Feed aggregator
What is a strategic bitcoin reserve?
NPS equity funds offer upto 16% return in three years. Here are the details
Bihar: राबड़ी देवी पर गुस्से से लाल हुए नीतीश, बोले- इनके हसबैंड जेल गए, तो वाइफ को CM बना दिया
जागरण टीम, पटना। बिहार विधान परिषद (Bihar Vidhan Parishad Session) में शुक्रवार को खूब पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिला। सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी पर भड़क उठे। बड़े ही उखड़े अंदाज में राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए नीतीश कुमार बहुत तीखा बोल गए।
नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी (Rabri Devi) की ओर इशारा करते हुए कहा, "इनके हसबैंड जेल गए, तो अपनी वाइफ को मुख्यमंत्री बना दिया। ये लोग महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किए हैं।"
MLC उर्मिला के बयान से खड़ा हुआ सियासी बवालदरअसल, ये पूरा बवाल राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर के सवाल से शुरू हुआ। वह प्रश्नकाल में जब महिलाओं के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछ रहीं थी, तब नीतीश कुमार को अचानक गुस्सा आ गया। वह सीट से खड़े हो गए और लालू परिवार को निशाने पर ले लिया।
गुस्से से लाल हो गए सीएम नीतीशमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुस्से में कहा, हमने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है। इनको (विपक्ष) कुछ मालूम नहीं है। इन लोगों ने आज तक महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया।
राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए सीएम ने कह दिया, इनके हसबैंड जेल गए, तो अपनी वाइफ को मुख्यमंत्री बना दिया।
बता दें कि नीतीश कुमार कई बार महिलाओं के मुद्दे पर लालू परिवार और राजद को घेर चुके हैं। नीतीश कुमार ने बीते दिनों सदन नें कहा था कि 2005 से पहले लोग रात को बाहर नहीं निकल पाते थे। मां-बेटी घर से बाहर जाने पर डरती थीं।
तेजस्वी यादव ने क्या बोला?राबड़ी देवी के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं... नीतीश कुमार की गिरती सेहत साबित कर चुकी है कि वे अब बिहार चलाने के योग्य नहीं हैं"।
महिलाओं पर बढ़ते अपराध के खिलाफ विधानमंडल में प्रदर्शनराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के बाहर महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, अपराध और आउट सोर्स से होने वाली नियुक्तियों में आरक्षण की मांग को लेकर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। विधान परिषद में स्वयं राबड़ी देवी ने प्रदर्शन का मोर्चा संभाला और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने के पूर्व भाकपा माले के सदस्य विधानसभा परिसर में होर्डिंग और प्ले कार्ड के साथ उतरे और उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया। माले नेताओं ने कहा कि बिहार में हर दिन महिलाओं के साथ आपराधिक वारदातें हो रही हैं।
हाल ही में एक महिला की नृशंस तरीके से हत्या कर उसके पैरों में कीले ठोक दी गई। इस अमानवीय घटना के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय सरकार मौन है। नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग उठाई।
दूसरी ओर विधानसभा और विधानसभा परिसर पोर्टिको में राजद ने आउटसोर्सिंग नियुक्तियों में 65 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग के साथ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वाले नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार साजिश के तहत अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों का आरक्षण छीनना चाहती है। जाति आधारित सर्वे के बाद 65 प्रतिशत आरक्षण सीमा बढ़ाई गई परंतु साजिश के तहत इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें- Muzaffarpur News: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के सामने नई मुश्किल, इस मामले में कोर्ट करेगा सुनवाई
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी के सहारे बिहार की चुनावी नैया को पार करेगा महागठबंधन, तैयार किया मास्टर प्लान
Women Kabaddi World Cup: राजगीर में 1 जून से होने जा रहा महिला कबड्डी विश्वकप, इन 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे भाग
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar News: बिहार दूसरी बार महिला कबड्डी विश्वकप की मेजबानी करेगा। राजगीर खेल परिसर में एक से 13 जून तक चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 14 देशों की खिलाड़ी भाग लेंगी।
इसमें भारत, चीन, जापान, साउथ कोरिया, नेपाल, पाकिस्तान (संशय), ईरान, पालैंड, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया दो दक्षिण अफ्रीकी देशों के शामिल होने की संभावना है। इस संबंध में गुरुवार को इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन (आइकेएफ) के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने पत्र जारी किया।
चैंपियनशिप में 75 किलो भार या उससे कम की महिला भाग लेंगीआइकेएफ की ओर से जारी पत्र के अनुसार चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम भार वर्ग या उससे कम की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। एक टीम से 14 खिलाड़ी, दो कोच, एक मैनेजर और एक इंटरनेशनल तकनीकी पदाधिकारियों सहित कुल 18 सदस्यों को आइकेएफ भोजन, आवासन एवं परिवहन की सुविधा देगा।
सभी मैच राजगीर के इनडोर हाल में मैट पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों को 31 मार्च तक इमेल के माध्यम से प्रविष्टी करा लेनी होगी। सभी टीमों को मैच शुरू होने से 15 मिनट पहले कॉल रूम में रिपोर्ट करनी होगी।
इसके पहले इसी वर्ष जनवरी में आयोजन को लेकर एशियन कबड्डी फेडरेशन के प्रेसिडेंट डा. अब्बास खाजेस अवारसे और इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के डायरेक्टर तेजस्वी गहलोत ने पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण से मुलाकात की थी।
इससे पहले पटना में महिला कबड्डी का आयोजन किया गया थाबता दें कि अबतक एक ही बार महिला कबड्डी विश्वकप का आयोजन किया गया है। यह दूसरा अवसर होगा जब बिहार महिला विश्वकप कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। वर्ष 2012 में पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
ये भी पढ़ें
How quality stocks can be your secret weapon for market resilience
Are banks open or closed today?
Bihar News: पूर्णिया-कोसी प्रमंडल के लोगों की बल्ले-बल्ले, बाढ़ प्रभावित 5 जिलों की चमक जाएगी किस्मत
राज्य ब्यूरो, पटना। Patna News: राज्य सरकार ने विश्व बैंक से पूर्णिया सहित कोसी प्रमंडल के जिलों के विकास के लिए नई परियोजना बनाने का आग्रह किया है। यह आग्रह गुरुवार को विश्व बैंक की टीम के साथ हुई बैठक में योजना व विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की।
बैठक में तय हुआ कि बिहार कोसी बेसिन विकास परियोजना से जुड़े सारे काम 27 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना को विश्व बैंक की आर्थिक सहायता मिली हुई है।
बाढ़ प्रभावित 5 शहरों को मिलेगी मददकोसी बेसिन विकास परियोजना की निगरानी के लिए विश्व बैंक के अधिकारियों की टीम बिहार के चार दिवसीय दौरे पर है। इस टीम ने दौरे के पहले दिन मंत्री को परियोजना से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी भी दी। बाढ़ प्रभावित सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और अररिया में इस परियोजना के अंतर्गत काम हो रहे। अब तक 59 पुलों और 117 सड़कों का निर्माण हो चुका है।
परियोजना के लिए 1975 करोड़ की राशि आवंटितसाथ ही पूर्वी कोसी तटबंध के प्रारंभ के 28.20 किलोमीटर और 78वें किलोमीटर से 84वें किलोमीटर तक का सुदृढ़ीकरण कार्य हुआ है। परियोजना के लिए 1975 करोड़ की राशि आवंटित है। उसमें से फरवरी, 2025 तक 1831 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
वीरपुर में स्थापित किया गया भौतिक प्रतिमान संस्थान (पीएमसी) सेंटर आफ एक्सीलेंस है। यह पूर्वी भारत का पहला और देश का दूसरा संस्थान है, जहां नदियों के भौतिक माडल पर जल प्रवाह के आधार के हिसाब से संवेदनशील स्थलों की पहचान हो सकेगी।
बैठक में विश्व बैंक के वरीय जल संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ सत्यप्रिय, जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ मेहुल जैन, वरीय आपदा जोखिम प्रबंधन विशेषज्ञ दीपक सिंह के अलावा बापेप्स के परियोजना उप निदेशक सूर्यदेव पांडेय, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ राज वर्मा और कृषि विशेषज्ञ सुधांशु कुमार सम्मिलित रहे।
कोसी प्रमंडल के जिले- सहरसा: कोसी प्रमंडल का मुख्यालय और एक महत्वपूर्ण शहर।
- मधेपुरा: एक ऐतिहासिक शहर और मधेपुरा जिले का मुख्यालय।
- सुपौल: एक महत्वपूर्ण शहर और सुपौल जिले का मुख्यालय।
- अररिया: एक महत्वपूर्ण शहर और अररिया जिले का मुख्यालय।
- किशनगंज: एक महत्वपूर्ण शहर और किशनगंज जिले का मुख्यालय।
- पूर्णिया: एक महत्वपूर्ण शहर और पूर्णिया जिले का मुख्यालय।
- कटिहार: एक महत्वपूर्ण शहर और कटिहार जिले का मुख्यालय।
ये भी पढ़ें
Bihar News: अब बिहार से यूपी की दूरी हो जाएगी कम, यहां बनने जा रही 6 लेन जीटी रोड; समय की होगी बचत
Ara News: आरा वालों की बल्ले-बल्ले, मिली 4 स्पेशल ट्रेनों की सौगात; टाइमिंग और रूट जारी
Pages
