Feed aggregator

Parliament Monsoon Season: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर होगा सियासी घमासान! 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

Dainik Jagran - National - June 4, 2025 - 2:00pm

पीटीआई, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की तारीखों का एलान हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा।

वहीं विपक्ष की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद के विशेष सत्र की लगातार मांग की जा रही है। इस बीच सरकार ने यह एलान किया है। पीटीआई सूत्रों के मुताबिक, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की तरफ से राष्ट्रपति को भेजी गई सिफारिशों के अनुसार संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

सरकार ने संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक चलाने का निर्णय लिया है: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू pic.twitter.com/XZHCvn7GiL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025 जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग मामले के सिलसिले में कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और डीएमके सहित कई विपक्षी नेताओं से संपर्क किया है।

आवास से बरामद हुई थी नकदी

इस साल मार्च में दिल्ली में न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर आग लगने की घटना हुई थी, जिसके बाद कथित तौर पर जला हुआ कैश बरामद हुआ। उस समय न्यायमूर्ति वर्मा दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। इस मामले के बाद उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

इससे पहले कब हुआ था आयोजित?

इससे पहले संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में आयोजित किया गया था। बता दें कि पहला सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 13 फरवरी तक चला था। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू हुआ और आज यानी 4 अप्रैल को समाप्त हुआ है।

Categories: Hindi News, National News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar