Feed aggregator
13 of my 15 Telugu movies were hits – Thug Life star Kamal Haasan - 123Telugu.com
- 13 of my 15 Telugu movies were hits – Thug Life star Kamal Haasan 123Telugu.com
- Kamal Haasan defines what it means to be a true fan in 'Thug Life' interview Times of India
- The movie marketing mania The Hindu
- I'm making amends for a bad film, so I present Thug Life: Kamal Haasan at event India Today
- Maybe not now but I will go there because its my place also: Kamal Haasan on shooting in J&K Greater Kashmir
How Elon Musk's legacy shaped Trump 2.0
'सुपर फ्लॉप', सांसद पप्पू यादव ने PM के रोड शो पर साधा निशाना; बिहार की जनता के अपमान का भी लगाया आरोप
राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव ने पटना में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को सुपर फ्लॉप बताया है। साथ ही उन्होंने पीएम पर बिहार की 14 करोड़ जनता का अपमान करने का आरोप भी लगाया है।
गाड़ी से बाहर नहीं निकले पीएमपप्पू यादव ने कहा कि रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री एक बार भी अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकले। उन्होंने दावा किया कि रोड शो के दौरान हजार से भी कम लोग तिरंगा लेकर खड़े थे, लेकिन प्रधानमंत्री गाड़ी के अंदर ही बैठे रहे।
रोड शो में सरकारी धन और जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोगपप्पू यादव ने इस रोड शो को सरकारी धन और जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग बताते हुए कहा कि रोड शो में जनता सड़कों पर नहीं आई, जिससे उनकी उदासीनता साफ झलकती है। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगैर भाजपा बिहार में शून्य से ज्यादा कुछ नहीं।
सेना के शौर्य का चुनावी लाभ लेने का भी लगाया आरोपपप्पू यादव ने प्रधानमंत्री पर सेना के शौर्य का चुनावी लाभ लेने का भी आरोप लगाया और कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पीएम को बिहार याद आ रहा है। बिहार की जनता चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी।
गुरुवार को किया रोड शोपीएम मोदी गुरुवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने राजधानी में रोड शो भी किया। पीएम मोदी के अंतरराष्ट्रीय जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा के बाहर निकलते ही लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में लोग तिरंगा लेकर पीएम के स्वागत के लिए खड़े रहे।
Khaleja re-release leaves Mahesh Babu fans disappointed and angry – Here’s why - 123Telugu.com
- Khaleja re-release leaves Mahesh Babu fans disappointed and angry – Here’s why 123Telugu.com
- Frustrated Mahesh Babu fans create ruckus in theatres over missing scenes in Khaleja re-release. Watch Hindustan Times
- Mahesh Babu’s Khaleja becomes the biggest re-release in Telugu cinema history beating Prabhas’s Salaar: P Times of India
- Khaleja Re-Release: Mahesh Babu's Film Earns Rs 3.5 Crore Advance Sales In Opening Day Beating Prabhas’ Salaar Times Now
- Those Scenes Are Removed From Khaleja Re-Release! Gulte
PM Modi Bihar Visit: बिक्रमगंज से शाहाबाद को साधेंगे PM मोदी, देंगे 50 हजार करोड़ की सौगात
रमण शुक्ला, पटना। सत्तारूढ़ दल का कोई भी कार्यक्रम जनहित की तुलना में कहीं ज्यादा राजनीति से प्रेरित होता है। संभवत: इसी को लक्ष्य बनाकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
दरअसल, शाहाबाद क्षेत्र से राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की आशा कुछ अधिक है। कारण राजग के लिए लगातार शाहाबाद क्षेत्र की उसर होती राजनीतिक जमीन है। 2020 के विधानसभा चुनाव के उपरांत 2024 का लोकसभा चुनाव परिणाम इसका प्रमाण है।
इससे सबक लेते हुए राजग नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी से 50 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कराने के साथ ही उनके ओजस्वी एवं मार्मिक अपील से राजनीतिक जमीन को सींचने के प्रयास में जुट गया है।
संदेश साफ है बिक्रमगंज की जनसभा से मोदी मगध और शाहाबाद को साधेंगे। दक्षिण बिहार का यह क्षेत्र भाजपा के लिए उत्तर बिहार की तुलना में कम उर्वर है। पार्टी का लक्ष्य वहां विधानसभा चुनाव में अपनी संभावनाओं के फलक को आगे बढ़ाने का है। जनसभा के जरिए मोदी इसकी पृष्ठभूमि बनाने का भरसक प्रयास करेंगे।
भाजपा के नेता इसके लिए एक सुर में ऑपरेशन सिंदूर की आड़ में देश झुकेगा नहीं, बिहार का विकास रुकेगा नहीं का नारा बुलंद कर चुनावी समीकरण को साधने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
कमजोर होती राजनीतिक जमीनपाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट एवं औरंगाबाद लोकसभा सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में राजग प्रत्याशियों की हार से नेतृत्व चिंतित हैं। इसमें सीधे पांच सीटों पर भाजपा की हार हुई थी।
काराकाट की सीट भी रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा नहीं बचा पाए थे। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू एवं भाजपा प्रत्याशियों की करारी हार हुई थी।
कभी मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र में राजग का सूपड़ा साफ हो गया था। शाहाबाद कभी राजग का गढ़ था, ऐसे में प्रधानमंत्री की रैली के माध्यम से राजग के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश होगी।
शाहाबाद में राजग के सामने चुनौतीशाहाबाद में 2020 में चिराग पासवान के कारण राजग को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। जदयू के सभी 11 उम्मीदवार चुनाव हार गए, जबकि भाजपा के दो उम्मीदवार मुश्किल से जीत पाए थे।
22 में से 19 सीट महागठबंधन ने जीत लिया था। एक सीट बसपा ने जीता, लेकिन जीत के बाद विधायक जमा खान जदयू में सम्मिलित हो गए थे। हालांकि, भाजपा ने आरा एवं बड़हरा जीतकर गठबंधन की लाज बचा ली।
नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यासनबीनगर में बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे। इस प्रोजेक्ट के तैयार होने पर बिहार को 2400 मेगावट बिजली मिलेगी। नबीनगर में 29947.91 करोड़ की लागत के थर्मल पावर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। यह एनटीपीसी का देश में दूसरा सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन संयंत्र होगा।
गंगा पर बनने वाले तीन लेन पुल का शिलान्यासबक्सर एवं उत्तर प्रदेश (यूपी) के भरौली के बीच बनने वाले पुल का भी शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे। गंगा नदी पर तीन लेन का यह पुल बनेगा जो करीब 3.2 किलोमीटर लंबा होगा। पूर्वांचल और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को यह पुल सीधा जोड़ेगा। करीब 368 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार होगा।
अन्य योजनाएंपटना-गया-डोभी चार लेन योजना ( 5519 करोड़), चार लेन का एलिवेटेड हाई-वे निर्माण, एनएच-27 पर गोपालगंज टाउन में ग्रेड सुधार करना (249 करोड़), सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक रेलवे का स्वचालित सिग्नलिंग (25 किमी) 43 करोड़, सोन नगर-मुहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन (65 किमी, लागत 1338 करोड़) ,जेएनवी, जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण (आठ करोड़) अन्य योजनाएं सम्मिलित हैं।
एनएच-119ए के पटना-आरा-सासाराम खंड चार लेन (पैकेज-I और II) पर 3712 करोड़, एनएच-319 बी के वाराणसी-रांची-कोलकाता खंड को छह लेन का बनाने (पैकेज-2 और 3) पर 2817 करोड़, एनएच-319बी के वाराणसी-रांची-कोलकाता खंड को छह लेन का बनाने पर (पैकेज-6 और 7) 3177 करोड़।
एनएच-922 पर बक्सर और भरौली के बीच गंगा पुल के निर्माण पर 531 करोड़, रामनगर-कच्ची दरगाह को छह लेन का बनाने पर (एनएच-119डी का खंड) 1083 करोड़ रुपये और हार्डिंग पार्क, पटना में 5 टर्मिनल का रेलवे प्लेटफार्म बनाने पर 95 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
IMD issues an orange alert for Delhi
‘Stay comfortable being uncomfortable’: Harvard President Alan Garber’s dig at Trump in graduation speech gets standing ovation - financialexpress.com
- ‘Stay comfortable being uncomfortable’: Harvard President Alan Garber’s dig at Trump in graduation speech gets standing ovation financialexpress.com
- Harvard graduating Class of 2025 celebrate during commencement ceremony | Photos Hindustan Times
- Trump wants 15% cap on foreign students: What it means for Indians Business Standard
- Explained: Trump's Multi-Pronged Attack On Harvard University NDTV
- Federal judge blocks Trump administration’s attempt to ban Harvard’s international students: What it mean Times of India
Bihar Weather Today: बिहार के इन 3 जिलों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
जासं, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना सहित दक्षिणी भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।
3 जिलों में भारी बारिश की संभावनामौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित सिवान, वैशाली, बक्सर, भोजपुर जिले को छोड़ कर सभी जिलों में आंधी-पानी के साथ बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। तीन मई तक प्रदेश के पूर्वी भागों में आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
बीते 24 घंटों के दौरान पटना के पुनपुन, पालीगंज, दनियांवा, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, सिवान, नालंदा, भोजपुर, किशनगंज एवं औरंगाबाद में वर्षा दर्ज की गई। पटना जिले के पुनपुन में 24.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
गुरुवार को पटना सहित 11 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षाबक्सर (चौगाई) 20.2 मिमी, कटिहार (मनसाही) 19.2 मिमी, बक्सर (ब्रह्मपुर) 17.2 मिमी, पटना (पालीगंज) 15.0 मिमी, जहानाबाद (मोदनगंज) 10.2 मिमी, सिवान (रघुनाथपुर) 9.6 मिमी।
नालंदा (सिलाव) 9.4 मिमी, पटना (दनियावां) 8.6 मिमी, अररिया 8.4 मिमी, भोजपुर (शाहपुर) 8.4 मिमी, अररिया (रानीगंज) 6.6 मिमी, किशनगंज (टेढ़ागाछ) 6.4 मिमी, अररिया (फारबिसगंज) 6.3 मिमी, किशनगंज (दिघलबैंक) 6.2 मिमी, औरंगाबाद (ओबरा) 5.6 मिमी।
प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम(तापमान डिग्री सेल्सियस में) न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) पटना 37.9 30.5 गया 36.4 28.2 भागलपुर मुजफ्फरपुरBihar: ट्विन सिटी की तर्ज पर विकसित होंगे बोधगया-गयाजी और नालंदा-राजगीर, तैयार हो गया मास्टर प्लान
कुमार रजत, पटना। बिहार के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों के समेकित विकास की योजना पर काम शुरू हो गया है। ओडिशा के कटक-भुवनेश्वर की तर्ज पर पर्यटकों के लिए बोधगया-गयाजी और राजगीर-नालंदा को ट्विन सिटी की तरह विकसित किया जाएगा। यानी ये शहर इस तरह विकसित किए जाएंगे कि एक जगह आने वाला पर्यटक सुलभता से दूसरे पर्यटन केंद्रों तक भी जाए।
इसके लिए इन पर्यटन केंद्रों पर सुविधाएं तो बढ़ेंगी ही, नए पर्यटन केंद्र विकसित किए जाने की भी योजना है। इस काम के लिए पर्यटन विभाग ने एजेंसी का भी चयन कर लिया है। यह एजेंसी इन शहरों के समेकित विकास के लिए मास्टरप्लान तैयार करेगी।
सबसे पहले गया और बोधगया के मास्टरप्लान पर काम शुरू हुआ है। इसके लिए गया और बोधगया का टूरिस्ट और आधारभूत संरचना सर्वे किया जा रहा है।
गया में पथ निर्माण विभाग, पुरातत्व विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, उद्योग विभाग, पुलिस-प्रशासन के साथ विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति और स्थानीय मेयर एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया गया है।
इसी तरह बोधगया में भी मंदिर प्रबंधन समिति, होटल एसोसिएशन, ट्रैवल एजेंट, गाइड आदि के साथ बैठक कर मास्टरप्लान और योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया है।
गया में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर, बोधगया में बनेगा कलाग्राम:केंद्रीय आम बजट में भी इस साल भगवान बुद्ध से जुड़े पर्यटकीय स्थलों के विकास की घोषणा की गई है। बोधगया और राजगीर जैसे पर्यटन स्थलों का विकास इसका हिस्सा भी है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन स्कीम 2.0 के अंतर्गत बोधगया में करीब 165 करोड़ की लागत से बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र के निर्माण को स्वीकृति भी मिली है।
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की योजना भी है। इसके अलावा बोधगया के पास कलाग्राम बनाने का प्रस्ताव है जो कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा।
इसके अलावा बोधगया के पास सिलौंंजा में दुनिया के सात आश्चर्यों (सेवन वंडर्स ऑफ वर्ल्ड) की प्रतिकृति भी बनाई जाएगी। इस पर करीब 14 करोड़ 85 लाख खर्च होने का अनुमान है।
इसी तरह गया आने वाले पर्यटकों को संगीत परंपरा से जुड़े गया घराना से भी रूबरू कराने का प्रस्ताव है। गया और मगध क्षेत्र के स्थानीय व्यंजनों को भी फूड कोर्ट में विशेष तौर पर जगह दी जाएगी।
Trump's tariffs to remain in effect
Pages
