Feed aggregator

Bihar News: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगा बेहतर इलाज, पाली क्लिनिक की सुविधा देने की तैयारी

Dainik Jagran - May 30, 2025 - 9:13am

राज्य ब्यूरो, पटना। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के नामित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पाली क्लिनिक की सुविधा देगी। इसके पूर्व इन स्वास्थ्य केंद्रों पर पाली क्लिनिक सेटअप विकसित किया जाएगा, जिसके बाद यहां एक ही छत के नीचे कई तरह की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में पहल कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पाली क्लिनिक की सुविधा विकसित करने की जिम्मेदारी राज्य स्वास्थ्य समिति को सौंपी है। स्वास्थ्य समिति यह कार्य निजी एजेंसी के माध्यम से करेगी। इसके लिए टेंडर भी जारी हो चुका है।

बीते दिनों इस मसले पर उच्चस्तरीय बैठक भी हुई, जिसमें यह बात सामने आई कि पाली क्लिनिक सेटअप विकसित करने के लिए जो टेंडर जारी किया गया था, उसमें तीन निजी एजेंसियों ने बोली लगाई थी। बोली लगाने वालों में सिटी सेंट्रल हास्पिटल प्रा. लि., प्रांस हेल्थ केयर इंडिया प्रा. लि. और सम्मान फाउंडेशन शामिल हैं।

स्वास्थ्य समिति के सूत्रों की माने तो जल्द ही तय की गई एजेंसी से करार को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पाली क्लिनिक सेटअप के बाद यहां प्राथमिक देखभाल, प्रयोगशाला निरीक्षण, छोटी शल्य चिकित्सा की सुविधा मिल सकेगी।

पाली क्लिनिक सामान्य क्लिनिक की तुलना में अपेक्षाकृत बड़ी होती है। विभाग के अनुसार इस पूरी कवायद का मकसद एक ही स्थान पर अस्पताल आने वाले मरीज को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां बीमारियों की जांच और निदान के लिए कई विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षित नर्स और पारा मेडिकल स्टॉफ की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी।

Categories: Bihar News

'सुपर फ्लॉप', सांसद पप्पू यादव ने PM के रोड शो पर साधा निशाना; बिहार की जनता के अपमान का भी लगाया आरोप

Dainik Jagran - May 30, 2025 - 8:11am

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव ने पटना में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को सुपर फ्लॉप बताया है। साथ ही उन्होंने पीएम पर बिहार की 14 करोड़ जनता का अपमान करने का आरोप भी लगाया है।

गाड़ी से बाहर नहीं निकले पीएम

पप्पू यादव ने कहा कि रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री एक बार भी अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकले। उन्होंने दावा किया कि रोड शो के दौरान हजार से भी कम लोग तिरंगा लेकर खड़े थे, लेकिन प्रधानमंत्री गाड़ी के अंदर ही बैठे रहे।

रोड शो में सरकारी धन और जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग

पप्पू यादव ने इस रोड शो को सरकारी धन और जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग बताते हुए कहा कि रोड शो में जनता सड़कों पर नहीं आई, जिससे उनकी उदासीनता साफ झलकती है। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगैर भाजपा बिहार में शून्य से ज्यादा कुछ नहीं।

सेना के शौर्य का चुनावी लाभ लेने का भी लगाया आरोप

पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री पर सेना के शौर्य का चुनावी लाभ लेने का भी आरोप लगाया और कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पीएम को बिहार याद आ रहा है। बिहार की जनता चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी।

गुरुवार को किया रोड शो

पीएम मोदी गुरुवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने राजधानी में रोड शो भी किया। पीएम मोदी के अंतरराष्ट्रीय जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा के बाहर निकलते ही लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में लोग तिरंगा लेकर पीएम के स्वागत के लिए खड़े रहे।

Categories: Bihar News

PM Modi Bihar Visit: बिक्रमगंज से शाहाबाद को साधेंगे PM मोदी, देंगे 50 हजार करोड़ की सौगात

Dainik Jagran - May 30, 2025 - 7:52am

रमण शुक्ला, पटना। सत्तारूढ़ दल का कोई भी कार्यक्रम जनहित की तुलना में कहीं ज्यादा राजनीति से प्रेरित होता है। संभवत: इसी को लक्ष्य बनाकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।

दरअसल, शाहाबाद क्षेत्र से राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की आशा कुछ अधिक है। कारण राजग के लिए लगातार शाहाबाद क्षेत्र की उसर होती राजनीतिक जमीन है। 2020 के विधानसभा चुनाव के उपरांत 2024 का लोकसभा चुनाव परिणाम इसका प्रमाण है।

इससे सबक लेते हुए राजग नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी से 50 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कराने के साथ ही उनके ओजस्वी एवं मार्मिक अपील से राजनीतिक जमीन को सींचने के प्रयास में जुट गया है।

संदेश साफ है बिक्रमगंज की जनसभा से मोदी मगध और शाहाबाद को साधेंगे। दक्षिण बिहार का यह क्षेत्र भाजपा के लिए उत्तर बिहार की तुलना में कम उर्वर है। पार्टी का लक्ष्य वहां विधानसभा चुनाव में अपनी संभावनाओं के फलक को आगे बढ़ाने का है। जनसभा के जरिए मोदी इसकी पृष्ठभूमि बनाने का भरसक प्रयास करेंगे।

भाजपा के नेता इसके लिए एक सुर में ऑपरेशन सिंदूर की आड़ में देश झुकेगा नहीं, बिहार का विकास रुकेगा नहीं का नारा बुलंद कर चुनावी समीकरण को साधने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

कमजोर होती राजनीतिक जमीन

पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट एवं औरंगाबाद लोकसभा सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में राजग प्रत्याशियों की हार से नेतृत्व चिंतित हैं। इसमें सीधे पांच सीटों पर भाजपा की हार हुई थी।

काराकाट की सीट भी रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा नहीं बचा पाए थे। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू एवं भाजपा प्रत्याशियों की करारी हार हुई थी।

कभी मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र में राजग का सूपड़ा साफ हो गया था। शाहाबाद कभी राजग का गढ़ था, ऐसे में प्रधानमंत्री की रैली के माध्यम से राजग के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश होगी।

शाहाबाद में राजग के सामने चुनौती

शाहाबाद में 2020 में चिराग पासवान के कारण राजग को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। जदयू के सभी 11 उम्मीदवार चुनाव हार गए, जबकि भाजपा के दो उम्मीदवार मुश्किल से जीत पाए थे।

22 में से 19 सीट महागठबंधन ने जीत लिया था। एक सीट बसपा ने जीता, लेकिन जीत के बाद विधायक जमा खान जदयू में सम्मिलित हो गए थे। हालांकि, भाजपा ने आरा एवं बड़हरा जीतकर गठबंधन की लाज बचा ली।

नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास

नबीनगर में बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे। इस प्रोजेक्ट के तैयार होने पर बिहार को 2400 मेगावट बिजली मिलेगी। नबीनगर में 29947.91 करोड़ की लागत के थर्मल पावर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। यह एनटीपीसी का देश में दूसरा सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन संयंत्र होगा।

गंगा पर बनने वाले तीन लेन पुल का शिलान्यास

बक्सर एवं उत्तर प्रदेश (यूपी) के भरौली के बीच बनने वाले पुल का भी शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे। गंगा नदी पर तीन लेन का यह पुल बनेगा जो करीब 3.2 किलोमीटर लंबा होगा। पूर्वांचल और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को यह पुल सीधा जोड़ेगा। करीब 368 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार होगा।

अन्य योजनाएं

पटना-गया-डोभी चार लेन योजना ( 5519 करोड़), चार लेन का एलिवेटेड हाई-वे निर्माण, एनएच-27 पर गोपालगंज टाउन में ग्रेड सुधार करना (249 करोड़), सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक रेलवे का स्वचालित सिग्नलिंग (25 किमी) 43 करोड़, सोन नगर-मुहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन (65 किमी, लागत 1338 करोड़) ,जेएनवी, जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण (आठ करोड़) अन्य योजनाएं सम्मिलित हैं।

एनएच-119ए के पटना-आरा-सासाराम खंड चार लेन (पैकेज-I और II) पर 3712 करोड़, एनएच-319 बी के वाराणसी-रांची-कोलकाता खंड को छह लेन का बनाने (पैकेज-2 और 3) पर 2817 करोड़, एनएच-319बी के वाराणसी-रांची-कोलकाता खंड को छह लेन का बनाने पर (पैकेज-6 और 7) 3177 करोड़।

एनएच-922 पर बक्सर और भरौली के बीच गंगा पुल के निर्माण पर 531 करोड़, रामनगर-कच्ची दरगाह को छह लेन का बनाने पर (एनएच-119डी का खंड) 1083 करोड़ रुपये और हार्डिंग पार्क, पटना में 5 टर्मिनल का रेलवे प्लेटफार्म बनाने पर 95 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Categories: Bihar News

Bihar Weather Today: बिहार के इन 3 जिलों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Dainik Jagran - May 30, 2025 - 7:22am

जासं, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना सहित दक्षिणी भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

3 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित सिवान, वैशाली, बक्सर, भोजपुर जिले को छोड़ कर सभी जिलों में आंधी-पानी के साथ बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। तीन मई तक प्रदेश के पूर्वी भागों में आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना के पुनपुन, पालीगंज, दनियांवा, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, सिवान, नालंदा, भोजपुर, किशनगंज एवं औरंगाबाद में वर्षा दर्ज की गई। पटना जिले के पुनपुन में 24.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

गुरुवार को पटना सहित 11 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

बक्सर (चौगाई) 20.2 मिमी, कटिहार (मनसाही) 19.2 मिमी, बक्सर (ब्रह्मपुर) 17.2 मिमी, पटना (पालीगंज) 15.0 मिमी, जहानाबाद (मोदनगंज) 10.2 मिमी, सिवान (रघुनाथपुर) 9.6 मिमी।

नालंदा (सिलाव) 9.4 मिमी, पटना (दनियावां) 8.6 मिमी, अररिया 8.4 मिमी, भोजपुर (शाहपुर) 8.4 मिमी, अररिया (रानीगंज) 6.6 मिमी, किशनगंज (टेढ़ागाछ) 6.4 मिमी, अररिया (फारबिसगंज) 6.3 मिमी, किशनगंज (दिघलबैंक) 6.2 मिमी, औरंगाबाद (ओबरा) 5.6 मिमी।

प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम(तापमान डिग्री सेल्सियस में) न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) पटना 37.9 30.5 गया 36.4 28.2 भागलपुर मुजफ्फरपुर

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar