Feed aggregator

'सशक्त, समृद्ध भारत का संकल्प अब...', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं; लोगों से की ये अपील

Dainik Jagran - National - April 6, 2025 - 8:57am

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राम नवमी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम से आशीर्वाद की कामना की।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद हमेशा हमारे ऊपर रहे और हम अपनी सभी कोशिशों में सफलता प्राप्त करें। प्रधानमंत्री ने इस दिन तमिलनाडु के रामेश्वरम में भगवान श्रीराम के मंदिर में पूजा अर्चना करने का भी ऐलान किया।

सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!

— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025

रामेश्वरम में पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 12 बजे रामेश्वरम में नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल है। इसके बाद प्रधानमंत्री इस पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे और पुल के संचालन का निरीक्षण करेंगे।

रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा और विकास कार्यों का शिलान्यास

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12:45 बजे रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद, लगभग 1:30 बजे, वे तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी राम नवमी की शुभकामनाएं

राम नवमी के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राम नवमी हमें धर्म, न्याय और कर्तव्य की भावना का संदेश देती है। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों की सराहना करते हुए देशवासियों से एकजुट होकर भारत के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने रामनवमी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

जय श्री राम!

सभी रामभक्तों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रभु श्री राम का जीवन सत्य, सेवा और मानव मूल्यों के रक्षा की प्रेरणा देता है। प्रभु से सभी के स्वस्थ, सुदीर्घ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/w39r5bLNDB

— Amit Shah (@AmitShah) April 6, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी देशवासियों को रामनवमी के मौके पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक पर पोस्ट किया, "सभी रामभक्तों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम का जीवन सत्य, सेवा और मानव मूल्यों के रक्षा की प्रेरणा देता है। प्रभु से सभी के स्वस्थ, सुदीर्घ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।"

पीएम मोदी आज करेंगे पंबन ब्रिज का उद्घाटन, जानें क्यों है समुद्र में इंजीनियरिंग की अद्भुत मिसाल

Categories: Hindi News, National News

रामनवमी को लेकर पटना में सुरक्षा चाक-चौबंद, 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात; CCTV और ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर

Dainik Jagran - April 6, 2025 - 8:34am

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में रामनवमी पर सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस ने पुख्ता तैयारियां की हैं।। पर्व के दौरान इलाके में 25 सौ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की दो कंपनियों सहित 800 अतिरिक्त बल को भी लगाया गया है।

शनिवार रात से पुलिस मुस्तैद

पुलिस कर्मियों को शनिवार रात से ही इलाके में मुस्तैद कर दिया गया है। झांकी गुजरने वाले रास्ते पर पुलिसकर्मियों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारियों और थानेदारों को संवेदनशील इलाके में लगातार गश्त करने और असामाजिक तत्वों नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर भी नजर

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। सीसीटीवी से भी सर्विलांस जारी है। रामनवमी पर राजधानी में दर्जनों झाकियां निकाली जाएंगी। वहीं, महावीर मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटेगी।

ड्रोन से भी होगी निगरानी

पर्व के दौरान शांति बनी रहे इसके लिए 25 सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती के अलावा करीब 388 स्थानों पर 503 से अधिक दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम व झांकियों की वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। वहीं, कई जगहों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

इस दौरान यदि कोई असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश करता हैं तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। वरीय अधिकारी ने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर अत्यधिक सतर्कता बरतने एवं अफवाह फैलाने वालों से से निपटने का निर्देश दिए हैं।

शांति बनाए रखने की अपील

पर्व को दौरान शांति बनाए रखने को लेकर एसएसपी ने शनिवार को तमाम पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहार पर थानाध्यक्षों को सुरक्षा के लोकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

उधर सचिवालय, दानापुर और पटना सिटी सहित अन्य इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर इलाके की सुरक्षा की स्थिति जांची। वरीय अधिकारियों ने भी संवेदनशील इलाके में गश्त कर व्यवस्था देखी।

ये भी पढ़ें

Ram Navami 2025: उपद्रवियों की खैर नहीं, रामनवमी जुलूस को स्कॉट करेगी पुलिस; मुख्यालय से रखी जाएगी नजर

Bihar Police: बिहार का मोस्ट वांटेड लुटेरा दिल्ली से गिरफ्तार, सिर पर था 2 लाख का इनाम

Categories: Bihar News

PM Modi greets people on Ram Navami

Business News - April 6, 2025 - 8:06am
Categories: Business News

Bihar Weather: अगले 24 घंटे में बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Dainik Jagran - April 6, 2025 - 7:28am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: पछुआ के कारण शुष्क बने हुए प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। सात से 11 अप्रैल तक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा व तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) गर्त के रूप में पूर्वोत्तर असम व आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। आठ अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

इन जिलों में बारिश के आसार

इसके कारण सात अप्रैल को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल , अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिमा, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और हल्की वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ओले गिरने की भी संभावना

आठ अप्रैल को किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा में गरज-तड़क के साथ ओला गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

नौ अप्रैल तक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम में आने वाले बदलाव को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों के साथ पशुओं को भी सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

48 घंटे में बढ़ेगा तापमान

प्रदेश में अगले 24-48 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

शनिवार को डेहरी रहा प्रदेश में सबसे गर्म

शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। सीतामढ़ी के पुपरी , मधुबनी, फारबिसगंज, अगवानपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस, गया में 2.3 डिग्री, औरंगाबाद में 2.9 डिग्री, डेहरी में 2.8 डिग्री, भोजपुर में 1.6 डिग्री, वैशाली में 1.4 डिग्री, जमुई में 1.5 डिग्री, बांका में 1.6 डिग्री, वैशाली में 1.4 डिग्री, कटिहार में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान शहर
अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) पटना 39.0 23.3 गया 39.5 20.6 भागलपुर 38.6 22.2 मुजफ्फरपुर 37.4 20.0

ये भी पढ़ें

Bihar Weather: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! बिहार के इन इलाकों में 4 दिन बारिश होने के आसार, यलो अलर्ट जारी

Himachal Mausam: हिमाचल में गर्मी का सितम जारी, कई जिलों में लू चलने की चेतावनी; ऊना में सबसे ज्यादा तापमान

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar