Feed aggregator

Bihar News: मुजफ्फरपुर की फातिमा बनीं बिहार की महिला शतरंज चैंपियन, पटना की नेहा को मिला दूसरा स्थान

Dainik Jagran - May 29, 2025 - 9:01am

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार राज्य महिला फिडे रेटिंग शतरंज का खिताब मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा ने जीत लिया है। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पाटलिपुत्र कालोनी स्थित पालिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। आठवें चक्र तक शीर्ष पर चल रही मरियम ने बुधवार को अंतिम चक्र में पटना की अंकिता राज से बाजी ड्रा कर प्रतियोगिता जीत ली।

फ्रेंच के इस खेल में दोनों खिलाडियों ने 33 चालों के उपरांत आपसी सहमति से ड्रा स्वीकार किया। इसी के साथ आठ अंक लेकर मरियम ने एक बार फिर राज्य महिला शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया।

वहीं, दो नंबर बोर्ड पर सहरसा की अनिका यादव के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलते हुए पटना की नेहा सिंह ने 32 चालों में बाजी जीत कर साढ़े सात अंकों के साथ उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

उधर, बोर्ड नंबर तीन और चार पर छह अंकों के साथ खेल रही पटना की अदीबा उल्लाह एवं गयाजी की कोमल सिंह मुस्कान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों क्रमशः पटना की शालिनी श्रीवास्तव एवं सहरसा की कुमारी प्रेरणा को परास्त कर दिया।

इस तरह सात अंकों के साथ रहे इन दोनों खिलाड़ियों के बीच टाई ब्रेक अंकों के आधार हुए निर्णय में कोमल को तृतीय एवं अदीबा को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।

अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि इम्बादा की सचिव डा. पूनम चौधरी, विशिष्ट अतिथि पालिटेक्निक कालेज के प्रिंसिपल डा. चंद्रशेखर सिंह, अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना एवं पूर्व सचिव अजित कुमार सिंह ने मरियम फातिमा को पीएन शर्मा स्मृति ट्राफी, साढ़े सात हजार रुपये की इनामी राशि विजेता की ट्राफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

अन्य विजेताओं को भी नगद इनामी राशि, ट्राफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक पिंकी बनर्जी ने प्रतियोगिता के परिणामों को अधिकारिक रूप से घोषित की, जबकि प्रतियोगिता निदेशक नंदकिशोर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव शशिनंद कुमार, उप मुख्य निर्णायक प्रियंका कुमारी, महाविद्यालय कर्मी, खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित थे।

प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ी
  1. मरियम फातिमा, मुजफ्फरपुर 8 अंक
  2. नेहा सिंह, पटना 7.5 अंक
  3. कोमल सिंह मुस्कान, गयाजी 7 अंक
  4. अदीबा उल्लाह, पटना 7 अंक
  5. अर्पिता सिंह, भोजपुर 6 अंक
  6. मनीषा यादव, दरभंगा 6 अंक
  7. अंकिता राज, पटना 6 अंक
  8. शालिनी श्रीवास्तव, पटना 5.5 अंक
  9. प्रशंसा कुमारी, पटना 5.5 अंक
  10. रश्मि प्रिया, वैशाली 5.5 अंक

Categories: Bihar News

Bihar Politics: 11 साल में बिहार को केंद्र से क्या मिला? PM मोदी के आगमन से पहले राजद ने पूछे सवाल

Dainik Jagran - May 29, 2025 - 8:54am

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पटना आएंगे। इस दौरान वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश को कई अन्य बड़ी सौगात भी देंगे। पीएम मोदी के बिहार आगमन को लेकर एक ओर जहां बीजेपी और जदयू तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ राजद ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधा है।

चुनाव के समय पीएम को आ रही बिहार की याद: RJD

राजद को यह जानने की उत्सुकता है कि आखिरकार चुनाव के समय ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार की याद क्यों आती है। बुधवार को पार्टी के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि आपने पिछले दौरे में बिहार के लिए जो वादे-घोषणाएं किए, उनका क्या हुआ?

11 साल में बिहार को क्या दिया?

प्रधानमंत्री क्या यह बताएंगे कि अपने 11 वर्षों के शासन-काल में बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए क्या पहल की और पहले से विकसित गुजरात को कितना कुछ दिया। 27 फरवरी, 2023 को विधानसभा के सेंट्रल हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर बिहार की हकमारी का आरोप लगाया था। उसके बाद प्रधानमंत्री अनेक बार बिहार आए, लेकिन उन्होंने उस आरोप का कोई उत्तर नहीं दिया।

अर्से से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और स्पेशल पैकेज दिए जाने की मांग की जा रही है। इस बार प्रधानमंत्री क्या उसकी घोषणा करेंगे। क्या पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलेगा? इसके साथ ही राजद ने कई पीएम मोदी से कई और सवाल भी किए।

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar