Feed aggregator

भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, UNSC आज करेगा आपात बैठक

Dainik Jagran - National - May 5, 2025 - 9:59am

संयुक्त राष्ट्र, पीटीआई। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। भारत के डर से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया था। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। आज UNSC में भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर बैठक होगी।

बंद कमरे में होगी बैठक

UNSC के 10 गैर-स्थायी सदस्यों में अभी पाकिस्तान भी शामिल है। ऐसे में पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर यह बैठक बुलाने की सिफारिश की थी। ग्रीक प्रेसीडेंसी ने आज यानी 5 मई की दोपहर के लिए शेड्यूल की है। दोनों देशों के बीच यह बैठक बंद कमरे में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भारत के सामने 4 दिन नहीं टिक सकता पाकिस्तान..., बाबा रामदेव बोले- 'अगला गुरुकुल कराची और लाहौर में खुलेगा'

संयुक्त राष्ट्र के गैर-स्थायी सदस्य

बता दें कि संयुक्त में राष्ट्र में पांच स्थायी सदस्य - रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस और यूके के अलावा 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं। गैर-स्थायी सदस्यों का कार्यकाल सिर्फ 2 साल का होता है। वर्तमान में अलजीरिया, डेनमार्क, ग्रीस, गुयाना, पाकिस्तान, पनामा, दक्षिण कोरिया, सीरिया लियोन, स्लोवानिया और सोमालिया का नाम संयुक्त राष्ट्र के गैर-स्थायी सदस्यों में शामिल है।

ग्रीक के राजदूत ने दिया बयान

संयुक्त राष्ट्र में ग्रीस के स्थायी प्रतिनिधि इवेंजेलोस सेकेरिस ने पहलहाम हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर बयान दिया है। उनका कहना है कि "आतंकवाद चाहे किसी भी रूस में हो, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। मगर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भी हम चिंतित हैं।

If request comes for meeting..it might happen sooner rather than later', UNSC President & Greece’s UN Envoy Sekeris on if a UNSC meet can happen on India-Pak. Response to @Yoshita_Singh pic.twitter.com/Z9eK69ed90

— Goutam Kamati (@ufo199) May 2, 2025 भारत ने पाकिस्तान को दिखाया था आईना

बता दें कि 1 हफ्ते पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र को चेताया था कि आतंक का गंदा खेल खेलने के बाद पाकिस्तान वैश्विक मंचों पर झूठा प्रोपेगेंडा फैलाता है और खुद को निर्दोष साबित करने में जुट जाता है। हालांकि पाकिसतान ने इस मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र से आपात बैठक बुलाने की गुहार लगाई। यूएन में पाकिस्तान के राजदूत असीम इफ्तिखार ने कहा कि यूएन जब ठीक समझे वो इस मुद्दे पर बैठक बुला सकता है।

यह भी पढ़ें- भारत-पाक में युद्ध हुआ तो क्या होगा? एक्सपर्ट्स बोले- 'दोनों तरफ से मिसाइलें बरसीं तो...'

Categories: Hindi News, National News

भारत-पाक में युद्ध हुआ तो क्या होगा? एक्सपर्ट्स बोले- 'दोनों तरफ से मिसाइलें बरसीं तो...'

Dainik Jagran - National - May 5, 2025 - 8:53am

डिजिटल डेस्क, एएनआई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त (हाई कमीश्नर) रहे अजय बिसारिया ने समय को लेकर चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि युद्ध का समय जनता के मूड पर निर्भर नहीं करना चाहिए।

3 चीजों पर करना होगा काम

एएनआई के पॉडकास्ट में भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर बातचीत करते हुए अजय बिसारिया ने कहा कि "इस तरह के ऑपरेशन में सफलता हासिल करने के लिए 3 चीजों का खास ध्यान रखना पड़ता है। पहला स्पीड (गति), दूसरा सरप्राइज (दुश्मन को चौंकाना) और तीसरा सीक्रेसी (गोपनीयता)। साथ ही सही समय पर ऑपरेशन को अंजाम देना भी जरूरी है। यह समय जनता की भावनाओं पर आधारित होने की बजाए अपनी सहूलियत के हिसाब से होना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- भारत के सामने 4 दिन नहीं टिक सकता पाकिस्तान..., बाबा रामदेव बोले- 'अगला गुरुकुल कराची और लाहौर में खुलेगा'

अपने दम पर युद्ध लड़े भारत

बता दें कि अजय बिसारिया 2017-2020 तक पाकिस्तान में भारतीय मिशन का हिस्सा रहे हैं। उनका कहना है

यह युद्ध हमें अपने दम पर लड़ना होगा। अगर आप इस तरफ कदम आगे बढ़ाते हैं तो आपको खराब से खराब स्थिति के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा। तभी आप सभी पैमानों पर युद्ध लड़ सकते हैं। इसके लिए क्षमता, मजबूत इरादा, राजनीतिक इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता का होना बेहद जरूरी है।

EP-292 with Sushant Sareen & Ajay Bisaria premieres today at 5 PM IST

"Speed, surprise, and secrecy...not public mood dictate a war," says Ajay Bisaria, former High Commissioner to Pakistan.

"Why didn’t Russia stand with India after the Pahalgam terror attack?" asks Sushant… pic.twitter.com/kix1fASNtC

— ANI (@ANI) May 3, 2025 मिसाइल बरसीं तो क्या होगा?

सामरिक मामलों के विशेषज्ञ सुशांत सरीन के अनुसार, युद्ध के बदले दोनों देशों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। अगर परिस्थितियां इस कदर खराब हुईं कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के शहरों पर मिसाइल बरसाने लगे तो दोनों देशों असुरक्षित हो जाएंगे।

सरीन ने कहा -

हमें लोगों को इसके लिए तैयार करना होगा। किसी भी कार्रवाई की कीमत बड़ी हो सकती है। अगर इस्लामाबाद और लाहौर पर मिसाइलें गिरीं, तो दिल्ली भी असुरक्षित हो सकती है।

रूस की साझेदारी पर उठाए सवाल

सुशांत सरीन ने भारत और रूस की साझेदारी पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि हम हमेशा रूस-रूस कहते हैं। मगर क्या भारत पाकिस्तान युद्ध हुआ तो रूस हमारा साथ देगा? खासकर यह जानते हुए कि रूस की सबसे बड़ा सहयोगी चीन भारत के खिलाफ खड़ा है। वहीं, अगर कल चीन ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया क्या तब रूस हमारे पक्ष में आएगा?

यूट्यूब चैनल बैन का किया समर्थन

सुशांत सरीन ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन करने का समर्थन किया है। उन्होंने भारत सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि "इन यूट्यूब चैनलों के जरिए भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया जा रहा था और वो भारतीय व्यूअरशिप की मदद से लाखों रुपए कमा रहे थे। हमारे बाजार का उपयोग करके वो हमारे खिलाफ ही जहर उगल रहे थे।"

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: लेफ्टिनेंट विनय नारवाल की पत्नी को सोशल मीडिया पर क्यों किया जा रहा ट्रोल? NCW ने जताई आपत्ति

Categories: Hindi News, National News

भारत के सामने 4 दिन नहीं टिक सकता पाकिस्तान..., बाबा रामदेव बोले- 'अगला गुरुकुल कराची और लाहौर में खुलेगा'

Dainik Jagran - National - May 5, 2025 - 8:04am

नई दिल्ली, एएनआई। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को जल्द ही युद्ध में बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव का बयान भी सामने आ गया है। बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई है। उनका कहना है कि पाकिस्तान पहले ही आंतरिक कलह से जूझ रहा है, ऐसे में अगर युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिक सकेगा।

यही नहीं, बाबा रामदेव ने कड़े शब्दों में कहा कि अगले कुछ दिन में हमें कराची में गुरुकुल बनाना चाहिए और इसके बाद लाहौर का नंबर होगा। पाकिस्तान अपने आप ही टूट जाएगा।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: लेफ्टिनेंट विनय नारवाल की पत्नी को सोशल मीडिया पर क्यों किया जा रहा ट्रोल? NCW ने जताई आपत्ति

बाबा रामदेव का बयान

बाबा रामदेव ने रविवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयजित संस्कृति जागरण महोत्सव में शिरकत की थी। ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा -

पाकिस्तान अपने आप ही टूट जाएगी। पख्तून, बलूचिस्तान के लोग आजादी की मांग कर रहे हैं। इन जगहों पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से भी खराब स्थिति है। पाकिस्तान के पास भारत से लड़ने की ताकत नहीं है। युद्ध में वो चार दिन नहीं टिक सकता है। मुझे लगता है कि कुछ दिनों में हमें कराची और इसके बाद लाहौर में गुरुकुल बनाना होगा।

#WATCH | Delhi: Yog guru Baba Ramdev says, "...I think that in a few days we will have to build the next Gurukul in Karachi and another in Lahore. Pakistan is going to break on its own. Pakhtun, the people of Balochistan, are demanding their independence. The situation in POK is… pic.twitter.com/Qivx5ensvr

— ANI (@ANI) May 4, 2025 आतंक के आकाओं को धूल चटाएगा भारत- बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी पाकिस्तान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि "पाकिस्तान ने सेना पर से अपना भरोसा खो दिया है। उसे जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है। भारत ने अभी तक पूरा जवाब नहीं दिया है। अगर भारत अपनी पर आया तो आतंक के मास्टरमाइंड के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आतंक के आकाओं को धूल चटाने के लिए तैयार है।"

कांग्रेस अपनी आंखें खोले- बीजेपी

प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पार्टी पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी राष्ट्रीय रुख का समर्थन करना चाहिए। वो आगे आकर राष्ट्रीय संकल्प का हिस्सा बनें। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अपनी आंखें खोलेगी।

सेना पर छोड़ा फैसला

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी पर कुछ आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। ऐसे में पीएम मोदी बदले के तरीके, लक्ष्य और समय का फैसला सेना पर छोड़ दिया है। पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए भारत ने सिंधु जल समझौता भी रद कर दिया है।

यह भी पढ़ें- जाति जनगणना पर कांग्रेस का देशव्यापी अभियान, पार्टी ने कहा- पीएम ने अचानक हताशा में लिया इस पर यू-टर्न

Categories: Hindi News, National News

Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में बारिश और तूफान बरपाएंगे कहर, IMD का ऑरेंज अलर्ट

Dainik Jagran - May 5, 2025 - 7:25am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में पुरवा के प्रभाव से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और इसके आसपास के उत्तरी भागों के ऊपर हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।

इनके प्रभाव से पटना सहित 30 जिलों में झोंके के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गर्जन के आसार है। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार एवं खगड़िया जिले में वज्रपात, मेघ गर्जन व 50-80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में जारी रहेगा पुरवा का प्रभाव

प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ पुरवा का प्रभाव बना रहेगा। सात मई तक प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

बीते 24 घंटों के दौरान इन जिलों में हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, कटिहार, गया, समस्तीपुर, मधेपुरा, औरंगाबाद, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के रामनगर में सर्वाधिक वर्षा 65.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

डेहरी रहा सबसे गर्म

रविवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 34.2 मिमी, कटिहार के बरारी में 31.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के बगहा में 27.0 मिमी, गया के इमामगंज में 15.4 मिमी, समस्तीपुर के मोहनपुर में 12.0 मिमी, कटिहार के कुरसेला में 12.2 मिमी, गया के डुमरिया में 8.2 मिमी, समस्तीपुर के पटोरी में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

गया के मानपुर में 6.2 मिमी, औरंगाबाद में 6.0 मिमी, गया में 4.2 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 3.6 मिमी, शेखपुरा में 3.0 मिमी, औरंगाबाद के दाउदनगर में 2.4 मिमी, गया के डोभी में 2.4 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) पटना 35.1 25.6 गया 36.2 21.5 भागलपुर 35.0 24.8 मुजफ्फरपुर 33.2 26.2

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से अभी नहीं मिलेगी निजात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में आंधी-बारिश का कहर, वज्रपात से मौतें; अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar