Feed aggregator

पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी ने रद किया रूस का दौरा, विक्ट्री डे परेड में नहीं होंगे शामिल

Dainik Jagran - National - April 30, 2025 - 3:13pm

रॉयटर्स, मॉस्को। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा रद हो गया है। पीएम मोदी 9 मई को मॉस्को में आयोजित विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ये जानकारी दी है।

वह रूस में विक्ट्री डे परेड में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनके कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।

पहलगाम हमले के बाद रद हुआ ये दौरा

माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान से उपजे तनाव के चलते दौरे को रद करने का फैसला हुआ है।

रूस ने पीएम मोदी दिया था न्योता

रूस ने पीएम मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया था।

कब होती है विक्ट्री डे परेड? 

मॉस्को में हर साल 9 मई को विक्ट्री डे परेड होती है। रेड स्क्वायर पर इसका आयोजन होता है। रूसी सशस्त्र बलों की यह परेड बहुत महत्व रखती है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमतौर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हैं और मुख्य भाषण देते हैं। इस कार्यक्रम के जरिए रूस अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर रूस की निर्णायक जीत की याद के रूप में होती है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी CCPA और CCS की बैठक करेंगे आज, क्यों अहम है यह समिति?

Categories: Hindi News, National News

पहलगाम हमले के बाद सरकार का बड़ा फैसला, RAW के पूर्व चीफ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त

Dainik Jagran - National - April 30, 2025 - 1:53pm

एएनआई, नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ भारत के तनाव के बीच भारत ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव किया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बोर्ड में छह और सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इसमें पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मॉन्टी खन्ना सैन्य सेवाओं से रिटायर्ड अधिकारी को शामिल किया गया हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS हैं।

CCS की बैठक में लिया गया फैसला

यह फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आया है, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई और कई घायल हो गए। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके आवास पर बुलाई गई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में ये फैसला लिया गया।

क्या है NSAB?

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) में सरकार के बाहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं, जिसमें मुख्य कार्य राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को एक विश्लेषण प्रदान करना तथा उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के लिए समाधान और नीति विकल्पों की सिफारिश करना है।

कौन है आलोक जोशी?
  • आलोक जोशी भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख हैं, जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया मामलों में गहरी विशेषज्ञता हासिल है।
  • आलोक जोशी ने 2012 से 2014 तक RAW के प्रमुख के रूप में कार्य किया और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनों का नेतृत्व किया।
  • वह एक अनुभवी खुफिया अधिकारी हैं, जिन्होंने भारत की सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।   
पहलगाम हमले के बाद हाई लेवल मीटिंग जारी

घातक पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाई। इसके बाद राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए), आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक हुई। एक पूर्ण कैबिनेट की बैठक भी होगी, जिसकी विस्तृत जानकारी दोपहर तीन बजे के बाद दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: कश्मीरी के घर खाना खाया और भाग गए, आसपास ही छिपे हैं पहलगाम हमले के आतंकी; बचने के लिए अपना रहे ये तकनीक

Categories: Hindi News, National News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar