Feed aggregator

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल के दौरे पर पहुंचीं, 25 साल में किसी महामहिम की पहली यात्रा

Dainik Jagran - National - April 7, 2025 - 7:09am

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंच गई हैं। यह यात्रा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो दे सूज़ा के निमंत्रण पर हो रही है। यह द्रौपदी मुर्मू की पहली यूरोपीय यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों की ओर इशारा करती है।

राष्ट्रपति मुर्मू का लिस्बन एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। पुर्तगाल के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

#WATCH | President Droupadi Murmu arrives in Lisbon, Portugal.

The President is on a state visit to Portugal at the invitation of the President of Portugal, Marcelo Rebelo de Sousa. pic.twitter.com/cTgxIlO5b1

— ANI (@ANI) April 6, 2025

यह भी पढ़ें: मणिपुर: BJP अल्पसंख्यक नेता अली असगर के घर को हिंसक भीड़ ने फूंका, वक्फ संशोधन कानून के पक्ष में दिया था बयान 

Categories: Hindi News, National News

Weather Update: उत्तर भारत में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, दिल्ली-पंजाब में लू का अलर्ट

Dainik Jagran - National - April 7, 2025 - 7:06am

जागरण, नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। दिल्ली में ही रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुछ यही हाल पंजाब का रहा। बठिंडा में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली और पंजाब में सोमवार से लू चलने का पूर्वानुमान है। मैदान के साथ ही पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी का असर दिखाई पड़ रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पहाड़ भी तपने लगे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है।

दिल्ली में 41 डिग्री तक जा सकता है तापमान: IMD

राजधानी दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप भी देखने को मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। मौसम में नमी की मात्रा कम होने से लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का अहसास होगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 21 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह पंजाब में कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया। पटियाला में रविवार को अधिकतम तापमान 38.4, लुधियाना में 38.1, फरीदकोट में 38, चंडीगढ़ में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल तक पंजाब के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में भी पारा चढ़ा हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने सात व नौ अप्रैल को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है। प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

10-11 अप्रैल को मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल को हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना जताई है। रविवार को प्रदेश के 12 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। वहीं अगले एक-दो दिन के भीतर प्रदेश के 20 से अधिक स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार होने की संभावना है।

वहीं उत्तराखंड के दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि, मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार व अंधड़ चलने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: 'संसद ने बनाए हैं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने वाले कानून', ओम बिरला बोले- 'संविधान में सभी नागरिकों को समान मानने की भावना'

Categories: Hindi News, National News

How to AI-proof your job

Business News - April 7, 2025 - 6:30am
Categories: Business News

Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी आज बिहार में, करेंगे पद यात्रा; पटना पहुंचने से पहले दे दिया खास संदेश

Dainik Jagran - April 7, 2025 - 6:30am

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने आक्रामक मुद्रा में फ्रंट में आकर खेलना शुरू कर दिया है। खेल की कप्तानी खुद राहुल गांधी कर रहे हैं।

कप्तानी में कोई कोर-कसर न रहे इसके लिए उन्होंने अपने आजमाए हुए खिलाडिय़ों को फील्ड सजा दी है। पहले बिहार के प्रभारी को बदला। इसके बाद अध्यक्ष बदले गए।

इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए कांग्रेस के सभी संगठनात्मक जिलों में 40 अध्यक्ष भी घोषित किए। टीम का मनोबल ऊंचा रखने के लिए राहुल अपनी नई टीम के साथ खुद मैदान में उतर रहे हैं।

इसी कड़ी में वे इस वर्ष तीसरी बार सात अप्रैल सोमवार को बिहार आ रहे हैं। इसके पूर्व वे जनवरी और फरवरी महीने में भी बिहार आ चुके हैं।

बिहार के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

#WATCH | दिल्ली: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार के लिए रवाना हुए।

वे बेगूसराय में NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में शामिल होंगे और बाद में पटना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। pic.twitter.com/0WgsKf5JzL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025 सुबह पौने दस बजे पटना पहुंच सीधे जाएंगे बेगूसराय

राहुल गांधी सोमवार की सुबह पौने दस बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे रोजगार दो, पलायन रोको यात्रा में शामिल होने के लिए हेल्किाप्टर से बेगूसराय पहुंचेंगे।

जहां उनकी आगवानी को एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया पहले से मौजूद होंगे। राहुल गांधी का करीब 10.10 बजे बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा पहुचेंगे।

यहां ये वे बेगूसराय के सुभाष चौक पहुंचेंगे और पद यात्रा में शामिल होंगे। पद यात्रा में राहुल करीब दो से चार किमी चलेंगे। इस दौरान युवाओं से संवाद का भी उनका कार्यक्रम है।

पटना में दो कार्यक्रम, सदाकत आश्रम भी जाएंगे

बेगूसराय से करीब एक बजे राहुल गांधी पटना वापस लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद वे श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे।

जहां वे बापू के नमक सत्याग्रह से जाति जनगणना क्यों जरूरी जैसे विषय पर अपने विचार रखेंगे। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे।

जहां वे पार्टी नेताओं के साथ हर घर झंडा कार्यक्रम, चुनावी तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद उनका दिल्ली प्रस्थान का कार्यक्रम है।

राहुल की युवाओं से अपील वाइट टी-शर्ट अभियान से जुड़े

बिहार की अपनी यात्रा के पूर्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर युवाओं को एक संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने अपील की है कि उनके वाइट टी-शर्ट अभियान से जुड़े।

राहुल ने लिखा पोस्ट में युवा साथियों से कहा कि वे सात अप्रैल को बेगूसराय आ रहे हैं। पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे।

उन्होंने कहा आप भी वाइट टी-शर्ट पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज उठाइये, सरकार पर अपने अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए। उन्होंने कहा आइये हम सब मिलकर बिहार को अवसरों वाला राज्य बनाए।

यह भी पढ़ें-

'7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, आप भी White T-Shirt पहनकर आइए', राहुल की बिहार के युवाओं से अपील

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar