुरा शाम 7 बजे उत्तर प्रदेश गोरखपुर शाम 6.30 से 7.30 के बीच उत्तर प्रदेश कानपुर नगर सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश चंदौली शाम 7.30 बजे उत्तर प्रदेश मेरठ शाम 7 बजे उत्तर प्रदेश मुरादाबाद रात 8 बजे उत्तर प्रदेश बिजनौर सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश जौनपुर सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश उन्नाव सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश शामली सुबह 11 बजेझारखंड में कितने बजे मॉक ड्रिल?
राज्य शहर समय झारखंड रांची शाम 4 बजे झारखंड बोकारो शाम 4 बजे झारखंड गोमिया शाम 4 बजे झारखंड डोड्डा शाम 4 बजे झारखंड साहिबगंज शाम 4 बजे झारखंड जमशेदपुर शाम 4 बजे ओडिशा में किन शहरों में होगा मॉक ड्रिल राज्य शहर समय ओडिशा भुवनेश्वर शाम 4 बजे ओडिशा बालेश्वर शाम 4 बजे ओडिशा कोरापुट शाम 4 बजे ओडिशा गोपालपुर शाम 4 बजे ओडिशा हीराकुद शाम 4 बजे ओडिशा पारादीप शाम 4 बजे ओडिशा राउकेला शाम 4 बजे ओडिशा भद्रक शाम 4 बजे ओडिशा ढेकानाल शाम 4 बजे ओडिशा जगतसिंहपुर शाम 4 बजे ओडिशा केंद्रापड़ा शाम 4 बजे ओडिशा अनुगुल शाम 4 बजे पंजाब के इन शहरों में होगा मॉक ड्रिल का आयोजन राज्य शहर समय पंजाब गुरदासपुर रात 9 बजे से 9.30 बजे पंजाब रूपनगर रात 8 बजे पंजाब फाजिल्का रात 10 बजे से 10.30 बजे पंजाब बरनाला रात 8 बजेयह भी पढ़ें: क्या होता है NOTAM? पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने जारी किया नोटिस, Mock Drill के साथ कल हवाई अभ्यास भी करेगा भारत
यह भी पढ़ें: हवाई हमला होने पर क्या करें, आग लगे तो कैसे बुझाएं.... कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कैसी चल रही मॉक ड्रिल की तैयारी?
Oman announces US-Houthi ceasefire deal - Arab News
- Oman announces US-Houthi ceasefire deal Arab News
- Trump says bombing of Yemen to stop as Oman confirms US-Houthi ceasefire Al Jazeera
- Trump says US to stop attacking Houthis in Yemen as group has 'capitulated' BBC
- Breaking News Live Updates: Trump halts US attacks on Yemen as Israel hits airport Times of India
- Houthi Top Official Says Will Continue To Attack Israel To Support Gaza NDTV
Khelo India Youth Games: खूब दौड़ी लड़कियों की साइकिल, वॉलीबाल में बिहार को मिली निराशा
जागरण टीम, पटना। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तीसरे दिन बिहार की टीमें विभिन्न खेलों में उतरीं, लेकिन वॉलीबाल में निराशा हाथ लगी, जबकि साइकिलिंग में बिहार की बेटियों ने दो रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इसके अलावा गतका, फुटबाल, खो-खो, मलखंभ, टेबल टेनिस और कबड्डी जैसे खेलों में भी बिहार के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया, लेकिन कई मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
वालीबाल में बिहार की हारपटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में वालीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बिहार की महिला टीम को तमिलनाडु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बिहार ने मैच की शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन धीरे-धीरे तमिलनाडु ने दबदबा बनाया। तमिलनाडु ने पहले सेट में 25-8, दूसरे में 25-12 और तीसरे में 25-12 से जीत हासिल की। इस तरह तमिलनाडु ने तीन अंकों से मुकाबला अपने नाम किया। अन्य वालीबाल मुकाबलों में मणिपुर, पंजाब, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु ने अपने-अपने मैच जीते।
साइकिलिंग में बिहार की बेटियों का कमालसाइकिलिंग में बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर काम्प्लेक्स के वेलोड्रोम में आयोजित स्पर्धाओं में सुहानी कुमारी ने 7.5 किमी स्क्रैच रेस में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा, सुहानी ने सिवान की अमृता कुमारी और शालिनी कुमारी के साथ मिलकर टीम स्प्रिंट (3 लैप) में भी रजत पदक जीता।
बिहार ने 57.606 माइक्रोसेकंड में रेस पूरी की, जबकि झारखंड ने 56.283 माइक्रोसेकंड में स्वर्ण और तमिलनाडु ने 57.614 माइक्रोसेकंड में कांस्य पदक जीता। व्यक्तिगत स्क्रैच रेस में राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने स्वर्ण और महाराष्ट्र की आकांक्षा मेहरा ने कांस्य पदक हासिल किया।
सुहानी ने कहा, "बिहार के लिए दो पदक जीतना मेरे लिए गर्व की बात है। हमारी मेहनत और ट्रेनिंग का यह नतीजा है। यह जीत बिहार के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।" साइकिलिंग एसोसिएशन आफ बिहार के सचिव कौशल किशोर सिंह ने कहा कि अगर बिहार में ट्रैक की सुविधा उपलब्ध हो, तो चार साल में बिहार साइकिलिंग में नंबर एक बन सकता है। उन्होंने बताया कि 2024-25 में बिहार ने साइकिलिंग में 17 पदक जीते हैं।
गतका में बिहार की अंशु की जीतगया के आइआइएम बोधगया में आयोजित गतका प्रतियोगिता में बिहार की अंशु ने असम की मिनाक्षी को हराकर जीत हासिल की। अंशु ने 42 अंक प्राप्त किए, जबकि मिनाक्षी को केवल 7 अंक मिले। गतका में 19 राज्यों के 80 पुरुष और 80 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अन्य मुकाबलों में हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी विजयी रहे।
फुटबाल और खो-खो में बिहार को हारबेगूसराय के यमुना भगत स्टेडियम में फुटबाल में बिहार को मिजोरम के खिलाफ 6-1 से हार का सामना करना पड़ा। मिजोरम ने पहले हाफ में चार गोल और दूसरे हाफ में दो गोल किए। बिहार के आयुष कुमार ने 84वें मिनट में एकमात्र गोल किया। मिजोरम के खिलाड़ी वनलाल हरि अतरेंगा 22वें मिनट में चोटिल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यूपी से हारा बिहारगया के बिपार्ड में खो-खो के बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने बिहार को 10 अंकों से हराया। बिहार ने पहले हाफ में 16 अंक बनाए, लेकिन उत्तर प्रदेश ने दूसरे हाफ में 41 अंक बनाकर जीत हासिल की। बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने बिहार को 61-16 से हराया।
मल्लखंभ और टेबल टेनिसगया में मल्लखंभ के पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश ने 123.60 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। राजगीर में टेबल टेनिस में तमिलनाडु की हंसिनी और महाराष्ट्र की काव्या भट्ट ने अपने मुकाबले जीते। बिहार की निलांजना शर्मा ने महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया, लेकिन तकनीकी कारणों से हार गईं।
कबड्डी में बिहार की हारराजगीर में कबड्डी के मुकाबलों में बिहार की बालक और बालिका टीमें क्रमशः राजस्थान और तमिलनाडु से हार गईं। राजस्थान ने बिहार को 56-36 से और तमिलनाडु ने 33-23 से हराया। हरियाणा की टीमें अपने मुकाबलों में विजयी रहीं।
जातिवार गणना पर श्रेय लेने की होड़, कांग्रेस ने बताई अपनी जीत; तो बीजेपी ने आंकड़े किए पेश
जितेंद्र शर्मा, नई दिल्ली। जातिवार गणना को लेकर राजनीतिक दांव 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात' वाले अंदाज में चल रहे हैं। कांग्रेस, सपा और राजद जैसे विपक्षी दल जातिवार गणना के मुद्दे को गर्माकर जब अपने लिए जमीन मजबूत करने के प्रयास में थे तो गणना का निर्णय कर सत्ताधारी दल ने विपक्ष से हथियार छीनने का प्रयास किया।
मगर, अब श्रेय लेने की होड़ तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे अपनी जीत बताने के लिए देशव्याही अभियान की रूपरेखा बनाई है तो भाजपा भी कमर कस तैयार है। वह मोदी सरकार की योजनाओं के आंकड़ों के सहारे वंचितों के कल्याण की कहानी जन-जन तक पहुंचाकर विपक्षी धार को कुंद करने के प्रयास में है। जाति के जंजाल में पूरी तरह से जकड़े बिहार में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।
श्रेय लूटने के लिए कोई मौका नहीं गंवाना चाहते राजनीतिक दलनिस्संदेह इस जातिवार गणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के रहे जोर और सरकार के निर्णय के परिणाम की पहली परीक्षा वहीं होनी है, लेकिन सभी दल देश में ओबीसी और दलित वर्ग के राजनीति पर पड़ने वाले प्रभाव को जानते हैं, इसलिए श्रेय लूटने के लिए कोई मौका नहीं गंवाना चाहते।
सपा और राजद जैसे दलों का दायरा सिर्फ अपने-अपने राज्यों में सिमटा है, लेकिन कांग्रेस ने तैयारी कर ली है कि देशभर में वंचित वर्ग तक यह संदेश पहुंचाया जाए कि सरकार को कांग्रेस के दबाव में ही निर्णय लेना पड़ा।
जातिवार गणना पर बीजेपी ने तेज किया अभियानइस दांव से पूरी तरह सतर्क भाजपा ने भी अपना अभियान तेज कर दिया है। इसकी कमान मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने अपने हाथ में ली है। मोर्चा के अधिकृत एक्स हैंडल पर वंचित वर्ग के हित, मोदी सरकार कर रही सुनिश्चित, आत्मनिर्भर बनें वंचित, मोदी सरकार कर रही सुनिश्चित, पिछड़े वर्ग का कल्याण, मोदी सरकार की पहचान, मोदी सरकार का अटल इरादा, वंचितों के जीवन में न आए कोई बाधाई..! जैसे शीर्षक सबका साथ, सबका विकास हैशटैग के साथ चलाए जा रहे हैं।
बीजेपी गिना रही योजनाओं के आंकड़ेइनमें तमाम योजनाओं के आंकड़े साझा कर बताया जा रहा है कि इनका सबसे अधिक लाभ वंचित वर्ग यानी ओबीसी और एससी-एसटी को ही मिला है। उदाहरणस्वरूप, प्रधानमंत्री आवास योजना में 1.77 करोड़ वंचितों को पक्का घर मिला। पीएम मुद्रा योजना में 51 प्रतिशत वंचितों को लाभ मिला। स्टैंडअप इंडिया योजना से 35 हजार से अधिक एससी-एसटी उद्यमी लाभान्वित हुए।
पीएम स्वनिधि योजना में 60 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा मिला, जिसमें ओबीसी की 46 प्रतिशत, एससी की 21 प्रतिशत और एसटी की तीन प्रतिशत भागीदारी है। इसी तरह उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों में 48 प्रतिशत परिवार एससी-एसटी वर्ग से हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सभी राज्यों में ओबीसी और एससी-एसटी मोर्चा से कहा गया है कि योजनाओं के आंकड़ों सहित वंचित वर्ग के बीच जाएं और बताएं कि सरकार ने लगातार वंचितों के लिए काम किया है और उसे ही आगे बढ़ाते हुए जातिवार गणना का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: यूनियन बैंक के लिए क्यों आफत बनी केवी सुब्रमण्यम की किताब? पढ़ें आखिर क्या है मामला
यह भी पढ़ें: 'जाति जनगणना के लिए तेलंगाना मॉडल अपनाए सरकार', खरगे ने की राजनीतिक दलों की बैठक बुलाने की मांग
ट्रेन में पैसेंजर की उतरवाई अंगूठी, पीटकर छीने पैसे, कर्मभूमि एक्सप्रेस से शराब की पेटियां भी ले गए अपराधी
जागरण संवाददाता, पटना। बिहटा स्टेशन से पहले पाली हाल्ट पर एक दर्जन से अधिक की संख्या में रहे अपराधियों ने कर्मभूमि एक्सप्रेस को निशाना बनाया। वारदात चार मई की रात 11 बजे हुई। अंधेरे का फायदा उठाकर लाठी-डंडे व राड से लैस अपराधी ट्रेन की जनरल बोगी में घुस गए और यात्रियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शौचालय में रखी थी शराबअपराधियों ने यात्रियों के सामान, गहने और नकदी लूट ली। साथ ही शौचालय में रखी 15-20 कार्टन शराब भी लूटकर ले गए। ट्रेन से शराब की लूट से यह भी स्पष्ट है कि तस्करी की जा रही थी। रेल पुलिस को लूटपाट की भनक तक नहीं लगी। पटना जंक्शन पर ट्रेन रुकने के बाद यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी।
आधा दर्जन यात्रियों को पीटाअपराधियों की पिटाई से करीब आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। पटना जंक्शन जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्री अनूप कुमार का फर्दबयान लिया गया। आगे की कार्रवाई के साथ आवेदन बिहटा रेल थाने को भेजा गया है।
किसी से छीनी अंगूठी तो किसी से रुपयेअपराधियों का एक समूह यात्रियों से लूटपाट करने लगा। कोई अंगूठी खुलवा रहा था तो किसी से रुपये छीने जा रहे थे। अपराधियों ने अनूप से छह हजार नकद लूट लिए। इसके अलावा रविंद्र पासवान (पुपरी, नानपुर, सीतामढ़ी), पुनित चौधरी (पिलखवार, राजनगर, मधुबनी), मो. दाउद देवान (घोड़ासहन, मोतिहारी), रंधीर कुमार (सिमरी, लखौवरा, मोतिहारी), मो. मांगन (भैसवंधा, बलिया बेलोन, कटिहार) समेत अन्य यात्रियों से मारपीट व लूटपाट की थी।
पहले से हो गई थी जानकारीवहीं, अपराधियों की दूसरी टोली शौचालय में रखे शराब के कार्टन उतारने लगे। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शौचालय में शराब के कार्टन छिपा कर रखे होने की जानकारी अपराधियों को पहले से थी। माना जा रहा है कि शराब तस्करों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया और गुमराह करने की नीयत से मारपीट व लूटपाट की थी।
चेन खींच रोकी गई थी ट्रेनभोजपुर के पीरो थानांतर्गत सहेजनी निवासी 22 वर्षीय अनूप कुमार रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस (12546) की जनरल बोगी में सफर कर रहे थे। वे दिल्ली से पटना के लिए सफर कर रहे थे। रात करीब 11 बजे बिहटा स्टेशन से पहले पाली हाल्ट पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी गई। यात्री जब तक कुछ समझ पाते कि 12-15 की संख्या में रहे अपराधियों ने धावा बोल दिया।
लाठी-डंडे से लैस होकर आएसबके हाथ में लाठी, डंडा व राड थी। बोगी में घुसते ही उन्होंने यात्रियों से मारपीट शुरू कर दी। यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। अपराधियों ने कुछ यात्रियों को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ते हुए छुप रहने की धमकी दी। इससे सहमे यात्री खामोश हो गए। पहचान छिपाने के लिए हमलावरों ने चेहरे ढंक रखे थे।
पुलिस को देख दौड़ पड़े यात्रीअनूप के अनुसार, अपराधियों ने दो-तीन बोगियों के शौचालय की खिड़की के शीशे तोड़ डाले थे। अपराधियों के जाते ही ट्रेन खुल गई और पटना जंक्शन पहुंचने में 55 मिनट लगे। यहां प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन खड़ी हुई तो यात्रियों की नजर पुलिस पर पड़ी। यात्री दौड़ते-हांफते पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे और आपबीती सुनाई। इसके बाद दानापुर और बिहटा रेल थानों को भी सूचना दी गई, लेकिन अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
Google improves Gemini 2.5 Pro ahead of I/O 2025 - Developer Tech News
- Google improves Gemini 2.5 Pro ahead of I/O 2025 Developer Tech News
- Build rich, interactive web apps with an updated Gemini 2.5 Pro Google Blog
- Google outlines ambitious future for AI assistant Gemini ahead of I/O 2025 Hindustan Times
- Google Improves Coding Capabilities in Gemini 2.5 Pro Preview PYMNTS.com
- Google debuts an updated Gemini 2.5 Pro AI model ahead of I/O TechCrunch
क्या है मालदीव की चाल? भारत के साथ रक्षा समझौतों में कर रहा बदलाव
पीटीआई, माले। मालदीव ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ मौजूदा रक्षा समझौतों में संशोधन किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मालदीव की संप्रभुता और स्वतंत्रता से कोई समझौता न हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून ने संसद सदस्यों को यह भी बताया कि मालदीव में तैनात 74 भारतीय सैनिक मालदीव में रहते हुए निहत्थे थे।
उन्हें भारत के साथ हुए समझौते के तहत पिछले साल वापस भेजा दिया गया था। गौरतलब है कि मौमून का यह बयान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की प्रेस कांफ्रेंस के कुछ दिनों बाद आया है। 15 घंटे की उस मैराथन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था कि पिछली सरकार द्वारा भारत सहित अन्य देशों के साथ किए गए समझौतों को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।
हालांकि, मुइज्जू की इन टिप्पणियों की विपक्षी नेताओं ने आलोचना की थी। उन्होंने भारत जैसे देशों के साथ समझौतों के संबंध में 2023 के चुनाव अभियान के दौरान “झूठे दावे'' करने के लिए उनसे माफी की मांग की थी।
Govt amends satellite Internet service rules - The Hindu
- Govt amends satellite Internet service rules The Hindu
- India frames rules for Starlink, others: local manufacturing, data localisation, security cooperation The Indian Express
- India tightens satcom rules: Starlink, OneWeb, Jio-SES must meet 30 security norms to offer services The Economic Times
- Starlink India Approval: Final Stages, Focus on Remote Areas - MoS Telecom Rediff MoneyWiz
- New satcom rules key to cross-border security, says minister Mint
‘I developed a hate for my mother Smita Patil, father Raj Babbar,’ says Prateik Babbar: ‘I wondered do I even love them, do I want to be their son?’ - The Indian Express
- ‘I developed a hate for my mother Smita Patil, father Raj Babbar,’ says Prateik Babbar: ‘I wondered do I even love them, do I want to be their son?’ The Indian Express
- Prateik Smita Patil was thrown out of Subhash Ghai's acting school for taking drugs: 'I was a raging addi Times of India
- Prateik Smita Patil's painful confession: 'My grandmother died seeing me a drug addict' The Economic Times
- Prateik Babbar talks about his drug addiction during childhood: I got thrown out of every school and... Moneycontrol
- Prateik Babbar Was Kicked Out Of Subhash Ghai’s College For Doing Drugs: ‘I Was A Menace’- News18 News18
India-UK FTA: शराब, चॉकलेट्स, बिस्कुट... फ्री ट्रेड की वजह से ये चीजें होंगी सस्ती; पढ़ें दोनों देशों के बीच क्या हुई डील
राजीव कुमार, नई दिल्ली। वर्ष 2022 से ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को लेकर चल रही वार्ता की सफल समाप्ति से जल्द ही शून्य व अति मामूली शुल्क के साथ भारतीय निर्यात के लिए एक और विकसित देश का दरवाजा खुल जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार यूएई और आस्ट्रेलिया के साथ एफटीए करने में सफल रही है।
ब्रिटेन के साथ एफटीए पर अमल से गारमेंट, लेदर, जेम्स व ज्वेलरी, इंजीनियरिंग गुड्स, हैंडीक्राफ्ट्स, खिलौना जैसे रोजगारपरक सेक्टर के निर्यात में बढ़ोतरी होगी, जिससे भारत में मैन्यूफैक्चरिंग के साथ रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
एफटीए में सर्विस सेक्टर को शामिल करने से आइटी सेक्टर के निर्यात में बढ़ोतरी के साथ दोनों देशों के प्रोफेशनल्स को भी एक-दूसरे देश में कारोबार करने का मौका मिलेगा। इनमें शिक्षक से लेकर वित्तीय सेवाएं, योग प्रशिक्षक और कुक जैसे प्रोफेशनल्स शामिल होंगे।
ये चीजें भारत में होंगे सस्तेएफटीए से ब्रिटेन की शराब, चॉकलेट्स, बिस्कुट और मांस जैसै कई खाद्य आइटम भारत में सस्ते हो जाएंगे, क्योंकि एफटीए में ब्रिटेन की इन वस्तुओं पर शुल्क कम करने पर सहमति बन गई है। ब्रिटिश आटोमोबाइल सेक्टर को भी शुल्क में राहत दी गई है।
भारत के रोजगारपरक सेक्टर से जुड़ी वस्तुओं के निर्यात पर अब ब्रिटेन में कमोवेश कोई शुल्क नहीं लगेगा, जिससे भारतीय वस्तुएं अन्य देशों की तुलना में वहां काफी सस्ती हो जाएंगी। वित्त वर्ष 2024 में ब्रिटेन और भारत के बीच 21.34 अरब डालर का वस्तु व्यापार किया गया था। अगले पांच साल में इस व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य है। ब्रिटेन सरकार ने 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार 100 अरब डालर करने का लक्ष्य रखा है।
भविष्य निधि के मद में होने वाली कटौती से मिलेगी राहतएफटीए से ब्रिटेन में दो-तीन साल के लिए काम करने वाले आइटी सेक्टर के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के नाम पर भविष्य निधि के मद में होने वाली कटौती से राहत मिलेगी। अभी भारत की कंपनी ब्रिटेन में सेवा देने के लिए अपने कर्मचारी को वहां भेजती हैं तो ब्रिटेन की सरकार भी भविष्य निधि के मद में राशि की कटौती करती है जबकि भारत में भी उस कर्मचारी का भविष्य निधि जमा होता रहता है।
दूसरी तरफ भविष्य निधि के मद में ब्रिटेन में काटी जाने वाली राशि उस कर्मचारी के भारत लौटने पर वापस नहीं मिलती है। अब तीन साल के लिए ब्रिटेन जाने वाले कर्मचारियों को इस कटौती से राहत मिल जाएगी।
इससे देश के किसान, मछुआरे, कामगार, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को मदद मिलने के साथ भारत को वैश्विक आर्थिक पावरहाउस बनने में भी मदद मिलेगी। वैश्विक सप्लाई चेन में भारत एक प्रमुख भागीदार के रूप में उभरेगा।-पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री
एफटीए से भारत के अपैरल, लेदर जैसे कई आइटम अब ब्रिटेन के बाजार में बांग्लादेश और वियतनाम का आसानी से मुकाबला कर सकेंगे। शुल्क में पूरी छूट से भारत के हर सेक्टर के निर्यात को इस एफटीए से प्रोत्साहन मिलेगा। ट्रंप की शुल्क नीति की वजह से कारोबारी रूप से वैश्विक अनिश्चितता के इस माहौल में इस एफटीए को दोनों देशों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। -एससी रल्हन, प्रेसिडेंट, फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस
दुनियाभर में 350 एफटीए लागूमुक्त व्यापार समझौता दो या दो से अधिक देशों के बीच एक व्यवस्था है, जिसके तहत वे अपने बीच व्यापार वाली अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क को या पूरी तरह समाप्त करने या कम करने पर सहमत होते हैं। दुनियाभर में वर्तमान में 350 से अधिक एफटीए लागू हैं और अधिकांश देशों ने एक या अधिक ऐसे समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
इन समझौतों का वर्णन करने के लिए कभी-कभी एफटीए, पीटीए या आरटीए जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) सभी प्रकार के अधिमान्य आर्थिक संबंधों को दर्शाने के लिए संक्षिप्त नाम आरटीए (क्षेत्रीय व्यापार समझौता) का उपयोग करता है। कुल 166 सदस्यों वाला जिनेवा स्थित यह संगठन निर्यात और आयात से संबंधित मुद्दों के लिए वैश्विक निगरानी संस्था है।
भारत 1995 से इसका सदस्य है। यदि दो या दो से अधिक देश वस्तुओं पर शुल्क कम करने या समाप्त करने के लिए सहमत होते हैं, तो इसे तरजीही व्यापार समझौता (पीटीए) या अर्ली हार्वेस्ट स्कीम (भारत-थाइलैंड) कहा जाता है।
भारत ने श्रीलंका, भूटान, थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, आस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, मारीशस, 10 देशों के समूह आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) और चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए (आइसलैंड, लीश्टेंस्टाइन, नार्वे और स्विट्जरलैंड) के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
Pages
