Feed aggregator

राजा रघुवंशी की मौत, सोनम अब भी लापता... हनीमून मनाने गए इंदौर के कपल के साथ मेघालय में क्या हुआ? 3 लोगों ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन

Dainik Jagran - National - 1 hour 52 min ago

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला एक कपल मेघालय में हनीमून मनाने पहुंचा था, लेकिन रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया। जिस स्कूटी को रेंट पर लेकर कपल घूम रहा था, वह लावारिस स्थिति में मिली और फिर घाटी में पति की लाश बरामद होती है।

लेकिन पत्नी को कुछ पता नहीं चला। ये रहस्य अब भी बरकरार है और जिस कपल की हम बात कर रहे हैं, वह इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हैं। राजा और सोनम की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी और दोनों ने हनीमून के लिए मेघालय जाने का प्लान बनाया था।

21 मई को शिलॉन्ग पहुंचा था कपल

21 मई को सोनम और राजा मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग पहुंचे और शाम करीब 6 बजे बालादी गेस्ट हाउस पर पहुंचे। होटल में चेक इन करने के बाद उन्होंने आराम किया और अगली सुबह कीटिंग रोड पर पहुंच गए।

यहां से उन्होंने एक स्कूटी किराए पर ली और फिर वापस गेस्ट हाउस वापस लौट आए। कपल अपने कमरे में गया और सामान निकालकर चेकआउट कर दिया। राजा ने होटल मैनेजर से कहा कि वह 3 दिन बाद लौटेंगे और अगर कमरे की जरूरत हुई, तो फोन कर बता देंगे।

बिना गाइड के ही वापस लौटे
  • शिलॉन्ग से रवाना होकर कपल पूर्वी खासी हिल्स के मावलखियात गांव पहुंचा। यहां उन्होंने स्कूटी पार्किंग में लगा दी। उन्हें शिपारा होमस्टे तक जाना था, जिसका रास्ता ट्रेक कर पूरा करना था। उन्होंने एक स्थानीय को गाइड को साथ लिया
  • शिपारा होमस्टे पहुंचकर कपल ने चेक इन किया और रात वहां बिताकर अगली सुबह यानी 23 मई वहां से बिना गाइड के ही मावलखियात लौट आए। इसके बाद से ही उनका कुछ भी अता-पता नहीं चला। जब परिवार से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
  • पीटीआई के मुताबिक, गाइड ने बताया कि वापसी के वक्त उनसे सोनम और राजा को 3 अनजान लोगों के साथ जाते हुए देखा था। उसने कहा कि वे लोग हिंदी में बात कर रहे थे। वे चारों आगे चल रहे थे और सोनम उनके पीछे थी। गाइड ने कहा कि जब वह वापस आया, तो उसे मावलखियात में स्कूटी नहीं दिखी।
  • 24 मई को पुलिस को सोहरारिम गांव में लावारिस स्कूटी खड़ी होने की सूचना मिली, जिसकी जांच के बाद पता चला कि इसे सोनम और राजा ने ही रेंट पर लिया था। 25 मई के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।
घाटी में मिली राजा की लाश

पुलिस ने इस काम में ड्रोन का भी इस्तेमाल शुरू किया। 2 जून वेई सॉडोंग फॉल्स के नीचे घाटी में शव का पता चला। लाश लगभग सड़ चुकी थी। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि यह राजा रघुवंशी की लाश है। इसके बाद सोनम रघुवंशी की तलाश तेज की गई।

आज 8 जून तक भी सोनम रघुवंशी का कुछ पता नहीं चल पाया है। शक जताया जा रहा है कि सोनम रघुवंशी को अगवा कर बांग्लादेश ले जाया जा गया होगा। दरअसल मेघालय और बांग्लादेश के बीच बॉर्डर स्थित है, जहां कोई फेंसिंग नहीं है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच करेगी CBI? सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी, हनीमून मनाने मेघालय गया था कपल

Categories: Hindi News, National News

भारतीय रेलवे के सहयोग से 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का हुआ सफल आयोजन, अभिनेत्री मधुरिमा तुली बनीं फिट इंडिया आइकन

Dainik Jagran - National - 2 hours 14 min ago

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का 26वां संस्करण भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस आयोजन में लगभग 1000 साइक्लिस्ट और फिटनेस प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन 'भारतीय रेलवे' के विशेष सहयोग से किया गया, जिसमें रेलवे अधिकारी और खिलाड़ी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा तुली को 'फिट इंडिया आइकन' के रूप में सम्मानित किया गया। ‘बेबी’ फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आ चुकी मधुरिमा खुद राज्य स्तरीय ट्रैक एवं फील्ड एथलीट और हर्डल रेस धाविका रह चुकी हैं।

सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। साइक्लिंग मेरा बचपन का शौक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मोटापे से होने वाली बीमारियों को लेकर जो चिंता जताई है, वह बिल्कुल सही है। साइक्लिंग एक किफायती, स्वतंत्रता देने वाला और मानसिक रूप से सशक्त बनाने वाला माध्यम है।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान अनिरुद्ध कुमार और पर्वतारोही नरेंद्र कुमार भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अनिरुद्ध, जो 2024 एशियाई अंडर-23 और अंडर-17 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, उन्होंने कहा कि साइक्लिंग से मेरी पुरानी दोस्ती है। यह स्टैमिना, ताकत और फैट लॉस में सहायक है। युवाओं को इस तरह फिटनेस अपनाते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार, जो अब यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस की चढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की फिट इंडिया की पुकार आज देश के हर कोने में गूंज रही है। युवाओं का जोश और ऊर्जा इस अभियान को नई ऊंचाई दे रहे हैं।

देशभर के 2600 से अधिक साइक्लिंग क्लबों, SAI प्रशिक्षण केंद्र, खेलो इंडिया केंद्रों, और भारतीय रेलवे के कर्मचारियों की भागीदारी ने इस अभियान को सफल बनाया। गतिविधियों में जुम्बा, योग और रोप स्किपिंग भी शामिल रहीं, जिन्हें My Bharat, रूप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और योगासन भारत के प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किया गया।

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल, जो दिसंबर 2024 में प्रारंभ हुआ था, अब तक देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों पर 3.5 लाख से अधिक लोगों को जोड़ चुका है। इसकी शुरुआत मात्र 150 प्रतिभागियों से हुई थी, जो अब एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। इसमें CISF, सशस्त्र बलों, मेडिकल एसोसिएशनों, पत्रकारों, शिक्षकों, कॉर्पोरेट्स, सेलेब्रिटीज और अन्य पेशेवरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Categories: Hindi News, National News

Monsoon Update: दिल्ली, यूपी, राजस्थान को कब मिलेगी गर्मी से राहत? इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट जारी

Dainik Jagran - National - 2 hours 18 min ago

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather News: उत्तर भारत में इस समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मंगलवार यानी 10 जून से दक्षिण भारत में फिर से बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

IMD ने बताया कि 10 जून से कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, उत्तर भारत में आने वाले कुछ दिनों तक हीटवेव चलेगी। आइए आपको बताते हैं आगे कैसा रहेगा मौसम…

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल में 11-14, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 10 से 13 जून तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में 10 से 14 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 10 से 14 जून तक भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Weather: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी की भविष्यवाणी, दिल्ली-यूपी में चलेगी लू; मुंबई-केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी

इसके अलावा मध्य एवं पूर्वी भारत की बात करें तो अंडामान और निकोबार, ओडिशा में 8 से 12 जून बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश में 8 और 9 जून, छत्तीसगढ़ में भी 9 से 10 जून, झारखंड में 11 से 14 जून तक हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

जहां एक ओर दक्षिण भारत में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, उत्तर भारत में फिर एक बार गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते कई राज्यों में हीटवेव का दौर देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव देखने को मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके बाद तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: 10 जून से बदलेगा बिहार का मौसम, इन जिलों में दिखेगा खास असर; IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जहां पिछले हफ्ते तक तापमान में कम था तो वहीं, शनिवार से पारा लगातार बढ़ रहा है। रविवार को दिन में तीखी धूप खिली। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दिखी। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।

कहां तक पहुंचा मानसून?

इस साल केरल में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी। इस साल मानसून की रफ्तार काफी तेज रही। हालांकि, 29 मई से मानसून की बढ़त रुकी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब अगले हफ्ते में मानसून फिर से एक बार बढ़त दिखाएगा। आम तौर पर मानसून देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून जून के अंत तक पहुंच जाता है। वहीं, 8 जुलाई तक देश के सभी राज्यों तक मानसून पहुंच जाता है। (इनपुट एजेंसी के साथ)

देश के अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

Categories: Hindi News, National News

भारत में महिला सशक्तिकरण के 11 वर्ष, पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक बदलाव

Dainik Jagran - National - 2 hours 25 min ago

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में महिलाओं को लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में बाधाओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन 2014 से एक बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, महिलाएं अब भारत के विकास का केंद्र हैं। सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय पहुंच में बड़े कदम उठाए हैं। 'नारी शक्ति' अब एक राष्ट्रीय मिशन है। इसका लक्ष्य हर महिला को सम्मान और सुरक्षा देना है।

हर उम्र में सशक्तिकरण

मोदी सरकार महिलाओं को जीवन के हर मोड़ पर सशक्त बना रही है। पीएम मोदी ने कहा है कि एक राष्ट्र तभी आगे बढ़ता है जब उसकी महिलाएं सशक्त हों। पिछले 11 सालों में, भारत सरकार ने कई नीतियां बनाई हैं। ये नीतियां महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से मजबूत करती हैं।

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' और 'मिशन शक्ति' जैसी योजनाएं चलाई गई हैं। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त किया है। शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ी है, खासकर एसटीईएम में। महिलाएं अब सेना और विमानन जैसे क्षेत्रों में भी आगे हैं।

स्वास्थ्य सुधार, राष्ट्र निर्माण

'मिशन पोषण' भारत में कुपोषण से लड़ रहा है। यह पोषण, स्वास्थ्य और समुदाय को एक साथ जोड़ता है। 'पोषण 2.0' स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए $1.81 लाख करोड़ से अधिक का निवेश कर रहा है।

सरकार ने 2 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा है। 'पोषण भी पढ़ाई भी' पहल शिक्षा को पोषण से जोड़ती है। 'पोषण ट्रैकर' को नवाचार के लिए पुरस्कार मिले हैं। यह पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।

'सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान' सबसे अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करता है। 'सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम' हर साल लगभग 2.9 करोड़ गर्भवती महिलाओं तक पहुंचता है। 'जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम' ने 16.60 करोड़ से अधिक माताओं और शिशुओं को लाभ पहुंचाया है। 'जननी सुरक्षा योजना' और 'सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन)' भी मातृ स्वास्थ्य में सुधार कर रहे हैं। 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' और 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' भी इसमें मदद करती हैं।

दैनिक जीवन में गरिमा

मोदी सरकार ने महिलाओं को स्वच्छ घर, ईंधन और शौचालय दिए हैं। 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' के 73% लाभार्थी महिलाएं हैं। 'उज्ज्वला योजना' ने 10.33 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए हैं, जिससे महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है।

'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। इससे महिलाओं की सुरक्षा और आत्म-सम्मान बढ़ा है। 'जल जीवन मिशन' ने 15.6 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में नल का पानी पहुंचाया है।

शिक्षा और डिजिटल साक्षरता

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' ने जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार किया है। लड़कियों का स्कूल में नामांकन भी बढ़ा है। 'सुकन्या समृद्धि योजना' ने 4.1 करोड़ से अधिक खाते खोले हैं। यह बेटियों के भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा देता है।

सामाजिक कल्याण और विकास

महिलाओं ने अब रक्षा, विज्ञान और खेल में भी अपनी पहचान बनाई है। भारतीय महिलाएं एसटीईएम में दुनिया में सबसे आगे हैं। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित की हैं।

सरकार ने 'ट्रिपल तलाक' को खत्म किया है। लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने का प्रस्ताव है। मातृत्व अवकाश को 26 सप्ताह तक बढ़ाया गया है। अनुच्छेद 35ए हटने से जम्मू-कश्मीर में महिलाओं को समान अधिकार मिले हैं।

वित्तीय समावेशन और आर्थिक सशक्तिकरण

'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' ने महिला उद्यमियों को लगभग 68% ऋण दिए हैं। 'स्टैंड-अप इंडिया योजना' ने भी महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने में मदद की है। 'दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन' ने 10.05 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में संगठित किया है। 'लखपति दीदी' पहल ने 1.48 करोड़ महिलाओं को सालाना ₹1 लाख कमाने में सक्षम बनाया है।

बचाव और सुरक्षा

'मिशन शक्ति' महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित है। 'वन स्टॉप सेंटर' ने 10.98 लाख से अधिक महिलाओं की मदद की है। 'महिला हेल्पलाइन' को 214.78 लाख से अधिक कॉल मिली हैं। 'शी-बॉक्स पोर्टल' कार्यस्थल पर उत्पीड़न की रिपोर्ट करने में मदद करता है। 'नारी अदालत' समुदाय-आधारित न्याय को बढ़ावा देती है।

शिक्षा और कौशल विकास से सशक्तिकरण

'सामर्थ्य' कौशल विकास और संस्थागत सहायता पर केंद्रित है। 'शक्ति सदन' और 'सखी निवास' ने लाखों महिलाओं की सहायता की है। 'अब कोई बहाना नहीं' अभियान लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ एक राष्ट्रीय अभियान है।

#अबकोईबहानानहीं अभियान

माननीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी द्वारा 25 नवंबर 2024 को शुरू किया गया, लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ यह राष्ट्रीय अभियान महिला एवं बाल विकास और ग्रामीण विकास मंत्रालयों द्वारा संयुक्त राष्ट्र महिला के समर्थन से एक संयुक्त पहल है।

Categories: Hindi News, National News

Bangalore: किशोरी की हत्या कर शव को ट्रेन से फेंका था नीचे, घटना से ठीक पहले का वीडियो आया सामने; पुलिस भी हैरान

Dainik Jagran - National - 2 hours 28 min ago

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी क्षेत्र में तीन हफ्ते पहले रेलवे पटरियों के पास एक सूटकेस के अंदर एक किशोरी का शव मिला था। शुरुआती जांच में पता चला था कि किसी ने हत्या कर के शव के चलती ट्रेन से फेंका है। अब इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये फुटेज घटना से कुछ देर पहले का है।

करीब तीन हफ्ते पहले हुई घटना मामले में सामने आए फुटेज में दो व्यक्ति बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में घटना से एक दिन पहले सूटकेस ले जाते दो लोगों को कैद किया गया था। ये क्लिप रात के 11.51 बजे की है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों व्यक्ति बैग उठाने और पटरियों की ओर जाने से पहले गहन चर्चा करते हुए दिखाई देते हैं।

मामले में पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

बता दें कि शनिवार को बेंगलुरु ग्रामीण संभाग की सूर्यनगर पुलिस ने इस पूरे मामले में कुल सात आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी बिहार राज्य के नवादा जिले के मूल निवासी हैं।

गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में से तीन की पहचान आशिक कुमार, मुकेश और राजाराम मोहन के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। बता दें कि इस मामले में केस 21 मई को सूर्यनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।

हत्या कर लड़की के शव को फेंका गया

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की की हत्या कहीं और की गई। बाद में उसका शव एक नीले सूटकेस में भरकर चलती ट्रेन से फेंका गया था। पुलिस ने बताया कि लड़की की हत्या किसी दूसरी जगह की गई थी, लेकिन आरोपियों ने उसके शव को सूटकेस में भरकर कैब में डालकर रेलवे ट्रैक के पास ले गए।

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी की मौत, सोनम अब भी लापता... हनीमून मनाने गए इंदौर के कपल के साथ मेघालय में क्या हुआ? जानें पूरी टाइमलाइन

यह भी पढ़ें: बर्थडे पोस्टर हटाने को लेकर भड़का विवाद, नगर निगम के कर्मचारियों पर घातक हथियारों से किया हमला; जानिए पूरा मामला

Categories: Hindi News, National News

एक छोटी सी 'चिप' बन सकती हैं कई देशों के बीच कोल्ड वॉर का कारण, जानें क्यों कहा जाता है 'टेक्नोलॉजीकल फ्यूल'

Dainik Jagran - National - 4 hours 20 min ago

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल से लेकर लैपटॉप समेत ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में सेमीकंडक्टर चिप का इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि दुनिया में सेमीकंडक्टर चिप की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत भी सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के तहत सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बूस्ट देने की कोशिश कर रही है।

सेमीकंडक्टर चिप का इस्तेमाल

सेमीकंडक्टर चिप को 'टेक्नोलॉजीकल फ्यूल' भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में होता है। इस लिस्ट में मोबाइल, लैपटॉप, एआई, ड्राइवरलेस गाड़ियां, 5जी और 6जी नेटवर्क डिफेंस और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का नाम शामिल है। वहीं मॉर्डन वॉरफेयर के जमाने में ड्रोन, मिसाइल, सुपरकंप्यूटर और निगरानी सिस्टम में भी चिप का उपयोग बेहद अहम माना जाता है।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी की मौत, सोनम अब भी लापता... हनीमून मनाने गए इंदौर के कपल के साथ मेघालय में क्या हुआ? जानें पूरी टाइमलाइन

सेमीकंडक्टर चिप का बढ़ता बाजार

सेमीकंडक्टर चिप का बाजार तेजी से तरक्की कर रहा है। बता दें कि 2019 में सेमीकंडक्टर चिप का उद्योग 35 लाख करोड़ रुपए का था, जो 2022 में बढ़कर 50 लाख करोड़ रुपए का हो गया था। 2032 तक यह बाजार बढ़कर 170 लाख करोड़ रुपए तक होने की संभावना है।

अमेरिका और चीन में बढ़ा टकराव

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री मौजूदा समय में अमेरिका और चीन के बीच तनातनी का कारण बन गई है। चीन सेमीकंडक्टर चिप की मदद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मिलिट्री टेक्नोलॉजी में बढ़त बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में चीन को रोकने के लिए अमेरिका ने न सिर्फ चिप्स एंड साइंस एक्ट लॉन्च किया है बल्कि चीन पर कई तरह के बैन भी लगा दिए हैं।

कहां बनती है सेमीकंडक्टर चिप?

बता दें कि वर्तमान में सेमीकंडक्टर चिप अमेरिका में डिजाइन की जाती हैं। ताइवान और दक्षिण कोरिया भी बड़ी तादाद में सेमीकंडक्टर चिप बनाते हैं। हालांकि, सेमीकंडक्टर चिप की पैकेजिंग और असेंबली का काम चीन में किया जाता है। हालांकि चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर भी खतरा मंडरा रहा है।

ऑटो इंडस्ट्री को हुआ था करोड़ों का नुकसान

सेमीकंडक्टर चिप की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना महामारी के दौरान सेमीकंडक्टर चिप की मैन्यूफैक्चरिंग में गिरावट दर्ज हुई थी, जिससे ऑटो इंडस्ट्री को 15 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

भारत में सेमीकंडक्टर चिप

भारत वर्तमान में सेमीकंडक्टर चिप दूसरे देशों से आयात करता है। हालांकि जनवरी 2025 में भारत सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री बनाने की घोषणा की थी। सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के तहत भारत को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए 76,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश मिल चुका है। 2024-25 के बजट में भी भारत सरकार ने 3,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।

यह भी पढ़ें- Corona in India: 9 दिन में 58 मौतें... महज 16 दिन में 23 गुना बढ़ गए केस, देश में 6000 के पार हुए कोविड के मामले

Categories: Hindi News, National News

राहुल गांधी ने अब तक ECI को नहीं लिखा कोई पत्र, महाराष्ट्र चुनाव में 'मैच फिक्सिंग' वाले बयान पर बड़ा खुलासा

Dainik Jagran - National - 5 hours 52 sec ago

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल हांधी ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को कोई पत्र नहीं लिखा और न ही मुलाकात के लिए कोई समय मांगा। चुनाव आयोग के सूत्रों ने इसका खुलासा किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि चुनाव आयोग समेत सभी संवैधानिक संस्थाएं आधिकारिक रूप से तभी जवाब देती, जब राहुल गांधी उन्हें पत्र लिखते। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनके सारे दावे बेबुनियाद और हवा हवाई हैं।

राहुल पर उठे सवाल

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी एक तरफ कहते हैं कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे बेहद गंभीर हैं, मगर दूसरी तरफ जब उनके सामने चुनाव आयोग से सीधे बात करने का मौका था, तो उन्होंने ऐसा नहीं किया।

यह भी पढ़ें- Corona in India: 9 दिन में 58 मौतें... महज 16 दिन में 23 गुना बढ़ गए केस, देश में 6000 के पार हुए कोविड के मामले

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपमान

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार,

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पोलिंग से लेकर काउंटिंग सेंटर्स पर अपने एजेंट्स नियुक्त किए थे। राहुल गांधी इस तरह के बयान देकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भी आलोचना करते हैं, जिन्हें खुद कांग्रेस पार्टी ने ही महाराष्ट्र में नियुक्त किया था।

लाखों अधिकारियों की मेहनत का अपमान

चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा, "महाराष्ट्र चुनाव के दौरान देश भर से 10.5 लाख बूथ लेवल अधिकारी, 50 लाख पोलिंग ऑफिसर और 1 लाख काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे। राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर उन सभी की मेहनत और लगन का अपमान किया है।"

सीसीटीवी फुटेज पर दिया जवाब

राहुल गांधी के सीसीटीवी फुटेज की मांग पर चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा, चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार किसी भी चुनाव का सीसीटीवी फुटेज चुनावी याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट में ही देखा जा सकता है। मतदाताओं की निजता के अधिकार की सुरक्षा करने के लिए यह नियम बनाया गया है। राहुल गांधी मतदाताओं के अधिकारों से छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं।

Dear EC,

You are a Constitutional body. Releasing unsigned, evasive notes to intermediaries is not the way to respond to serious questions.

If you have nothing to hide, answer the questions in my article and prove it by:

• Publishing consolidated, digital, machine-readable…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 7, 2025 राहुल ने लगाया था 'मैच फिक्सिंग' का आरोप

बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए महाराष्ट्र समेत सभी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में धांधली का आरोप लगाया था। राहुल गांधी का कहना था कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'मैच फिक्सिंग' हुई थी।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी की मौत, सोनम अब भी लापता... हनीमून मनाने गए इंदौर के कपल के साथ मेघालय में क्या हुआ? जानें पूरी टाइमलाइन

Categories: Hindi News, National News

Corona in India: 9 दिन में 58 मौतें... महज 16 दिन में 23 गुना बढ़ गए केस, देश में 6000 के पार हुए कोविड के मामले

Dainik Jagran - National - 6 hours 4 min ago

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 378 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 6000 को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में कोविड के कारण 6 मौतें भी हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य केरल है। केरल के बाद कोविड से अधिक मामले गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक, कोविड का नया वेरिएंट खतरनाक नहीं है।

22 मई को 257 केस थे

अगर पिछले 48 घंटे की बात करें, तो देश में कोविड के मामलों में 769 मरीजों की बढ़ोतरी हुई। ये सभी मामले काफी हल्के हैं और घरेलू देखभाल के तहत ही मरीज ठीक हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केवल अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में कोविड का कोई भी सक्रिय मामला नहीं है।

बता दें कि 22 मई को देश में केवल 257 एक्टिव केस थे, लेकिन मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद अब तक संख्या 6133 तक पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इन राज्यों में ज्यादा एक्टिव केस
  • केरल - 1950
  • गुजरात - 822
  • पश्चिम बंगाल - 693
  • दिल्ली - 686
  • महाराष्ट्र - 595
कोरोना की स्थिति पर हुई समीक्षा बैठक

इसके पहले स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में दो और तीन जून को तकनीकी समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, आपातकालीन प्रबंधन प्रतिक्रिया (ईएमआर) प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आइडीएसपी) और दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों के प्रतिनिधियों तथा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक कोरोना की वर्तमान स्थिति और तैयारियों का आंकलन करने के लिए आयोजित की गई थी। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य और जिला निगरानी इकाइयां इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और गंभीर श्वसन बीमारी पर बारीकी से नजर रख रही हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार, गंभीर श्वसन बीमारी के मामलों में भर्ती सभी मरीजों के लिए परीक्षण की सिफारिश की जाती है और पॉजीटिव नमूनों को जीनोम सिक्वें¨सग के लिए भेजा जाता है।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में दोहरी चुनौती, Covid के साथ बढ़ रहे डेंगू के मामले; मिले कोरोना के सात नए केस

Categories: Hindi News, National News

Bengaluru Stampede: 'लाखों फैन पहुंचेंगे, बंदोबस्त करना होगा मुश्किल', पुलिस की चेतावनी के बावजूद नहीं मानी कर्नाटक सरकार

Dainik Jagran - National - 7 hours 16 min ago

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की IPL फाइनल जीत के बाद हुए जश्न का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब M चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ में भगदड़ मच गई और 11 लोगों की जान चली गई।

ये हादसा 4 जून को हुआ, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि एक सीनियर पुलिस अफसर ने इसके खतरे को पहले ही भांप लिया था और लिखित में अधिकारियों को आगाह भी किया था।

'विधान सौधा पर भी खतरा था', पुलिस अफसर ने दी थी चेतावनी

टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबिक, पुलिस अधिकारी एम.एन. करिबसवाना गौड़ा विधान सौधा की सिक्योरिटी इंचार्ज हैं। उन्होंने 4 जून को ही डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स की सचिव जी. सत्यवती को चिट्ठी लिखकर इस पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने लिखा था, "लाखों क्रिकेट फैन विधान सौधा पहुंच सकते हैं और सुरक्षा कर्मियों की कमी के चलते बंदोबस्त करना मुश्किल होगा।"

गौड़ा ने न सिर्फ भीड़ के खतरे की बात कही, बल्कि इस बात का भी जिक्र किया कि विधान सौधा संवेदनशील इलाका है और वहां CCTV कवरेज भी पूरा नहीं है। बावजूद इसके कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई।

भीड़ को स्टेडियम भेजने की अपील भी हुई बेअसर

हादसे से कुछ ही घंटे पहले सचिव सत्यवती ने जनता से अपील की थी कि वो विधान सौधा की बजाय स्टेडियम पहुंचे। हालांकि, टीम को पहले विधान सौधा में सम्मानित किया गया और फिर समारोह स्टेडियम में जारी रहा। इस बीच, भीड़ बढ़ती रही और हालात बेकाबू हो गए।

भगदड़ को लेकर सियासी बवाल जारी

इस हादसे ने राजनीतिक बवाल भी खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की योजना पहले से ही बना ली गई थी, भले ही टीम ने जीत दर्ज की हो या नहीं।

उन्होंने पूछा, “FIR में लिखा है कि 4 जून के कार्यक्रम के लिए 3 जून शाम 6 बजे अनुमति मांगी गई। जब मैच 7:30 बजे शुरू हुआ, तो क्या उन्हें पहले ही जीत का सपना आ गया था?”

बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने भी तीखा हमला बोला और कहा, “विधान सौधा की सीढ़ियां अब तक सिर्फ शपथ ग्रहण या राज्य समारोह के लिए इस्तेमाल होती थीं। आपने इसे एक निजी टीम के जश्न के लिए इस्तेमाल किया, ये सरकार की जगह का दुरुपयोग है।”

ರಾಜ್ಯ ಬಿಜೆಪಿ ಕಾರ್ಯಾಲಯ ಜಗನ್ನಾಥ ಭವನದಲ್ಲಿಂದು ಪತ್ರಿಕಾಗೋಷ್ಠಿ ನಡೆಸಲಾಯಿತು.

ನಿಮ್ಮ ಪ್ರಚಾರದ ಹುಚ್ಚಿಗೆ, ನಿಮ್ಮ ಮಕ್ಕಳ.. ಮೊಮ್ಮಕ್ಕಳ ಆಟಾಟೋಪಕ್ಕೆ ಆರ್ಸಿಬಿ ವಿಜಯದ ಸಂಭ್ರಮಾಚರಣೆ ನಡೆಸಿ, ರಾಜ್ಯದ 11 ಜನ ಅಮಾಯಕರನ್ನು ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಸರ್ಕಾರ ಕೊಂದಿದೆ. ನಿಮ್ಮ ವೈಫಲ್ಯ ಮುಚ್ಚಿಕೊಳ್ಳಲು, ನಿಮ್ಮ ಮೇಲಿನ ರಕ್ತದ ಕಲೆಯನ್ನು ಪೊಲೀಸರಿಗೆ… pic.twitter.com/CAZNd3dmmH

— Shobha Karandlaje (@ShobhaBJP) June 7, 2025

'कांग्रेस नेताओं के हाथ खून से रंगे हैं', विपक्ष का आरोप

करंदलाजे ने कांग्रेस पर सीधे निशाना साधते हुए कहा, “सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के हाथ खून से रंगे हैं। अब वो इस खून को पुलिस अधिकारियों पर मढ़ना चाहते हैं। कांग्रेस के बड़े नेता केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला अब कहां छिपे हैं?”

हादसे की जिम्मेदारी को लेकर विपक्ष ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार और गृहमंत्री परमेश्वर से जवाब मांगा है। 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु भगदड़ मामले में बढ़ सकती हैं विराट कोहली की मुश्किलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज कराया केस

Categories: Hindi News, National News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar