Bihar News

Bihar Politics: नीतीश कुमार के जाने से तेजस्वी यादव को होंगे 5 बड़े फायदे, लोकसभा चुनाव में RJD कर सकती है कमाल

Dainik Jagran - February 3, 2024 - 8:28am

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद से अब सियासी माहौल बदलने लगा है। नीतीश कुमार जहां 12 फरवरी को बहुमत साबित करने की तैयारी में लगे हैं वहीं आरजेडी भी लगातार बैठक कर खेला करने की तैयारी में लगी है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इससे पहले ही कह दिया था कि बिहार में खेला होगा।

आरजेडी (RJD) सरकार बनाने के लिए बहुमत के एकदम नजदीक है, इस वजह से नीतीश कुमार और भाजपा के खेमे में भी अपने विधायकों को बचाने की चुनौती है। जेडीयू और बीजेपी दोनों अपने विधायकों पर नजर बनाए हुए हैं। तो चलिए इन गहमागहमी के बीच आज हम आपलोगों को बताएंगे की नीतीश कुमार के जाने से तेजस्वी यादव को कौन से 5 बड़े फायदे होने वाले हैं।

नीतीश कुमार के जाने से तेजस्वी यादव को होने वाले 5 फायदे

1.तेजस्वी यादव को अब खुद की छवि को चमकाने का मौका मिलेगा। जबकि, इससे पहले उन्हें किसी भी काम में नीतीश कुमार को भी श्रेय देना होता था।

2.नीतीश कुमार के पाले के मुस्लिम वोटरों को अपनी तरफ खींचने का मौका मिलेगा, क्योंकि, भाजपा के साथ जाने के चलते नीतीश कुमार को अल्पसंख्यक वोटरों का नुकसान हो सकता है।

3.लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर अब माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि इससे पहले जेडीयू की 16 सीटों की डिमांड ने आरजेडी की टेंशन बढ़ा दी थी।

4.तेजस्वी यादव, शिक्षक नियु्क्ति का क्रेडिट लेकर शिक्षकों के परिवार का वोट लेने की कोशिश करेंगे। लोगों को बताएंगे कि हमारे प्रयास से ही 2 लाख से अधिक शिक्षकों को नौकरी दी गई।

5.नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाकर, भाजपा की तरफ गए यादव वोटरों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश करेंगे।

बिहार विधानसभा सीटों का गणित

  • आरजेडी- 79 विधायक
  • बीजेपी- 78 विधायक
  • जेडीयू-45
  • कांग्रेस - 19
  • लेफ्ट-16
  • AIMIM - 1
  • हम पार्टी-4
  • निर्दलीय- 1
नीतीश कुमार ने क्यों दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने तेजस्वी यादव अकेले ही हर चीज का क्रेडिट लेने में लग गए थे। इसके बाद कई तरह की बातें हुईं। हमने आरजेडी के साथ बहुत तालमेल बिठाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पाई, इसलिए हमलोगों ने इस गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें

Tooth Pain Remedies: कम पैसे में दांतों की बढ़ जाएगी उम्र, बस करना होगा यह काम, तकनीक को भारत सरकार से भी मिली मान्यता

Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, अलर्ट जारी, फरवरी में ठंड पड़ेगी या नहीं? पढ़ें मौसम का ताजा हाल

Categories: Bihar News

Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, अलर्ट जारी, फरवरी में ठंड पड़ेगी या नहीं? पढ़ें मौसम का ताजा हाल

Dainik Jagran - February 3, 2024 - 7:54am

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। बारिश के चलते लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानी एसके पटेल के मुताबिक फरवरी के पहले पखवारे तक सुबह-शाम कोहरे व हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी। तीन से छह फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।

इसके कारण तीन व पांच फरवरी को पटना समेत दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पश्चिम भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। शेष भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट की संभावना है। छह फरवरी के बाद प्रदेश में सर्द हवाओं का प्रवेश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके कारण ठंड का प्रभाव रहेगा।

शुक्रवार को पटना सहित सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड का प्रभाव कम रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गया व पूर्णिया में घना कोहरा व पटना सहित अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा।

सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

मौसम विज्ञानी ने बताया कि फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इसके कारण भीषण ठंड का प्रभाव नहीं होगा। 15 फरवरी के बाद तापमान में वृद्धि होने से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होगा। वहीं अधिकतम तापमान में कोई खास वृद्धि के आसार नहीं हैं।

अधिकतम तापमान सामान्य रहने से मौसम अनुकूल रहेगा। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सामान्य से अधिक वर्षा के आसार हैं। फरवरी में सामान्य वर्षा का आंकड़ा 19.8 मिमी है। जैसे-जैसे दिन व्यतीत होगा, मौसम सामान्य होता जाएगा।

प्रमुख शहरों में तापमान 

शहर अधिकतम    न्यूनतम

पटना  26.3              12.2

गया    25.5                9.6

भागलपुर 24.7            11.6

मुजफ्फरपुर 24.0        13.5

यह भी पढ़ें

Tooth Pain Remedies: कम पैसे में दांतों की बढ़ जाएगी उम्र, बस करना होगा यह काम, तकनीक को भारत सरकार से भी मिली मान्यता

Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव भले ही...' हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद इस दिग्गज नेता ने दे दिया बड़ा बयान

Categories: Bihar News

Bihar Politics: 'अग्निपरीक्षा' नीतीश कुमार की... मगर टेंशन में कांग्रेस! कुछ विधायक बिगाड़ सकते हैं 'खेल'

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 9:49pm

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और अब विश्वास मत की बारी है। चूंकि विधानसभा में सत्ताधारी राजग और विपक्षी महागठबंधन के बीच संख्या बल का अंतर मामूली है, ऐसे में सभी पार्टियों के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती है। कांग्रेस के लिए यह चुनौती कुछ अधिक है, क्योंकि वहां कई चंचल चित्त वाले भी हैं।

हालांकि, उन्हें राहुल गांधी समझा-बुझा चुके हैं और अब कांग्रेस मान रही कि वे कूद-फांद नहीं करेंगे। महागठबंधन को छोड़कर नीतीश कुमार भाजपा के सहयोग से 28 जनवरी को ही अपनी नई सरकार का गठन कर चुके हैं।

अब पांच नहीं 12 फरवरी को होगा फ्लोर टेस्ट

विश्वास मत के लिए पहले पांच फरवरी की तारीख थी, जो एक सप्ताह आगे बढ़ा दी गई है। अब 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत होगा। इसका कारण जनवरी के पहले सप्ताह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की व्यस्तता बताई जा रही, जबकि राजनीतिक गलियारे में जोड़-तोड़ के प्रयास की चर्चा है।

कांग्रेस भी इसे खतरे की घड़ी मान रही। छह वर्ष पहले वह भुगत भी चुकी है। तब तीन विधान पार्षदों (रामचंद्र भारती, दिलीप चौधरी, तनवीर अख्तर) को लेकर पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी जदयू के साथ हो लिए थे। चौधरी स्वयं भी विधान पार्षद थे। मंत्री पद के रूप में उन्हें उसका उचित प्रतिदान भी मिला था।

कांग्रेस के विधायकों पर इस बार भी डोरे डाले जा रहे। कुछ लोगों का मन डांवाडोल भी हो रहा। इसकी भनक राहुल गांधी तक पहुंची। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बिहार पहुंचे राहुल ने किशनगंज में दोपहर विश्राम के बीच सभी विधायकों को बुलाकर समझाया और आश्वस्त हुए कि वे सभी कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं।

बिहार कांग्रेस नेताओं के साथ आलाकमान का चुनावी परामर्श दिल्ली में

सत्ता के साथ बिहार का राजनीतिक समीकरण भी बदल चुका है। ऐसे में कांग्रेस अब नए समीकरण के हिसाब से अपनी चुनावी रणनीति बना रही। इसके लिए आलाकमान ने शनिवार को दिल्ली में बिहार कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। शनिवार शाम पांच बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक होगी। उसके लिए प्रमुख नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं।

आइएनडीआइए के तहत बिहार के राजनीतिक दलों से हुई बातों का बदली परिस्थितियों में बहुत मतलब नहीं रहा। अब यहां आइएनडीआइए का स्वरूप दूसरा होगा। लोकसभा चुनाव सहित संगठन और गठबंधन से जुड़े दूसरे कई मुद्दों भी बात होगी। विचार-विमर्श के लिए प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा पार्टी के सभी विधायक, विधान पार्षद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व किशनगंज के सांसद मो. जावेद दिल्ली पहुंचे हैं।

यह माना जा रहा है कि आइएनडीआइए से जदयू के बाहर जाने के बाद बिहार में कांग्रेस अपने खाते में अधिक सीटों की मांग करेगी। पहले उसका दावा 11 सीटों से होते हुए नौ तक आया था। हालांकि, गठबंधन में दो बड़े भाइयों के होने की स्थिति में उसके लिए इतनी सीटों की संभावना नहीं बन रही थी।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मैंने सीएम का ऑफर छोड़ा...', मांझी ने Nitish Kumar को याद दिलाया एहसान! अपनी डिमांड भी बता दी

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए...', नीतीश कुमार के सामने मांझी ने रख दी बड़ी डिमांड; फिर होगा 'खेला'?

Categories: Bihar News

PM Modi से अचानक क्यों मिलने पहुंचे Lalan Singh? सियासी गलियारों में मीटिंग की चर्चा तेज

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 9:15pm

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के मुंगेर से सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके कक्ष में भेंट की। जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह उनकी पहली मुलाकात थी।

अपने एक्स हैंडल पर ललन सिंह ने एक पोस्ट में इस आशय की जानकारी दी। इसे औपचारिक मुलाकात बताया गया। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह फिर से एनडीए के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, यह तय माना जा रहा। सियासी गलियारे में इस मुलाकात की खूब चर्चा है।

संसद भवन, दिल्ली: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हुई। pic.twitter.com/r0VITsdA56

— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) February 2, 2024

जगदेव प्रसाद का संघर्ष व त्याग नई पीढ़ियों को प्रेरणा देगा : जदयू

जदयू प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि जगदेव प्रसाद का संघर्ष और त्याग नयी पीढ़ी को प्रेरणा देगा। वह गैर-बराबरी और भेदभाव के खिलाफ छिड़े आंदोलन के नायक थे। उनके द्वारा उठाए गए सवाल इतने बड़े थे कि अपनी मृत्यु के 50 साल बाद भी वह हमारे बीच मौजूद हैं। उनका नाम लिए बगैर बिहार की राजनीति पूरी नहीं होगी।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जगदेव प्रसाद ने यह कहा था कि संविधान के निर्माताओं ने जो लक्ष्य स्थापित किए हैं, उन्हें पाने के लिए लोगों में एकता, लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता होनी चाहिए।

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री जयंत राज, विधायक राजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार दांगी डा. भारती मेहता व नंदकिशोर कुशवाहा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मैंने सीएम का ऑफर छोड़ा...', मांझी ने Nitish Kumar को याद दिलाया एहसान! अपनी डिमांड भी बता दी

ये भी पढ़ें- Bihar EPFO News: मानदेय कर्मियों को भी मिलेगा कर्मचारी भविष्य निधि कानून का लाभ, RTI कार्यकर्ता की शिकायत पर मिला जवाब

Categories: Bihar News

Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव भले ही...' हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद इस दिग्गज नेता ने दे दिया बड़ा बयान

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 8:42pm

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 600 करोड़ रुपये के जमीन घोटाला में पूछताछ के बाद गिरफ्तार हेमंत सोरेन को जमानत देने से इनकार कर दिया। इससे साफ है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में ईडी की कार्रवाई ठोस प्रमाण पर आधारित है।

राजनीतिक कारणों से किसी को परेशान करने के आरोपों में कोई दम नहीं। भ्रष्टाचार के मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरुद्ध ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल से लेकर तेजस्वी यादव तक विपक्षी नेता भले ही राजनीतिक बयानबाजी करते हैं, लेकिन पिछले 10 वर्ष में इनमें से कोई न न्यायालय गया, न किसी को कानूनी राहत मिली।

केजरिवाल सरकार पर मोदी ने साधा निशाना

उन्होंने कहा कि सारे विपक्षी नेताओं ने मिल कर जब सुप्रीम कोर्ट से ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए अपील की, तब न्यायालय ने उसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि भ्रष्टाचार के मामले में राजनीतिक लोगों को राहत देने का कोई कानून नहीं है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया और संजय सिंह कई महीनों से जेल में क्यों हैं? उन्हें जमानत क्यों नहीं मिली?

यह भी पढ़ें-

'उनको जगह नहीं मिलेगी...', कुर्सी संभालते ही भाजपा पर जमकर बरसे चंपई सोरेन; पूर्व सीएम हेमंत को लेकर कह दी बड़ी बात

Champai Soren: चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस-RJD कोटे से दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Categories: Bihar News

Bihar Politics: 'मैंने सीएम का ऑफर छोड़ा...', मांझी ने Nitish Kumar को याद दिलाया एहसान! अपनी डिमांड भी बता दी

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 8:29pm

राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नई एनडीए सरकार से अपनी पार्टी के लिए एक और मंत्री पद मांगा है। मांझी ने शुक्रवार को कहा कि मुझे महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद का ऑफर था। मुझसे सीधी बात नहीं की गई मगर मेरे लोगों को कहा गया।

मांझी ने कहा कि नई सरकार में निर्दलीय विधायक को भी मंत्री बनाया गया है। इतना ही नहीं, मनचाहा विभाग मिलने की भी बात कही जा रही। मेरी पार्टी के पास तो चार विधायक और एक विधानपार्षद हैं, ऐसे में दो मंत्री पद तो जरूर मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह अन्याय होगा।

'अमित शाह ने इसे मुश्किल बताया...'

जीतन राम मांझी ने बताया कि दो मंत्रीपद को लेकर उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा अमित शाह और नित्यानंद राय से भी बात हुई है। अमित शाह ने इसे थोड़ा मुश्किल बताया था मगर उनके लिए मुश्किल को आसान करना बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार को मंत्री बनाएंगे। तर्क दिया कि मगध क्षेत्र में समन्वय के लिए एक दलित के साथ सवर्ण जाति का भी मंत्री जरूरी है।

'मेरे 44 साल के राजनीतिक जीवन में...'

विभागों के बंटवारे और मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर भी मांझी ने अचरज जताते हुए कहा कि मेरे 44 साल के राजनीतिक जीवन में पहली बार ऐसा हो रहा है। अब तक सुबह शपथ होता था और शाम तक मंत्रियों को विभाग बांट दिया जाता था। उम्मीद है कि पांच फरवरी तक मंत्रिमंडल विस्तार के साथ मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो इसे देरी नहीं कहा जाएगा। मालूम हो कि नई सरकार के गठन के बाद हम से मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया गया है। हालांकि, अभी किसी भी मंत्री को विभाग नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए...', नीतीश कुमार के सामने मांझी ने रख दी बड़ी डिमांड; फिर होगा 'खेला'?

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar बचा पाएंगे अपनी सरकार? 10 फरवरी को RJD कर सकती है 'खेला', विधायकों से संपर्क साधना शुरू

Categories: Bihar News

Bihar EPFO News: मानदेय कर्मियों को भी मिलेगा कर्मचारी भविष्य निधि कानून का लाभ, RTI कार्यकर्ता की शिकायत पर मिला जवाब

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 7:11pm

जागरण संवाददाता, पटना। मानदेय कर्मियों को कर्मचारी भविष्य निधि कानून का लाभ दिया जाएगा। इससे राज्य में शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत तकरीबन दो लाख चार हजार मानदेय कर्मी रसोईया, आशा वर्कर सहित विभिन्न कर्मी कार्यरत है। इन सभी मानदेय कर्मियों को अब सामाजिक सुरक्षा कानून के तहत कर्मचारी भविष्य निधि कानून 1952 का लाभ मिलना सुनिश्चित हो गया है।

इस आशय का पत्र कर्मचारी राज्य भविष्य निधि विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त- 2 मनीष मणि ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव को पत्र लिखकर सूचना दी है। दरअसल, यह कार्यवाही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय ने सामाजिक सह आरटीआई कार्यकर्ता रजनीश रत्नाकर के शिकायत पर की है।

कौन हैं रजनीश रत्नाकर?

रजनीश रत्नाकर काफी समय से इन मानदेय कर्मियों - संविदा कर्मियों की बेहतरी की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके प्रयासों से ही बिहार राज्य के समाज कल्याण विभाग में कार्यरत दो लाख से अधिक मानदेय कर्मी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को भी इस कानून का लाभ मिलना तय हो चुका है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को इस आशय का पत्र 24 जनवरी 2024 को ही भेजा जा चुका है।

इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय,पटना ने बेल्ट्रान को भी 19 जनवरी 2024 को लिखा गया है और संविदा कर्मियों को उनके योगदान की तिथि से भविष्य निधि का लाभ देने को कहा है। भविष्य निधि के इस रूख से निकट भविष्य में अब कृषि सलाहकार, ममता दीदी जैसी मानदेय कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग और राज्य के अन्य विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों और अनुबंध कर्मियों को भी कर्मचारी भविष्य निधि कानून 1952 का लाभ उनके नियुक्ति/ योगदान की तिथि से ही मिलने की प्रबल संभावना बन गई है।

ये भी पढ़ें- Bihar Air Pollution: पटना और छपरा समेत इन 4 जिलों की हवा हुई खतरनाक, 340 के पार पहुंचा AQI

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए...', नीतीश कुमार के सामने मांझी ने रख दी बड़ी डिमांड; फिर होगा 'खेला'?

Categories: Bihar News

Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को अब मुआवजे के लिए नहीं लगाने होंगे विभाग के चक्‍कर, घर बैठे कर सकेंगे अप्‍लाई

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 6:55pm

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्‍य में सड़क दुर्घटना में पीड़ितों एवं मृतकों के आश्रितों को समय पर मुआवजा देने के लिए पटना समेत सात प्रमंडलीय मुख्यालयों में मोटरवाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने काम शुरू कर दिया है।

पटना, गया, सारण, मुजफ्फरपुर और दरभंगा प्रमंडल के लिए एक-एक न्यायाधिकरण बनाया गया है। वहीं भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल के लिए संयुक्त रूप से भागलपुर तथा पूर्णिया एवं सहरसा प्रमंडल के लिए संयुक्त रूप से पूर्णिया में न्यायाधिकरण का गठन किया गया है।

न्यायाधिकरण के गठन के बाद पीड़ितों को मुआवजा राशि के लिए कहीं दौड़-भाग नहीं करनी होगी। मुआवजे से जुड़े मामलों का निष्पादन न्यायाधिकरण में हो सकेगा। विभाग ने न्यायाधिकरण के अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति की है, जबकि अपर जिला परिवहन पदाधिकारी न्यायाधिकरण के सचिव बनाए गए हैं।

पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित को पांच लाख रुपये, जबकि गंभीर रूप से घायल होने पर पीड़ित को ढाई लाख रुपये मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। अगर पीड़ित तय मुआवजा राशि से संतुष्ट नहीं है तो वह न्यायाधिकरण में अपील कर सकता है। मुआवजा के लिए न्यायाधिकरण में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आवेदकों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग की ओर से एनआईसी के सहयोग से वेब पोर्टल बनाया गया है, जहां आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑलाइन आवेदन https://accidentclaim.bihar.gov.in पर सुविधा प्रदान की गई है। आवेदन के साथ आवश्यक कागजात भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

फुलवारीशरीफ में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

न्यायाधिकरण के सफलतापूर्वक संचालन के लिए शुक्रवार को फुलवारीशरीफ स्थित परिवहन परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसका उद्घाटन परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल और सभी न्यायाधिकरण के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में दुर्घटना पीड़ित एवं उनके आश्रितों ने अपनी आपबीती बताई। परिवहन आयुक्त विशाल राज ने सड़क दुर्घटना की स्थिति एवं मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों से लोगों को अवगत कराया।

सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ितों एवं आश्रितों को ससमय मुआवजा मिल सके, इसके लिए प्रमंडलीय मुख्यालयों में समर्पित रूप से मोटरवाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण का गठन किया गया है। न्यायाधिकरण द्वारा मुआवजा भुगतान के मामलों का त्वरित निबटारा किया जाएगा।

- संजय कुमार अग्रवाल, सचिव, परिवहन विभाग

यह भी पढ़ें -बिहार में धान-गेहूं की खेती छोड़ किसानों ने उगाई ये फसल, हर माह लाखों रुपये का हो रहा मुनाफा; महानगरों से आ रही मांग

यह भी पढ़ें -बिहार में BPSC से बहाल शिक्षक छोड़ रहे नौकरी, औरंगाबाद में ही 30 ने दिया इस्‍तीफा; कारण जान हो जाएंगे हैरान

Categories: Bihar News

Bihar Air Pollution: पटना और छपरा समेत इन 4 जिलों की हवा हुई खतरनाक, 340 के पार पहुंचा AQI

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 6:52pm

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश की हवा लगातार खतरनाक होती जा रही है। शुक्रवार को पटना, छपरा, बिहारशरीफ एवं समस्तीपुर की हवा में वायु प्रदूषण की मात्रा बेहद खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड की गई। राज्य का सर्वाधिक प्रदूषित शहर छपरा रहा। वहां पर वायु प्रदूषण की मात्रा 344 एक्यूआर रिकॉर्ड किया गया।

वहीं बिहार शरीफ में 340, समस्तीपुर में 321 एवं पटना में वायु प्रदूषण की मात्रा 318 एक्यूआइ रिकॉर्ड किया गया। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डा.डी.के शुक्ला का कहना है कि धीरे-धीरे राज्य में प्रदूषण की स्थिति सुधर रही है। परंतु कई शहरों में निर्माण कार्यों के कारण स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में मौसम में सुधार होने पर अन्य शहरों की स्थिति भी बेहतर होने की उम्मीद है।

सर्दी-खांसी एवं एलर्जी की समस्या गंभीर

पीएमसीएच के शिशु रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि वातावरण में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर होने पर बच्चों में सर्दी-खांसी एवं एलर्जी की समस्या काफी गंभीर हो गई है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को प्रदूषण वाले इलाके में न ले जाएं। अगर उस इलाके में जाना अनिवार्य हो तो बच्चों को कम से कम समय रखें।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों में सर्दी-जुकाम की समस्या ज्यादा होने पर चिकित्सकों की सलाह लें।

राज्य के प्रमुख शहर : प्रदूषण की स्थिति (एक्यूआइ में)

छपरा : 344

बिहारशरीफ : 340

समस्तीपुर : 321

पटना : 318

आरा : 297

मुंगेर : 245

सिवान : 232

मुजफ्फरपुर : 220

मोतिहारी : 217

गया : 216

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए...', नीतीश कुमार के सामने मांझी ने रख दी बड़ी डिमांड; फिर होगा 'खेला'?

ये भी पढ़ें- Bihar ITI New Courses: युवाओं के लिए अच्छी खबर! राज्य के आईटीआई में शुरू होंगे कम अवधि वाले नए कोर्स

Categories: Bihar News

Nitish Kumar: 'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए...', नीतीश कुमार के सामने मांझी ने रख दी बड़ी डिमांड; फिर होगा 'खेला'?

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 5:57pm

डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Cabinet Expansion बिहार में नीतीश कुमार ने 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। अब सभी को उनके मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार है। बीजेपी और जदयू में तो मंत्री पद के लिए खींचतान होगी ही, वहीं इस सियासी लड़ाई में अब जीतन राम मांझी की पार्टी (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) भी कूद गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से तो 2 मंत्रालयों की डिमांड कर दी है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया जीतन राम मांझी ने शुक्रवार मीडिया से बातचीत में कहा कि 5 फरवरी को बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। उसी दिन विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा। हम शुरू से कह रहे हैं कि आप (नीतीश कुमार) एक निर्दलीय विधायक को एक मंत्रालय देते रहे हैं, जबकि हम तो चार विधायक और एक एमएलसी हैं।

#WATCH | Patna: On Bihar cabinet expansion and demanding two departments for his Hindustani Awam Morcha MLAs, former CM Jitan Ram Manjhi says, "... Cabinet expansion will happen on 5th Feb and departments will also be allotted on the same day... I have been saying this from the… pic.twitter.com/KKda9ShaX0

— ANI (@ANI) February 2, 2024 'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए'

जीतन राम मांझी ने आगे कहा, "हमको दो मंत्री जरूर चाहिए। हमने इस लाइन पर माननीय मुख्यमंत्री से बात की है। नित्यानंद राय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है। हमने साफ कहा है कि हमें एक और विभाग दीजिए। उन लोगों ने ना तो इसे स्वीकार किया है और ना ही नकारा है।"

'हमको उम्मीद है कि एक और विभाग मिलेगा'

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया को पूरी उम्मीद है कि 2 मंत्रालय उनको मिलेंगे। मांझी ने कहा, "हमको उम्मीद है कि हमको एक और विभाग मिलेगा। हमें एक विभाग मिलेगा तो उससे हमारे लिए बहुत अच्छा रहेगा। हमको काम करने में सुविधा होगी।"

क्या 5 फरवरी तक होगा कैबिनेट विस्तार?

गौरतलब है कि जीतन राम मांझी कह रहे हैं कि 5 फरवरी को कैबिनेट विस्तार हो जाएगा, लेकिन एनडीए में चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार फ्लोर टेस्ट के बाद होगा। एनडीए गलियारे में यह चर्चा है कि विधानसभा में बहुमत साबित होने के बाद मंत्रिमंंडल का विस्तार किया जाए। इसकी वजह यह समझा जा रहा कि किसी तरह की नाराजगी नहीं हो और किसी तरह की भीतरी बयानबाजी से परहेज किया जाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने सब कुछ भुलाकर...' इस RJD नेता ने कह दी CM के दिल पर चोट लगने वाली बात

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बिहार में अब इन लोगों को भी मिलेगा बेरोजगारी भत्ते का फायदा

Categories: Bihar News

Bihar ITI New Courses: युवाओं के लिए अच्छी खबर! राज्य के आईटीआई में शुरू होंगे कम अवधि वाले नए कोर्स

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 4:22pm

नीरज कुमार, पटना। राज्य के युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि अब वे प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कम अवधि का कोर्स कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। ये कोर्स मात्र तीन एवं छह माह के होंगे। इन कोर्सों को करने के बाद युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ दिया जाएगा। ये कोर्स कम पढ़े लिखे युवाओं के लिए वरदान साबित होंगे।

इन कोर्सों में प्रशिक्षण लेने के बाद होटलों, बैंकों, बीमा एवं निजी कंपनियों में नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके लिए राज्य के आईटीआई की ओर से देश के कई कंपनियों से नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। दीघा आईटीआई के प्राचार्य विकास चन्द्रा का कहना है कि युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए के कम अवधि के कोर्स विकसित किए गए हैं।

कम अवधि का कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को कंपनियों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को मुख्य केंद्र बनाया जा रहा है। आईटीआई के आसपास के युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता सरकार की नई योजना के अनुसार राज्य में संचालित आईटीआई संस्थानों के आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

अभियान चलाकर बेरोजगार युवाओं का चयन किया जाएगा। उसके बाद संस्थानों में कम अवधि वाले बच्चों को चयन किया जाएगा। उन्हें खाद्य सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षा से जुड़े कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राज्य में हैं 149 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

वर्तमान में राज्य में सरकारी क्षेत्र में 149 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। उन्हें अपग्रेड करने की तैयारी काफी जोर-शोर से चल रही है। पहले चरण में 60 संस्थानों को अपग्रेड किया जा रहा है। कई संस्थानों में नये-नये कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। अधिकांश संस्थानों में 23 तरह के नए ट्रेडों का प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जा रही है।

उदाहरण के रूप में अब डीजल मैकेनिक के बदले के इलेक्ट्रिक से संचालित होने वाले वाहनों को मरम्मत करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए कंपनियों की ओर से संस्थानों को आवश्यक संसाधन मुहैया कराये जा रहे हैं।

इसके अलावा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, सीएनसी से जुड़ी कई मशीनों को प्रशिक्षण देने के लिए आईटीआई संस्थानों में व्यवस्था की गई है। आईटीआई से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों राज्य के युवाओं को रोजगार देना चाहती है, लेकिन उन्हें कुशल प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। उस दिशा में श्रम संसाधन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बिहार में अब इन लोगों को भी मिलेगा बेरोजगारी भत्ते का फायदा

ये भी पढ़ें- Railway News: औरंगाबाद-बिहटा रेल लाइन के लिए मिले 376 करोड़, इस रूट पर बनेंगे 12 नए रेलवे स्टेशन

Categories: Bihar News

Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बिहार में अब इन लोगों को भी मिलेगा बेरोजगारी भत्ते का फायदा

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 4:06pm

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में अब मनरेगा में काम नहीं मिलने पर बिहार में भी बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। ग्रामीण विकास विभाग ने काम मांगने पर 15 दिनों के अंदर काम उपलब्ध नहीं कराने पर बेरोजगारी भत्ते का प्रविधान किया है। वित्त विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है।

इसके बाद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली-2024 का विस्तृत प्रारूप जारी कर दिया है। इस पर लोगों से सुझाव, आपत्ति एवं संशोधन प्रस्ताव भी आमंत्रित किया गया है। शीघ्र ही कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने की तैयारी है।

कैबिनेट से स्वीकृति का इंतजार...

कैबिनेट से स्वीकृति के बाद मनरेगा में काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता की राशि राज्य सरकार के खजाने से दी जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग ने, इससे संबंधित प्रारूप प्रकाशित कर दिया है। प्रारूप प्रकाशन के 45 दिनों तक इस पर आपत्ति ली जाएगी।

किन परिस्थितियों में किनको बेरोजगारी- भत्ता दिया जाएगा, ये प्रारूप में स्पष्ट किया गया है। मनरेगा में काम मांगने पर संबंधित अधिकारी द्वारा काम नहीं उपलब्ध कराने की स्थिति में प्रारूप में तय प्रविधान हिसाब से 57 रुपये से लेकर 115 तक प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता निर्धारण पर सरकार विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'तेजस्वी बच्चा है' वाले बयान पर भड़की RJD, शिवानंद तिवारी बोले- नीतीश कुमार बिहार के...

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar बचा पाएंगे अपनी सरकार? 10 फरवरी को RJD कर सकती है 'खेला', विधायकों से संपर्क साधना शुरू

Categories: Bihar News

Bihar Politics: 'आपसे उम्मीद है...', चंपई बने झारखंड के सीएम तो गदगद हो गए मांझी, बिहार के लिए भी दे दिया बड़ा संकेत

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 3:47pm

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) अक्सर बयानों को लेकर सुर्खियों बने रहते हैं। अब उन्होंने झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मांझी के इस नए बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज हो सकती है।

दरअसल, मांझी ने अपने एक्स अकाउंट पर चंपई सोरेन को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आंदोलन की उपज, हमेशा गरीबो-मजलूमों की आवाज रहे जमीनी कार्यकर्ता भाई चंपई सोरेन जी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद संभालने की बधाई। आप से झारखंड को उम्मीद है। 

आंदोलन की उपज,हमेशा गरीबो-मज़लूमों की आवाज रहे ज़मीनी कार्यकर्ता भाई @ChampaiSoren जी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद सँभालने की बधाई।

आप से झारखंड को उम्मीद है।

— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) February 2, 2024 पहले बजट पर दी थी प्रतिक्रिया

बता दें कि एक दिन पहले मांझी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बजट की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी था। मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया- यह बजट गरीब, महिला, युवा और किसानों के हित में है, जिसमें सबका ख्याल रखा गया है।

मांझी की पार्टी को अब तक केवल एक विभाग मिला

उन्होंने आगे लिखा कि इस बजट से देश व देशवासियों की आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।आशा, आंगनबाड़ी आदि कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का निर्णय अद्वितीय है। बजट के लिए नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई।

बिहार में नई सरकार बनने के बाद मांझी की पार्टी को अब तक केवल एक विभाग मिला है। ऐसा अनुमान है कि मांझी ने एक और विभाग की मांग कर दी है। इसके अलावा, यह भी कयास लगाया जा रहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर वह एनडीए का साथ छोड़ सकते हैं।   

यह भी पढ़ें-

Interim Budget 2024: बिहार में 100 स्टार्टअप कंपनियों को इस बजट से होने वाला है बड़ा फायदा, टैक्स में मिलेगी इतनी छूट; ये है डिटेल

Bihar Crime: डकैती के बाद मॉब लिंचिंग... स्कूल के संचालक को बंधक बनाकर 16 लाख की लूट, भीड़ ने डैकैतों को पीटकर किया अधमरा

Categories: Bihar News

मंदिर से गहने चुराकर Girlfriend को किए गिफ्ट... फिर प्रेमिका ने भी कर दिया गजब का काम; मामला जान चौंक जाएंगे आप

Dainik Jagran - February 2, 2024 - 3:00pm

संवाद सूत्र, फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ के प्रखंड परिसर शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर से कैश और देवी मां के गहने को चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए सामान को भी बरामद कर लिया गया है। चोर ने समान चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया था।

पुलिस ने गिफ्ट लेने वाली को भी गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पिछली 2 जनवरी को दो मंदिर से चोरों ने दान पेटी के रुपये और गहने चुरा लिए थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक युवक की पहचान हुई।

पूछताछ में हुआ खुलासा...

चोरी की दोनों घटनाओं को राजू कुमार निवासी मंझौली पिपरा पटना ने अंजाम दिया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, तब मालूम चला कि उसने चोरी किए गए सामान को अपनी गर्लफ्रेंड ममता पाटलिपूत्रा स्टेशन निवासी को दे दिया।

पुलिस ने ममता को जब गिरफ्तार कर पूछताछ की तब उसने बताया कि उसने जेवरात को आगे बेच दिया है। पुलिस ने ममता को भी गिरफ्तार करते हुए कांड का खुलासा कर दिया। डीएसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सिहाग ने बताया कि ममता को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Patna Metro Rail Update: राजेंद्रनगर होगा सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन, 21 मीटर नीचे होगा प्लेटफॉर्म

ये भी पढ़ें- स्कॉर्पियो में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया इतने रुपये का चालान

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator - Bihar News

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar