Feed aggregator

'टुकड़ों में बंट चुका है पाकिस्तान', BJP सांसद बोले- 10 हजार से अधिक लोगों का कत्ल हुआ या गायब हुए

Dainik Jagran - National - May 2, 2025 - 5:02pm

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने शुक्रवार को चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान टुकड़ों में बंट गया है। उन्होंने उनके यहां जारी आपसी संघर्ष में करीब 10 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं या फिर गायब हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकी हाफिज सईद और अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को बलूचों का सफाया करने का निर्देश दिया है।

निशिकांत दूबे ने एक्स पर पोस्ट में कहा,

'पाकिस्तानी सेना ने खून के प्यासे हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम को बलूचों और भारत के प्रदर्शनकारियों की हत्या करने का आदेश दिया है। पिछले 15 दिनों में करीब 10 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं या फिर गायब हो गए हैं। पाकिस्तान टुकड़ों में बंट चुका है।'

भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर

निशिकांत दूबे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। दोनों देशों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ चुकी है। इसके चलते दोनों पक्षों में कूटनीतिक संबंध में अपने निचले स्तर पर हैं।

पाकिस्तान में असहिष्णुता बढ़ी: RSS

इसी तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल ने कहा कि पाकिस्तान में असहिष्णुता बढ़ गई है। इसके चलते पड़ोसी मुल्क में रहने वाले विभिन्न समुदायों के बीच एकजुटता में खासी कमी आ गई है। उन्होंने एक पुस्तक के विमोचन पर कहा कि विश्व इस वक्त घातक चीज असहिष्णुता का सामना कर रहा है।

पाकिस्तान बनाया गया था और बेहतर यही होता कि वहां सारे मुसलमान शांतिपूर्वक रहते, लेकिन पाकिस्तान बनने के बाद वहां बांग्ला और उर्दू बोलने वालों के बीच तनाव हो गया। पाकिस्तान में अब भी वह असहिष्णुता कायम है। सिंधी, पश्तून और बलूच एक साथ नहीं रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैंने चुनौती स्वीकार कर ली...', सिद्दरमैया सरकार के मंत्री ने अचानक MLA पद से दिया इस्तीफा, आखिर क्या है वजह?

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान के खिलाफ हो एक्शन...', अब CWC की बैठक में पेश होंगे दो अहम प्रस्ताव; क्या है कांग्रेस का प्लान?

Categories: Hindi News, National News

Is Trump overstepping his power?

Business News - May 2, 2025 - 4:42pm
Categories: Business News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar