Feed aggregator

Bihar Politics: 'राजनीतिक ढोंग जनता को...', राहुल गांधी के बिहार दौरे पर JDU नेताओं ने कसा तंज

Dainik Jagran - 8 hours 17 min ago

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में पांव जमाने के लिए राहुल गांधी राजनीतिक अभिनय का सहारा ले रहे हैं। बिहार में कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

राहुल गांधी की यात्रा को बताया राजनीतिक ढोंग

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी को यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि बिहार सामाजिक न्याय की वास्तविक प्रयोगशाला है। ऐसे में नकली सामाजिक न्याय का मुखौटा पहनकर किया जा रहा उनका यह राजनीतिक ढोंग जनता को कभी स्वीकार्य नहीं होगा।

बिहार के 10 लाख युवाओं को मिली नौकरी

रोजगार और नौकरी के क्षेत्र में बिहार आज देशभर में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब तक लगभग 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। लक्ष्य यह है कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले 12 लाख सरकारी नौकरी उपलब्ध करा दी जाए।

फूले मूवी पटना में ही देखने का क्या अर्थ

राहुल गांधी द्वारा पटना में महात्मा फूले के जीवन पर बनी फिल्म देखने पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह फूले मूवी कहीं भी देख सकते थे। पटना में ही इसे देखने का क्या अर्थ है?

उन्होंने कहा कि महात्मा फूले बड़े समाजसुधारक थे। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर भी उनके विचारों पर चलकर आगे बढ़े। वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी शिक्षा पर बात कर रहे।

उनकी पार्टी ने देश में पांच दशकों तक राज किया। उन्होंने देश में शिक्षा के लिए क्या काम किया? बिहार में उनकी सरकार थी उन्होंने क्या काम किया? सवाल उठाने का उनका कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- 30-32 मेडल पहले से थे, पटना में एक और मिला; मेरा काम हो गया

पाक के नापाक इरादों का साथ देना तुर्की को पड़ा भारी, व्यापारियों ने फल सहित इन चीजों का किया बहिष्कार

Categories: Bihar News

पाकिस्तान के बाद तुर्किये पर क्यों फूट रहा भारतीयों का गुस्सा? कारोबारी बोले- नहीं लेंगे सेब और सामान

Dainik Jagran - 8 hours 53 min ago

जागरण संवाददाता, पटना। Boycott Turkey: पाक के नापाक इरादों में सहयोगी की भूमिका में रहे तुर्किये व अजरबैजान की यात्रा और वस्तुओं को लेकर राज्य के प्रमुख व्यावसायिक संगठनों ने बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसके तहत राजधानी के बाजार में तुर्किये से आने वाले फल का आयात नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

तुर्किये से फल नहीं लाएंगे व्यापारी

व्यावसायिक संगठनों के अनुसार तुर्किये से सेब, संतरा, नाशपाती व बाबूगोशा की आवक होती है। पटना फ्रूट एवं वेजीटेबल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने कहा कि जो हमारे देश का नहीं हो सकता, वह हमारा कभी नहीं हो सकता है।

ऐसे में अब बाजार समिति में वहां से आने वाले फलों को नहीं मंगाने का निर्णय किया गया है। यही नहीं, व्यवसायियों से अजरबैजान की यात्रा का भी बहिष्कार करने का आग्रह किया गया है।

रासायनिक चीजों का भी कारोबार होगा कम

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने बताया कि इन दोनों जगहों से कुछ रासायनिक चीजों का कारोबार होता है। इन देशों से उत्पाद या कारोबार को कम करने को लेकर सभी को सलाह दे दी गई है। हाल के कुछ वर्ष पहले तक अजरबैजान की यात्राएं होती थीं, लेकिन अब पूरी तरह बहिष्कार का आह्वान किया है।

यात्रा का भी करें बहिष्कार

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार राजू ने कहा कि सभी व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वह चीन, तुर्किये व अजरबैजान की यात्रा व उत्पाद का पूरी तरह बहिष्कार करें।

बीआइए ने की यात्रा बहिष्कार की अपील

चीन, तुर्किये तथा अजरबैजान की ओर से पाकिस्तान का खुला समर्थन करने पर बिहार के प्रमुख उद्यमी संगठन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने एक एडवाइजरी जारी की है।

बीआइए अध्यक्ष केपीएस केसरी ने व्यापारियों एवं लोगों से यात्राओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इन देशों के उत्पाद व यात्राओं का बहिष्कार कर करारा जवाब दें।

बिहार चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने कहा कि तुर्किये से प्लास्टिक, साज-सज्जा की सामग्री, फाइबर, चूना व सीमेंट आदि चीजें आती हैं, जबकि अजरबैजान से तेल, इत्र आदि सामग्री आती हैं। इस सभी चीजों के उपयोग पर सभी को ध्यान रखने की सलाह दी गई है। मेड इन इंडिया या दूसरे देशों के उत्पादों का ही उपयोग करें।

ये भी पढ़ें

भारत में जोर पकड़ रहा तुर्किये और अजरबैजान का बहिष्कार, 30 फीसदी भारतीय पर्यटकों ने रद की बुकिंग

Turkey Boycott: भारत ने किया 'ट्रेड और ट्रैवल' का प्रहार, जानिए तुर्किये को कितना होगा नुकसान?

Categories: Bihar News

Bihar Weather Today: बिहार में 43 डिग्री के टॉर्चर से राहत मिलने के आसार, IMD ने बारिश को लेकर दी गुड न्यूज

Dainik Jagran - 9 hours 43 min ago

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। दिन के साथ रात भी गर्म रहेगी। नमी में वृद्धि होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 जिले गर्म व आर्द्र दिन रहेगा। बांका व शेखपुरा में लू (हीट वेव) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश के आसार

प्रदेश के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा की संभावना है।

इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 72 घंटों के बाद दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

17 मई से मिल सकती है गर्मी से राहत

17 मई से मौसम में सुधार की संभावना है। 17-20 मई के दौरान प्रदेश में मेघ गर्जन, वज्रपात व कुछ स्थानों पर वर्षा होने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

पटना सहित 18 जिलों के तापमान में आंशिक गिरावट

गुरुवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 40.5 डिग्री सेल्सियस एवं 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में लू (हीट वेव) का प्रभाव बना रहा।

इन जिलों में हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किशनगंज, पश्चिम चंपारण, अररिया एवं सिवान जिले छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में 17.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 0.6 मिमी, अररिया में 0.5 मिमी एवं सिवान के बड़हरिया में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, शेष जिलों में गर्म दिन व रात्रि का असर बना रहा।

शहरों का तापमान व आर्द्रता  शहर
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
नमी डेहरी 43.6 20 गया 43.1 21 बक्सर 42 18 औरंगाबाद 42 16 शेखपुरा 41.6 25 अरवल 41.1 15 बिक्रमगंज 41.1 13 गोपालगंज 40.9 52 पटना 40.5 35 छपरा 40.4 31 जीरादेई 40.4 17 वाल्मीकि नगर 40 42 बांका 40 55

बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में बदलने वाला है मौसम, इन 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरने की चेतावनी

दिल्ली एनसीआर में आंधी-बारिश की चेतावनी, यूपी-बिहार में पड़ेगी भीषण गर्मी; पहाड़ों पर भी राहत नहीं

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar