Feed aggregator

'पाकिस्तान जिंदाबाद' बोलने पर पीट-पीटकर हत्या, कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- ये मॉब लिंचिंग का मामला

Dainik Jagran - National - April 29, 2025 - 3:16pm

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इसी बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इस घटना की जानकारी दी है। उनका कहना है कि मृतक ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे, जिसके कारण भीड़ आगबबूला हो उठी और सभी ने उसपर हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, हवाई मार्ग बंद करके होगा करोड़ों का नुकसान

गृह मंत्री ने क्या कहा?

घटना की जानकारी देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि बेंगलुरु में एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। मृतक शख्स की पहचान अभी नहीं हुई है। स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान उसने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। इसे सुनकर आसपास मौजूद कुछ लोग गुस्से से आगबबूला हो गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। आखिर में युवक ने दम तोड़ दिया।

#WATCH | Bengaluru | Karnataka Home Minister G Parameshwara says, "An incident of mob lynching has been reported...The individual whose identity is unknown shouted 'Pakistan Zindabad' when a local cricket match was going on...Few people got together and beat him...Later on, he… pic.twitter.com/3ohauPCC3c

— ANI (@ANI) April 29, 2025 पुलिस ने लिया एक्शन

बेंगलुरु में हुई मॉब लिंचिंग की इस घटना के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने भीड़ में शामिल 10-12 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच चल रही है। गृह मंत्री ने सभी से शांति कायम रखने की अपील की है।

पहलगाम आतंकी हमला

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इस दौरान आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रद कर दिया। इसी के साथ सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- ‘सिर तन से जुदा...’, तस्‍वीर शेयर कर फंसी Congress; BJP बोली- कांग्रेस और आतंकियों की सोच एक जैसी

Categories: Hindi News, National News

आर्थिक मोर्चे पर पश्चिमी और दक्षिण भारत का जलवा, महाराष्ट्र-गुजरात-कर्नाटक सबसे आगे; बिहार-झारखंड-एमपी फिसड्डी

Dainik Jagran - National - April 29, 2025 - 3:14pm

जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर प्रदर्शन के मामले में पश्चिमी और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों का प्रदर्शन लगातार बेहतर बना हुआ है। जबकि, उत्तर भारत के पारंपरिक तौर पर घोषित बीमारू राज्यों की स्थिति पहले से सुधरी है लेकिन तेजी से आर्थिक, समाजिक, वित्तीय विकास कर रहे राज्यों की तुलना में नाकाफी है।

अगर ऐसी ही स्थिति रही तो आने वाले वर्षों में देश की आर्थिक  व समाजिक विकास में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे राज्य बहुत आगे होंगे।

महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक का प्रदर्शन सबसे अच्छा

केयरएज रेटिंग एजेंसी की तरफ से मंगलवार को जारी रिपोर्ट बताती है कि आर्थिक, समाजिक व राजकोषीय मानदंडों पर अभी महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक का प्रदर्शन सबसे अच्छा है जबकि इस रिपोर्ट में बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश को नीचे से तीन स्थान दिए गए हैं।

इन तीन राज्यों से एक पायदान ऊपर उत्तर प्रदेश है। ये राज्यों शीर्ष के पांच-छह  राज्यों को किसी भी तरह से प्रतिस्पर्द्धा देने की स्थिति में नहीं है। हां, इस बात के संकेत है कि आने वाले समय में गुजरात जरूरत महाराष्ट्र को जरूर पीछे छोड़ कर नंबर वन स्थिति हासिल कर लेगा।

गोवा के प्रदर्शन में सुधार

केयरएज के मुताबिक पश्चिमी क्षेत्र के राज्य राजकोषीय, आर्थिक व वित्तीय मानकों में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि दक्षिणी राज्यों ने आर्थिक, पर्यावरण, सरकारी प्रशासन के क्षेत्र में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते दिखे हैं। पूर्वोत्तर, पहाड़ी व छोटे राज्यों का एक अलग समूह बनाया गया है जिसमें गोवा का प्रदर्शन सबसे बेहतर माना गया है।

अगर समग्र तौर पर देखा जाए तो 17 प्रमुख राज्यों की सूची के शीर्ष में 10 राज्यों में सिर्फ हरियाणा और पंजाब है। हरियाणा छठे स्थान पर है जबकि पंजाब 10वें स्थान पर। इन दोनों राज्यों ने बेहतर ढांचागत क्षेत्र, बेहतर रेल नेटवर्क और अच्छी सिंचाई व्यवस्था होने की वजह से शीर्ष दस राज्यों में स्थान बनाया है।

राजकोषीय प्रबंधन में शीर्ष पर ओडिसा  

ओडिसा को नौवां स्थान दिया गया है। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि ओडिसा ने राजकोषीय प्रबंधन में देश में सबसे बेहतर काम किया है। लिहाजा ना सिर्फ उसका राजकोषीय घाटा बहुत ही कम हो गया है बल्कि राज्य के कुल राज्य में राजस्व और कर्ज चुकाने के बीच का अनुपात बहुत ही बेहतर हुआ है।

यानी राज्य के कुल राजस्व का कम हिस्सा कर्ज चुकाने में जा रहा है। केयरएज रेटिंग्स की प्रमुख अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा का कहना है कि दूसरे सभी राज्यों को ओडीसा से सीखने की जरूरत है।

  • केयरएज रेटिंग्स की यह दूसरी रिपोर्ट है। पहली रिपोर्ट वर्ष 20023 में जारी की गई थी।
  • पहली रिपोर्ट में महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु का पहला तीन स्थान दिया गया था, इस बार तीसरा स्थान कर्नाटक का है।
  • तमिलनाडु पांचवें स्थान पर चला गया है। तेलंगाना चौथे स्थान पर है।
  • विगत रिपोर्ट में मध्य प्रदश 13वें स्थान पर था जो अब 15वें स्थान पर आ गया है।
  • उत्तर प्रदेश ने एक स्थान का सुधार किया है और अब यह 14वें स्थान पर आ गया है।
  • झारखंड और बिहार की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है और ये क्रमश: 16 व 17वें स्थान पर है।
बिहार की आर्थिक विकास की दर तेज हुई 

वैसे बिहार की आर्थिक विकास की दर तेज हुई है जिसके बारे में कहा गया है कि बहुत ही कम आधार (बेस) होने की वजह से विकास दर तेज हो रही है। केयरएज ने राज्यों की रेटिंग के लिए सात प्रमुख आधार बनाये हैं और इनकी रैंकिंग के लिए 50 अलग-अलग मानकों का इस्तेमाल किया है।

Categories: Hindi News, National News

Assam: पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में अब तक 27 लोग गिरफ्तार, एक विधायक भी शामिल

Dainik Jagran - National - April 29, 2025 - 3:01pm

पीटीआई, गुवाहाटी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब असम में पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की तरफ से ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया गिरफ्तारी की ये संख्या सोमवार रात तक की है।

सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया, 'अब तक 27 राष्ट्रविरोधी पकड़े गए हैं।' गिरफ्तार किए गए लोगों में विपक्षी एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं, जिन पर पहलगाम ह।मले में पाकिस्तान और उसकी मिलीभगत का कथित तौर पर बचाव करने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था

'राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का प्रावधान होगा लागू'

शनिवार को सरमा ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो गिरफ्तार किए गए लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के प्रावधान लगाए जाएंगे।

'दोनों देश दुश्मन देश हैं'

सरमा ने आगे संवाददाताओं से कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं है। दोनों देश दुश्मन देश हैं और हमें ऐसे ही रहना चाहिए। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ें: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से खलबली: रिश्वत लेते बड़े बाबू गिरफ्तार, फर्द से लोन हटाने के नाम पर ले रहा था घूस

Categories: Hindi News, National News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar