Dainik Jagran

Subscribe to Dainik Jagran feed Dainik Jagran
Jagran.com Hindi News
Updated: 7 hours 5 min ago

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले मजबूत हुआ VIP का कुनबा, यह बड़ा नेता पार्टी में हुआ शामिल

June 8, 2025 - 8:39pm

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश की विकासशील इंसान पार्टी इस वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व पार्टी के 12 वर्ष के संघर्षों को एक गीत के जारी लेकर आई है।

वीआइपी संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में है हक हमारा आरक्षण नाम कर एक गीत लांच किया।

गीत में पार्टी ने संघर्ष के जरिये अधिकार प्राप्त करने की भी बात कही है। इससे पहले समाजसेवी डॉ. एसके सैनी अपने समर्थकों के साथ वीआईपी में शामिल हो गए।

कार्यक्रम में सहनी ने कहा कि पार्टी का यह गीत सिर्फ गीत नहीं संघर्ष की कहानी है। वीआईपी की स्थापना ही गरीबों और समाज के अधिकार प्राप्त करने के लिए हुई है।

उन्होंने कहा, इसके लिए वे मरते दम तक संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे 12 वर्षों से निषाद आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुंबई तक छोड़ा।

हम लोगों ने संघर्ष के जरिये जाति आधारित गणना की लड़ाई जीती और आरक्षण की 50 प्रतिशत दीवार को तोड़ना है।

सहनी ने एनडीए को चेतावनी देते हुए कहा कि वे या तो निषाद को आरक्षण दें या वह कुर्सी खाली करे। अब निषाद समाज जग चुका है। कार्यक्रम में सहनी ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले सैनी का स्वागत भी किया।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, अर्जुन सहनी, सुमन सहनी, सुनील निषाद सहित कई नेता- कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Categories: Bihar News

पटना में बड़ा हादसा, क्रिकेट खेलकर गंगा नहाने गए दो किशोर डूबे; मची चीखपुकार

June 8, 2025 - 7:40pm

जागरण संवाददाता, पटना। घर से गांधी मैदान में क्रिकेट खेलने निकले दो छात्र गंगा में नहाने पहुंचे गए। गंगा स्नान के क्रम में दोनों डूब गए। घटना गांधी मैदान थाना के अंटा घाट की है।

घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से कुछ देर बाद एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

दोनों छात्रों की पहचान कमदकुआं के नाला रोड निवासी 12 वर्षीय संकल्प कुमार और 14 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई। गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने उनके डूबने की पुष्टि करते हुए बताया कि दूसरे छात्र की तलाश जारी है।

रविवार की सुबह करीब छह बजे संकल्प और रोहित घर से गांधी मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि संकल्प पांचवीं का छात्र है और उसके पिता की नाला रोड में चश्मे की दुकान हैं।

गांधी मैदान से दोनों किशोर अन्य साथियों के साथ अंटा घाट पर पहुंच गए। गंगा नदी में किनारे स्नान करने लगे, तभी संकल्प गहराई में चला गया और डूबने लगा। रोहित उसे बचाने का प्रयास करने लगा। इसमें दोनों डूब गए।

वहां मौजूद उसके साथी और अन्य लोग उन्हें डूबता देख शोर मचाने लगे। पुलिस को भी सूचना दी गई। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर भी बुलाए गए। काफी देर बाद रोहित का शव बरामद हुआ।

चार दिनों में गंगा में डूबने की तीसरी घटना

चार जून को अंटा घाट पर गंगा में नहाने के क्रम में तीन छात्र डूबने लगे थे, जिसमें दो को बचाया गया, जबकि तीसरा नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह सुल्तानगंज के घघा घाट पर नहाने के क्रम में दो किशोर डूब गए। इसके पूर्व गांधी घाट, जनार्दन घाट पर भी पूर्व में कई हादसे हो चुके है।

Categories: Bihar News

Bihar News: बिहार के अस्पतालों में होने जा रहा ये नया काम, मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

June 8, 2025 - 7:04pm

सुनील राज, पटना। जिला, अनुमंडल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रेफरल हॉस्पिटल की सुरक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के साथ ही मरीजों को मिलने वाली इलाज की सुविधा की अब सीधी निगरानी होगी।

इसके लिए सरकार ने जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने का निर्णय लिया है। कार्य प्राथमिकता में हो इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में दो करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृत भी कर दिए गए हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों विशेषकर शिशु देखभाल इकाइयों और अन्य चुनिंदा अस्पतालों में पूर्व से करीब 1170 कैमरे लगाए गए हैं। अब इन्हें कैमरों को डॉक्टर चैंबर के साथ ही अस्पताल परिसर में लगे डिस्प्ले डिवाइस से कनेक्ट किया जाएगा।

दूसरी ओर, वैसे जिला और अनुमंडल अस्पताल जहां अब तक ऑनलाइन सुरक्षा निगरानी और मरीजों के इलाज की निगरानी की व्यवस्था नहीं है, उन संस्थानों को सीसीटीवी से लैस करने पर सहमति बनी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक के सुदृढ़ीकरण एवं संस्थानों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के इरादे से कैमरे लगेंगे। ताकि यहां की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके।

विभाग के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत भव्या (बिहार हॉस्पिटल इंफारमेंशन मैनेजमेंट योजना) को लागू करते हुए ओपीडी रजिस्ट्रेशन, ओपीडी ऑनलाइन कंसलटेंसी, ड्रग, रेडियोलॉजी, पैथोलाली, दवा वितरण और आइपीडी सेवाओं को डिजिटाइज किया गया है।

सीसीटीवी लगने से सेवाओं की निगरानी कर इनमें आवश्यक सुधार किया जा सकेगा। यही नहीं, विभाग के डॉक्टर, कर्मियों के साथ यहां आने वालों की सृदृढ़ निगरानी की जा सकेगी।

विभाग के निर्णय के अनुसार 36 जिला अस्पतालों में प्रति अस्पताल 48 कैमरे लगेंगे। इन अस्पतालों के लिए कुल 1728 कैमरे खरीदे जाएंगे। 54 सब डिवीजनल अस्पतालों में 40-40 कैमरे लगेंगे।

कुल 2160 कैमरे खरीदे जाएंगे। जबकि, 601 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 19232 कैमरे खरीदे जाएंगे। सरकार ने 23120 कैमरे खरीदने की सहमति दी है। पूरी योजना पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से चालू वित्तीय वर्ष के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Categories: Bihar News

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे गांधी सेतु, भागे-भागे आए अधिकारी; मेगा ब्रिज को लेकर लिया अपडेट

June 8, 2025 - 6:51pm

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को गांधी सेतु के समानांतर बन रहे मेगा ब्रिज का मौके पर जाकर अपडेट लिया। इस पुल की लंबाई 14.5 किमी है और दोनों तरफ आठ लेन का एप्रोच रोड बनाया जा रहा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कहा कि पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि गांधी सेतु पर अत्यधिक ट्रैफिक दबाव की वजह से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिले।

इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच यातायात व्यवस्था और सुगम हो जाएगी। मुजफ्फरपुर, सारण तथा वैशाली जिले के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वह इसके निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे हैं। जल्द से जल्द इस पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में पुल के एप्रोच रोड को भी देखा। हाजीपुर के सैफपुर में पाया नंबर नौ के पास रूककर अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव डॉ. संदीप कुमार आर पुडलकट्टी तथा कई अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

Categories: Bihar News

'पीके ने CM नीतीश कुमार से की थी उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग', JDU MLC संजय सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज

June 8, 2025 - 6:33pm

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू विधान पार्षद और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने रविवार जनसुराज के कर्ताधर्ता प्रशांत किशोर पर खूब प्रहार किए।

वह जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह और पूर्व विधायक अरुण मांझी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित हुए।

संजय सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर की महत्वाकांक्षा इतनी अधिक थी कि उन्होंने नीतीश कुमार से खुद को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर दी थी। जब उनकी बात नहीं मानी गयी तो उन्होंने नीतीश कुमार को छोड़ दिया।

संजय ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को इतना अधिक सम्मान दिया कि उन्हें अपने सरकारी आवास में रखा। प्रशांत किशोर के साथ ही वह खाना खाते थे और आज प्रशांत यह कह रहे कि नीतीश कुमार की मानसिक जांच करायी जाए।

बिहार विधानसभा के दो उप चुनाव में जनसुराज की शर्मनाक स्थिति रही। इस हकीकत से मुंह चुराकर वह सरकार बनाने का सपना दिखाते हुए घूम रहे हैं। एक दलित लड़की का सांसद बनना उन्हें हजम नहीं हाे रहा।

संजय सिंह ने कहा कि यह कह रहे कि दलित लड़की के लिए टिकट खरीदा गया। वहीं, एक माइक से उस नेता की तारीफ कर रहे जिसके दल से दलित लड़की ने लोकसभा का चुनाव जीता। पता नहीं डबल मुंह वाला माइक वह कहां से लाते हैं।

परिवारवाद पर टिप्पणी करने वाले प्रशांत के पास इस बात का कोई जवाब है क्या कि जिस व्यक्ति को उन्होंने जनसुराज का अध्यक्ष बनाया, उनकी मां दो बार सांसद रह चुकी हैं।

कर्पूरी ठाकुर के एक स्वजन को उन्हाेंने अपने दल से जोड़ा है। दूसरे का परिवारवाद बुरा और खुद का फैसला पूजा। उनके मुंह से भ्रष्टाचार मुक्त बिहार रावण के मुंह से रामायण सुनने जैसा है।

Categories: Bihar News

Manish Kashyap: चुनाव से ठीक पहले BJP से अलग हुए मनीष कश्यप, वजह भी बताई; बोले- चाहता तो 2024 में...

June 8, 2025 - 12:32pm

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप अब भाजपा से अलग हो गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की घोषणा की है। 

मनीष कश्यप ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि अब वे भाजपा का सदस्य नहीं हैं।

वीडियो में उन्हें यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि वह चनपटिया गए थे, उन्होंने कई इलाकों का दौरा किया। इतना ही नहीं, मनीष ने कई लोगों से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ने का फैसला लिया। 

मनीष ने बताया कि उन्हें अब बिहारियों और मजदूरों के लिए लड़ना है। इसके अलावा, बिहार से जो पलायन हो रहा है, उसे रोकने के लिए लड़ना है। उन्होंने कहा कि जब वह पार्टी में थे, तब भी इस संबंध में आवाज उठाते रहे हैं। 

मनीष ने आगे कहा कि अब उन्हें ऐसा लगता है कि पार्टी में रहकर वह इस मुद्दों पर जोरदार तरीके से आवाज नहीं उठाया पाएंगे, इस वजह से उन्होंने भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया।

https://t.co/D9FWYlot1Q

— Manish Kasyap Son Of Bihar (@ManishKasyapsob) June 8, 2025

उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग इस फैसले से दुखी होंगे, लेकिन सभी को पता है कि यह निर्णय लेने के लिए उन्हें मजबूर किया गया।

2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर खेल बिगाड़ देता- मनीष

मनीष ने कहा कि बहुत सारे नेता कह रहे थे कि मनीष कश्यप महत्वकांक्षी है, लेकिन मैं ऐसा नहीं था। अगर ऐसा होता तो 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर उनका खेल बिगाड़ देता।

हालांकि, मैनें चीजों को समझा। तब मुझे लगा कि इन लोगों के साथ रहकर मैं लोगों की ठीक तरह से मदद कर पाऊंगा। 

मनीष ने कहा कि आज हालत ऐसी है कि जो मनीष कश्यप अपनी मदद नहीं कर पा रहा है, वह अपने लोगों की कैसे कर पाएगा? इसलिए मैंने भारतीय जनता पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है। 

Categories: Bihar News

Patna News: पटना में चार थानेदार सस्पेंड, 7 थानों को मिले नए इंस्पेक्टर; जारी हुआ नया नोटिफिकेशन

June 8, 2025 - 10:50am

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी के चार थानेदारों को लाइन क्लोज कर दिया। साथ ही सात थानों में नए इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है।

वहीं, तीनों थानों में लंबित कांडों का निष्पादन करने के लिए नए पर्यवेक्षी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। शनिवार की शाम एसएसपी अवकाश कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की।

बताया जाता है कि बुद्धा कालोनी थानेदार सदानंद साह, पाटलिपुत्र थानेदार राजकिशोर कुमार, बिहटा थानेदार राजकुमार पांडेय और पंडारक थानेदार सह दारोगा साधना कुमारी को लाइन हाजिर किया गया है।

साधना कुमारी को छोड़ लाइन हाजिर होने वाले सभी थानेदार इंस्पेक्टर संवर्ग के हैं। उनके स्थान पर दीघा कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी सह इंस्पेक्टर विजय कुमार यादवेंदु को बुद्धा कालोनी, खगौल थानेदार को पाटलिपुत्र और खगौल कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी शशि कुमार राणा को बिहटा थाने की कमान सौंपी गई है।

पंडारक थाने की कमान अभी अपर थानेदार के हाथ में दी गई

वहीं, पंडारक थाने की कमान अभी अपर थानेदार के हाथ में दी गई है। नवगछिया से आए इंस्पेक्टर राहुल कुमार को आलमगंज, साइबर थाने में तैनात अमित कुमार को हवाईअड्डा, फुलवारीशरीफ कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी राजकुमार सिंह को खगौल और हवाईअड्डा थानेदार को मोकामा का नया थानेदार बनाया गया है।

मोकामा थानेदार महेश्वर प्रसाद को दीघा थाना कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी, आलमगंज थानेदार राजीव कुमार को फुलवारीशरीफ कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं पुलिस लाइन से कुमार अभिनव को खगौल व शाहपुर थानों के कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

Categories: Bihar News

Bihar: एके-47 के साथ गिरफ्तार ASI सरोज सिंह की और बढ़ी मुश्किलें, कहां से आया हथियारों का जखीरा? तेज हुई तफ्तीश

June 8, 2025 - 9:40am

राज्य ब्यूरो, पटना। एके-47 और इंसास राइफल के साथ गिरफ्तार किए गए निलंबित एएसआइ सरोज सिंह की मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी।

बिहार पुलिस ने सरोज सिंह के समस्तीपुर और पटना के ठिकानों से बरामद करीब चार करोड़ रुपये के मूल्य की जमीन के कागजातों की जांच शुरू कर दी है।

सरोज के ठिकानों से डेढ़ दर्जन से अधिक जाली मुहरें भी मिली हैं, ऐसे में इन दस्तावेजों की वैधता की भी जांच की जा रही है।

आर्थिक अपराध और आय से अधिक संपत्ति के मामले को देखते हुए इस जांच में आर्थिक अपराध इकाई व अन्य जांच एजेंसियों की भी मदद लेने की तैयारी है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में मिले हथियारों को लेकर हथियार तस्करी के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है। संजीव के साथ गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इनके सहयोगियों की भी तलाश में छापेमारी कर रही है।

अन्य राज्यों में निवेश के भी दस्तावेज मिले 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरोज सिंह और उसके सहयोगियों के पास से बरामद संपत्ति दस्तावेजों में बिहार के अलावा अन्य राज्यों में निवेश के भी दस्तावेज मिले हैं।

इनमें बड़ी संख्या में प्लाट की रजिस्ट्री की प्रतियां हैं, जिनकी वैधता और स्वामित्व की जांच की जा रही है। इसके लिए संबंधित निबंधन कार्यालयों से सत्यापन कराया जाएगा।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों की भी तकनीकी जांच करा रही है। इसके लिए एफएसएल की मदद ली जाएगी।

सरोज सिंह की पोस्टिंग वाले जिलों से भी उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ड्यूटी के दौरान उसकी कार्यशैली किस तरह की थी, वह जिले में किन-किन लोगों के संपर्क में था, यह सारी जानकारी पुलिस और एसटीएफ की टीम जुटा रही है।

सरोज सिंह के ठिकानों से बरामद हथियारों और गोलियां की भी जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि उसके पास इतनी बड़ी संख्याममें हथियार कैसे पहुंचें।

Categories: Bihar News

Bihar: पटना में एक और सड़क बनकर तैयार, 3 जिलों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी; नए एलिवेटेड रोड को लेकर भी आ गया बड़ा अपडेट

June 8, 2025 - 9:16am

राज्य ब्यूरो, पटना। इसी महीने से मीठापुर- महुली पथ पर वाहन भरने लगेंगे फर्राटा। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शनिवार को इस परियोजना के निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इससे जहानाबाद, गया और बिहार शरीफ आने- जाने वालों को भी होगी सहूलियत। निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण मंत्री ने परियोजना को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण में विभाग के सचिव संदीप कुमार पूड़कलकट्टी व बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक बब्लू कुमार सहित परियोजना के उप महाप्रबंधक प्रेम शंकर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

क्या बोले मंत्री?

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि 1400 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले मीठापुर-महुली पथ के निर्माण से पटना दक्षिण में रहने वाले लाखों लोगों को काफी सहूलियत होगी।

इस पथ के चालू होने से सिपारा से महुली के बीच करीब 11 किलोमीटर की दूरी लगभग 10 मिनट में ही तय की जा सकेगी।

साथ ही जहानाबाद, गया, बिहारशरीफ आने जाने वाले यात्रियों का भी समय बचेगा। मीठापुर-महुली पथ के निर्माण से संपतचक और पुनपुन क्षेत्र में भी आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा।

पूरी तैयारी है कि एलिवेटेड रोड पर जून से ही गाड़ियां दौड़ने लगें। सिपारा से महुली के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। साथ ही भूपतिपुर के पास बन रहे रैंप की ढलाई भी पूरी हो गई है।

रैंप की फिनिशिंग, पेंटिंग और लाइटिंग का काम भी अपने आखिरी चरण में

रैंप की फिनिशिंग, पेंटिंग और लाइटिंग का काम भी अपने आखिरी चरण में है। जल्द ही भूपतिपुर से पुनपुन तक बने 9 किलोमीटर लंबे पैच का उद्घाटन किया जायेगा।

मीठापुर से सिपारा तक पथ के संरचना में व्यापक बदलाव के कारण मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन पथ परियोजना (फेज-2) का प्रावधान किया गया।

जिसमें मीठापुर से सिपारा तक (2.10 कि०मी०) एलिवेटेड (4-लेन) पथ एवं महुली से पुनपुन तक (2.20 कि०मी०) एटग्रेड (4-लेन) पथ का अतिरिक्त प्रविधान किया गया है।

Categories: Bihar News

Bihar News: गांव-देहात को लेकर नीतीश सरकार ने लिया अहम फैसला, नई घोषणा से किसानों की भी हो जाएगी बल्ले-बल्ले!

June 8, 2025 - 9:08am

राज्य ब्यूरो, पटना। गांव-देहात में 649 नए पुल-पुलिया का निर्माण होगा। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस पर 297712.077 लाख रुपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत इनका निर्माण सभी जिलों में होना है, लेकिन पूर्वी चंपारण में इनकी संख्या सर्वाधिक है। यह राज्य में पुल निर्माण के लिहाज से पूर्वी चंपारण सबसे अग्रणी जिला है।

पूर्वी चंपारण में 54 पुलों का निर्माण होगा, जिनकी कुल लंबाई 1984.21 मीटर होगी। उन पर 20574.26 लाख की लागत अनुमानित है। पटना मे 14 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है।

उनकी कुल लंबाई 579.13 मीटर होगी और 7203.72 लाख रुपये खर्च होंगे। राज्य सरकार के इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्कता और आवागमन बेहतर होगा।

पुलों के निर्माण का उद्देश्य किसानों को बाजार से जोड़ना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों को उद्योगोन्मुखी बनाना है। इससे राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।

1843 सड़कें और 852 पुल हुए तैयार

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण को सरकार ने प्राथमिकता दी है। ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआइडीएफ) के अंतर्गत सड़कों एवं पुलों का निर्माण हो रहा है।

इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 991 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित है। ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में 2024 ग्रामीण सड़कों (5250.62 किमी) और 1211 पुलों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। उनमें से अब तक 1843 सड़कों (4818.36 किमी) तथा 852 पुलों का निर्माण हो चुका है।

Categories: Bihar News

Bihar Politics: CM नीतीश को लेकर चिराग ने दिया एक और बड़ा बयान, बोले- मैं साफ कर दूं कि...

June 8, 2025 - 9:01am

राज्य ब्यूरो, पटना। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि अगर वे विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं तो यह कोई अजूबा नहीं होगा। हमसे पहले भी कई केंद्रीय मंत्री विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। मैं चुनाव लड़ूंगा, नहीं लड़ूंगा और कहां से लड़ूगा-यह सब केंद्रीय संसदीय बोर्ड को तय करना है।

उन्होंने कहा-मेरे चुनाव लड़ने को लेकर गठबंधन के दल ही भ्रम फैला रहे हैं। मैं साफ कर दूं कि राज्य में मुख्यमंत्री का पद स्थिर है। अगली बार भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। पहले से अधिक विधायकों के समर्थन से बनेंगे।

चिराग शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्य में अपराध की घटनाओं के बढ़ने के विपक्ष के आरोप पर चिराग ने कहा-अपराध में वृद्धि हम सबके लिए चिंता का विषय है। हमने अपनी चिंता जाहिर की है। आगे भी हम इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। विपक्ष को भी चाहिए कि इस मामले में राजनीति न करे। हमारे लिए संतोष का विषय यह है कि पुलिस अपराधियों की धर पकड़ कर रही है।

राज्य सरकार की नीतियों के निर्धारण में हमारी कोई भूमिका नहीं- चिराग

चिराग ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के निर्धारण में हमारी कोई भूमिका नहीं है। क्योंकि हमारे विधायक नहीं हैं। फिर भी एनडीए घटक के नाते हम राज्य सरकार का समर्थन करते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरेंडर मोदी कहने के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की। कहा कि राहुल को प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

Categories: Bihar News

Bihar Politics: NDA में सीट शेयरिंग पर बड़ा अपडेट, मांझी ने दी नई जानकारी; बिहार में सियासी हलचल तेज

June 8, 2025 - 8:50am

राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर अभी किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं हुई है।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मांझी ने कहा कि जुलाई तक सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी और अगस्त तक सीटों पर फैसला हो जाएगा। एनडीए के सभी सहयोगियों को लड़ने-जीतने लायक सीटें दी जाएंगी।

उनकी पार्टी कितनी सीटों पर तैयारी कर रही है, इस सवाल पर मांझी ने कहा कि हमारी तैयारी सभी 243 सीटों पर है। हमें लड़ना भी है और लड़ाना भी है। एनडीए को सभी सीटों पर जिताने की तैयारी है।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं : भाजपा

जहानाबाद में भाजपा के जिला कार्यालय, सिकरिया में विकसित भारत के अमृत वर्ष–सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि में बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश रमन, मगध के सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार तथा जिला प्रभारी सीताराम पांडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं मातृशक्ति की प्रतीक अहिल्याबाई के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने की। मंच संचालन जिला महामंत्री शुभम राज ने किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है।

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने शक्ति केंद्रों के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में चौपाल आयोजित कर प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को जोड़ें एवं उन्हें योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रेरित करें।

सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहना चाहिए। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमन ने संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी ने बूथ सशक्तिकरण को संगठनात्मक मजबूती की रीढ़ बताते हुए इस दिशा में विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Categories: Bihar News

Bihar Weather: 10 जून से बदलेगा बिहार का मौसम, इन जिलों में दिखेगा खास असर; IMD ने जारी किया अलर्ट

June 8, 2025 - 7:59am

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बने रहने के आसार है। कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा।

उत्तरी भागों के अररिया व किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

10 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों में तेज वर्षा व मेघ गर्जन की संभावना है। इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान खगड़िया, नवादा, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, जमुई, पटना, वैशाली, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, मुंगेर में वर्षा दर्ज की गई।

खगड़िया के बलतारा में 42.2 मिमी व पटना सदर में 18.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी में 44 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। शनिवार को फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 40.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म स्थान रहा। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा।

कुछ स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

नवादा के रजौली में 41.4 मिमी, नालंदा के नगर नौसा में 24.8 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 24.6 मिमी, बेगूसराय के बखरी में 23.2 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 22.8 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 22.6 मिमी, सिवान के हुसैनगंज में 22 मिमी, गया के वजीरगंज में 21.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई

जमुई के झाझा में 20.8 मिमी, नालंदा के चंडी में 20.2 मिमी, कटिहार के मानसी में 19.2 मिमी, गोपालगंज में 18.2 मिमी, पटना सदर में 18.2 मिमी, वैशाली के भगवानपुर में 18.2 मिमी, पटना के दानापुर में 17.8 मिमी, भागलपुर के नाथनगर में 17.2 मिमी बारिश हुई।

पश्चिम चंपारण के बगहा में 16.4 मिमी, मधेपुरा के पुरैनी में 15.8 मिमी, नालंदा के एकंगरसराय में 13.4 मिमी, मधुबनी के सौलीघाट में 13.2 मिमी, हाजीपुर में 12.8 मिमी एवं खगड़िया के परबत्ता में 12.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Categories: Bihar News

Bihar Teacher: स्कूल में गप्प लड़ाने वाले बिहार के टीचर ध्यान दें, नाराज ACS ले रहे कड़ा एक्शन

June 7, 2025 - 10:26pm

राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों को चेताया है कि स्कूल में पढ़ाने के बजाए वे गप करेंगे तो उनका बार्डर एरिया में तबादला कर दिया जाएगा। एक मामले में उन्होंने कार्रवाई भी की। शिक्षा की बात हर शनिवार कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।

पटना के स्कूलों में लापरवाही पर कड़ा रुख

पटना के मृदहा टोली की निवासी नीना गुप्ता ने अपर मुख्य सचिव को व्हाट्स एप पर शिकायत भेजी थी कि उनके बेटे के स्कूल में शिक्षक पढ़ाने नहीं आते हैं। यह भी कहा कि गप्प लड़ाते हैं और बच्चे खाली बैठे रहते हैं।

इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी और तत्काल जांच के आदेश दिए। उन्होंने दोषी शिक्षकों को बार्डर वाले इलाके में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।

ट्रांसफर में पूर्ण पारदर्शिता

अपर मुख्य सचिव से एक शिक्षक ने कहा कि उन्हें 70 हजार रुपए देकर मनचाही पोस्टिंग का झांसा दिया गया था। इस पर डा. सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया कि अब ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित और कोडेड साफ्टवेयर पर आधारित है। न डीईओ, न शिक्षक और न ही कोई अन्य व्यक्ति इसमें दखल दे सकता है।

समर कैंप में बच्चों का खेल-खेल में गणित सीखना

किशनगंज के शिक्षक गोपाल प्रसाद राय ने समर कैंप में गणित सीखने की पहल की सराहना की। इस पर डा. सिद्धार्थ ने कहा कि यह बच्चों की लर्निंग कंटिन्यूटी बनाए रखता है। उन्होंने खुद भी कुछ समर कैंप में भाग लेने की इच्छा जतायी।

मेडिकल अवकाश के दौरान वेतन रोकना गलत

गोपालगंज की शिक्षिका राधिका शर्मा की शिकायत पर अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि मेडिकल अवकाश के दौरान वेतन रोकना गलत है।

जब तक वह ‘नो पे लीव’ न हो। सभी वैध अवकाशों में वेतन भुगतान सुनिश्चित होगा। जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।

Categories: Bihar News

Bihar Politics: तू-तड़ाक से माई-बाप तक... वीडियो और पोस्टर वॉर, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज

June 7, 2025 - 9:57pm

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Assembly Eelction 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे निकट आ रहा, राजनीतिक दलों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध कटाक्ष व प्रहार और तीखे होते जा रहे। आमने-सामने के दोनों गठबंधनों (राजग और महागठबंधन) के बीच शब्द-प्रहार के बीच वीडियो और पोस्टर-वार की होड़-सी लगी है।

पिछले एक सप्ताह में दोनों ओर से एक्स हैंडल पर ऐसे दर्जन भर वीडियो और संदेश जारी हुए हैं, जिसमें दबे-दबाए पुराने मुद्दों को भी हवा दिए जाने की चेष्टा हुई है। कई बार तो यह आक्षेप व्यक्तिगत भी हो जा रहा, जो प्रचार की स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा तो कतई नहीं कही जा सकती।

आक्षेप की इस होड़ में महागठबंधन की ओर से सर्वाधिक मुखर राजद है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कुछ यही भूमिका भाजपा की है।

राजद विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आक्रामक है। उसके वीडियो व संदेश में विरोधी पक्ष की नकारात्मक बातों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

वीडियो बनाने में एआइ का भरपूर सहयोग लिया गया है, लेकिन कई बार पैरोडी बिखर जा रही है। हास्य-रस में डूबी लालू प्रसाद की राजनीतिक व्यंग्योक्तियों का वीडियो भी राजद एक्स पर पोस्ट किए हुए है। उसमें आक्षेप नीतीश कुमार पर है।

महंगाई और बेरोजगारी के उल्लेख के साथ प्रधानमंत्री को जुमलेबाज बताया गया है। दावा यह कि नरेन्द्र-नीतीश को बिहार बर्दाश्त नहीं करेगा। एक पोस्ट में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की खिंचाई की जा रही। उसका आधार दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की पीएमसीएच में मृत्यु है।

प्रश्न की शैली में राजद का पोस्ट है

और कितनी बलि लोगे अमंगल पांडे? आत्मा धिक्कारती नहीं है? राजद की तुलना में भाजपा के पोस्ट अपेक्षाकृत संयमित और कुछ कम नकारात्मक हैं।

उसका जोर विकास कार्यों को गिनाने-भुनाने पर अधिक है। हालांकि, राहुल गांधी पर प्रहार करते समय राजनीतिक मर्यादा का वह भी उल्लंघन कर जाती है।

उदाहरण शनिवार का एक पोस्ट है। उसमें लिखा है कि शहजादे न भरोसे के काबिल हैं, न इज्जत के हकदार। फिर भी विरोधियों पर आक्षेप करते समय उसका फोकस व्यक्तित्व के बजाय कृतित्व पर अधिक है।

लालू के शासन-काल और राजग के शासन-काल की तुलनात्मक अध्ययन के लिए उसने पटना से गयाजी तक के राष्ट्रीय राजमार्ग को आधार बनाया है।

सड़क के स्केच के साथ पोस्ट में लिखा है कि मजबूत नेतृत्व का फर्क साफ है। दूरी 102 किलोमीटर है, जिसे तय करने में लालू शासन-काल में 6:43 घंटे लगते थे, जो घटकर अब 1:50 घंटे हो गए हैं। नकारात्मक प्रचार दोधारी तलवार की तरह होता है।

संभवत: भाजपा इस तथ्य को राजद की अपेक्षा कुछ अधिक समझ रही। फालोअर्स व व्यूअर्स की प्रतिक्रियाओं में इसका उसे लाभ भी मिल रहा।

राजद के वीडियो-पोस्ट पर वाहवाही करने वाले समाज विशेष के लोग हैं और खिंचाई करने वाले तो तू-तड़ाक और माई-बाप तक उतर जा रहे।

Categories: Bihar News

Career Options After 12th: इंटर के बाद कौनसा कोर्स करें? करियर के ये हैं विकल्प, ध्यान से पढ़ें और चुनें

June 7, 2025 - 8:15pm

जागरण संवाददाता, पटना। इंटर के बाद करियर के अनेकों विकल्प उपलब्ध है। इसके बाद आप अपने भविष्य का ख्याल रखकर नामांकन लेंगे तो आपकी करियर को एक मुकाम तक पहुंचा सकता है। जो आपको भविष्य का पेशागत चीजें हो सकता है। इंटर के बाद कई करियर विकल्प हैं।

छात्र विभिन्न क्षेत्रों में डिग्री प्रोग्राम ले सकते हैं जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून, सीए, कंपनी सचिव, व्यवसायिक कोर्स, विज्ञान, कला और मानविकी, पत्रकारिता, डिजाइन, कंप्यूटर विज्ञान और आईटी जैसे विषयों में भी अपना करियर बना सकते हैं। इन कोर्स में नामांकन लेकर तीन या पांच वर्षीय पाठ्यक्रम को हिस्सा बना सकते है।

एनआइटी के एसोसिएट डीन डा. ओमजी शुक्ला बताते है कि विज्ञान के छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल के अतिरिक्त विभिन्न स्नातक डिग्री कोर्स कर सकते हैं।

वाणिज्य के छात्र बीसीए, बीकाम, बीबीए, सीए, कंपनी सचिव पाठ्यक्रम को चुन सकते है। कला के छात्र बीए, बीजे, बीएफए जैसे डिग्री कोर्स कर सकते हैं।

खुला विश्वविद्यालय भी बन सकता है सहायक

यदि आप 12वीं के बाद किसी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर तैयारी करना चाहते है तो आप साथ-साथ स्नातक या अन्य कोर्स को भी जारी रख सकते है। इसमें आपको नालंदा खुला विश्वविद्यालय या इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय भी आपके लिए सहायक हो सकती है।

बिहार के प्रमुख एकमात्र खुला विश्वविद्यालय से आप विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते है। इसके अतिरिक्त स्नातक पाठ्यक्रम के माध्यम से भी नामांकन जारी रख सकते है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय से कई विदेशी भाषाओं में भी सर्टिफिकेट या डिग्री कोर्स कर सकते है।

इनमें पर्शियन, अरबी, जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, रसियन, कोरियन, जापानी भाषा भी शामिल है। इसके अतिरिक्त टूरिज्म स्टडीज, लाइब्रेरी साइंस, सोशल वर्क में भी कोर्स कर सकते है।

विज्ञान संकाय के प्रमुख कोर्स
  • इंजीनियरिंग: बीटेक, बीइ, ड्यूल डिग्री कोर्स
  • मेडिकल: एमबीबीएस, डेंटल, वेटनरी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, बी फार्मा, नर्सिंग, पारामेडिकल।
  • कंप्यूटर विज्ञान : बीसीए, बीसीए।
वाणिज्य संकाय
  • बिजनेस प्रबंधन: बीबीए, बीकाम, बीबीएम, बीकाम, सीए, सीएस।
  • कंप्यूटर एप्लिकेशन : बीसीए
  • अन्य: होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट
कला संकाय
  • मानविकी और सामाजिक विज्ञान: बीए, बीजे, बीएफए
  • डिजाइन: बी डिजाइन शिक्षा: बीएड, डीएड
  • वैकल्पिक कोर्स: आइटीआइ, बीलीस, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग।

Categories: Bihar News

बिहार की महिलाएं उद्योग में भी बन रहीं आत्मनिर्भर, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना से 8787 को मिला लाभ

June 7, 2025 - 6:56pm

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार महिलाओं को उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग–अलग योजनाओं का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 8787 महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं और उनके बीच कुल 608.91 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना, उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने या उसका विस्तार करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना, तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत महिलाओं को परियोजना राशि के रूप में अधिकतम 10 लाख रुपये तक की वित्‍तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें 50 प्रतिशत (अधिकतम 5 लाख रुपये) तक की राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में भी दी जाती है, जिसे 7 वर्षों में वापस करना होता है।

इतना ही नहीं, इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कुल परियोजना लागत का 50 प्रतिशत (अधिकतम 5 लाख रुपये) तक की राशि अनुदान के रूप में भी दी जाती है। इसके साथ ही उन्हें व्यवसाय शुरू करने और उसे सफलतापूर्वक चलाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। योजना के लाभार्थियों को मार्केट प्लेस पर अपने उत्पादों के प्रचार, बिजनेस सलाहकार की मदद, और अन्य प्रकार की सहायक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदक को बिहार राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए। उसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। इस योजना की एक विशेष बात यह भी है कि इसका लाभ ट्रांसजेंडर समुदाय को भी दिया जा रहा है।

योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं केंद्र से शुरू किए गए व्यवसायों में सबसे अधिक लोकप्रिय क्षेत्र रेडीमेड गारमेंट्स , आटा, सत्तू और बेसन बनाना, तथा नोटबुक और कॉपी बनाना हैं। ये क्षेत्र न केवल स्थानीय मांग को पूरा कर रहे हैं बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, बिहार लघु उद्यमी योजना और बिहार स्टार्टअप नीति के तहत भी क्रमशः 10963 और 226 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।

Categories: Bihar News

मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत पूरे राज्य में बनेंगे 649 नए पुल, पूर्वी चंपारण में सबसे ज्यादा पुलों को मिली मंजूरी

June 7, 2025 - 6:53pm

डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत बिहार के सभी जिलों में कुल 649 नए पुलों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राज्य सरकार के इस कदम से ग्रामीण इलाकों में संपर्कता और आवागमन बेहतर होगा।

सभी स्वीकृत पुलों के निर्माण पर अनुमानित रूप से ₹ 297712.077 लाख की लागत आएगी। योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें पूर्वी चंपारण को सबसे अधिक पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है।

पूर्वी चंपारण में 54 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 1984.21 मीटर होगी। इन पर लगभग 20574.26 लाख खर्च होंगे। यह जिला राज्य में पुल निर्माण के लिहाज से सबसे अग्रणी स्थान पर है।

राजधानी पटना की बात करें तो यहां 14 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इनकी कुल लंबाई 579.13 मीटर होगी, जिन पर अनुमानित 7203.72 लाख की लागत आएगी।

इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच संपर्क और सुगमता, किसानों को बाजार से जोड़ना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों को उद्योगोन्मुखी बनाना है। इसके माध्यम से राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिल रही है।

Categories: Bihar News

Bihar News: गोपालगंज, सिवान और सारण के किसानों को सिंचाई का बड़ा लाभ; क्षमता विस्तार के लिए प्रगति पर ERM योजना का काम

June 7, 2025 - 6:49pm

डिजिटल डेस्क, पटना। उत्तर बिहार के गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से पश्चिमी गंडक नहर प्रणाली के पुनरुद्धार एवं नहर की लाइनिंग की योजना (ई.आर.एम योजना) वर्ष 2014 में स्वीकृत की गई थी। इस योजना का उद्देश्य 1 लाख 58 हजार हेक्टेयर में नई सिंचाई क्षमता का सृजन तथा 1 लाख 47 हजार हेक्टेयर की पूर्ववर्ती क्षमता का पुनरुद्धार करना है।

इस योजना के अंतर्गत 2061 करोड़ 82 लाख 88 हजार की लागत से नहरों की सफाई, पुरानी संरचनाओं का पुनर्निर्माण तथा नई संरचनाओं के निर्माण और लाइनिंग का कार्य किया जा रहा है। योजना को 9 समूहों में विभाजित कर चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। वर्तमान में 8 समूहों में कार्य प्रगति पर है और इनमें से कई कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

अब तक 99 हजार 300 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता का पुनरुद्धार एवं 74 हजार 900 हेक्टेयर भूमि की नई सिंचाई क्षमता का सृजन किया जा चुका है।

योजना के पूर्ण होने पर गोपालगंज जिला के कुचायकोट, पंचदेवरी, कटैया, भोरे, विजयीपुर, फुलवरिया, गोपालगंज, हथुआ, बैकंठपुर, उचकागाँव, मांझा, बरौली, यावे सिधवलिया प्रखंड ; सिवान जिला के नौतन, लकडीनबीगंज, जिरादेई, सिवान, हुसैनगंज, पचरुखी, हसनपुरा, दरौधा, सिसवन, बरहरिया, महाराजगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, भगवानपुर, गैरवा, आंदर, गुठनी दरौली प्रखंड तथा सारण जिला के मशरक, पानापुर, तरैया, मढ़ौरा, अमनौर, मकेर, परसा, दरियापुर, एकमा, मांझी, लहलादपुर, बनियापुर, जलालपुर, गरखा, छपरा, नगरा एवं इसुआपुर आदि प्रखंडों के किसान लाभान्वित होंगे।

Categories: Bihar News

टिश्यू पेपर पर एक शब्द लिख फ्लाइट के सभी यात्रियों को चौंका देता है, कौन जाता है बाथरूम? पटना पुलिस परेशान

June 7, 2025 - 6:19pm

जागरण संवाददाता, पटना। लगातार दूसरी बार टिश्यू पेपर पर बम लिख कर फ्लाइट के शौचालय में फेंकने की वारदात के बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। माना जा रहा है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है, जो फ्लाइटों में सफर करने के दौरान टिश्यू फेंक रहा है।

टिश्यू पेपर फेंक कर सीट पर लौट आता

वह जेब में टिश्यू पेपर पर बम लिख कर रखता है। टेकआफ होने के बाद बाथरूम में जाता है और मौका मिलते ही टिश्यू पेपर फेंक कर सीट पर लौट आता है। सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट पुलिस ने पांच जून को अहमदाबाद-पटना की फ्लाइट संख्या 6ई-921 और 31 अक्टूबर 2024 को पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई बेंगलुरु की फ्लाइट 6ई-6256 के यात्रियों एवं क्रू मेंबर की सूची मांगी है।

विमान में लगे सीसी कैमरों के फुटेज की भी मांग

साथ ही दोनों वारदातों के समय का विमान में लगे सीसी कैमरों के फुटेज की भी मांग की है। दोनों विमान इंडिगो के थे। उक्त दोनों तिथियों को सफर कर रहे यात्रियों की सूची का मिलान कराया जाएगा। पुलिस को यकीन है कि दोनों वारदातों में एक ही शख्स का हाथ है।

पायलट ने देखा था फेंका हुआ टिश्यू

बुधवार को अहमदाबाद-पटना विमान में पायलट ने टिश्यू पर चित्र और आपत्तिजनक शब्द लिखा देख वाराणसी एटीसी को सूचना दी और वहां से पटना एटीसी को खबर की गई। जब पायलट ने टिश्यू देखा था, तब विमान वाराणसी से गुजर रहा था।

सीआइएसएफ और एटीएस की टीम ने की घेराबंदी

पटना पहुंचने से पहले सीआइएसएफ और एटीएस की टीम ने घेराबंदी कर दी। फ्लाइट के लैंड होते ही उसे आइसोलेशन में ले जाया गया और हरेक यात्री के सामान की गहनता से जांच की गई। चार घंटे की जांच के बाद सुरक्षाकर्मी विस्फोटक नहीं होने को लेकर आश्वस्त हुए, तब फ्लाइट को वापस भेजा गया।

क्रू मेंबर मिला कर 195 लोग सवार थे

इसमें यात्री और क्रू मेंबर मिला कर 195 लोग सवार थे। वहीं, 31 अक्टूबर 2024 को बेंगलुरु से पटना आ रही फ्लाइट में बाथरूम में एयर होस्टेज को बम लिखा टिश्यू पेपर मिला था।

Categories: Bihar News

Pages

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar