Bihar News

बिहार को बजट में क्या मिला? मोदी ने दे दिया 'करोड़ों' का जवाब, फिर भी विशेष राज्य की मांग अधूरी

Dainik Jagran - February 1, 2024 - 9:02pm

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) का स्वागत करते हुए इसे गरीबों, महिलाओं एवं बिहार जैसे गरीब राज्यों के लिए कल्याणकारी बताया।

इससे केंद्रीय करों में हिस्से के रूप में बिहार को इस वर्ष 1 लाख 2737 करोड़ की जगह 1 लाख 11 हजार करोड़, यानी 8500 करोड़ अधिक मिलेंगे। अगले वर्ष यह राशि 1.22 लाख करोड़ होगी। 50 साल के लिए राज्यों को 1 लाख 30 हजार करोड़ का ब्याज-मुक्त ऋण देने की घोषणा भी बड़ी पहल है।

मोदी ने कहा कि यद्यपि केंद्रीय बजट में राज्यों के लिए अलग-अलग घोषणाएं नहीं होती, फिर भी वर्ष 2024-2025 के अंतरिम बजट से बिहार को सर्वाधिक लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीब महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य 2 करोड़ से तीन करोड़ किया। आशा, आंगनवाड़ी, सहायक-सहायिका को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ देने की घोषणा की।

9 से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को गर्भाशय-कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अंतरिम बजट छोटा है, पर गरीबी पर बड़ी चोट करने वाला और जीवन की गुणवत्ता बढाने वाला है।

ऐतिहासिक अंतरिम बजट : सुरेश शर्मा

पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को दर्शाता है कि राष्ट्र के 140 करोड़ जनता को सुख समृद्धि और शांति से जीवन व्यतीत करने के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए उसमें यह बजट अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बजट में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास साथ ही साथ सबका प्रयास को भी सम्मिलित किया गया है। यह बजट देश के उन्नति का नींव रखने वाला है।

इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। बजट 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में अहम साबित होगा।

यह भी पढ़ें-

केंद्र के बजट को लालू ने दिखाई 'लालटेन', कांग्रेस ने भी मारा 'पंजा', Jitan Ram Manjhi का ऐसा रहा रिएक्शन

झारखंड में सरकार पर सस्पेंस के बीच केंद्र के बजट पर सियासत तेज, झामुमो और भाजपा ने बता दिए लाभ और हानि

Categories: Bihar News

केंद्र के बजट को लालू ने दिखाई 'लालटेन', कांग्रेस ने भी मारा 'पंजा', Jitan Ram Manjhi का ऐसा रहा रिएक्शन

Dainik Jagran - February 1, 2024 - 8:36pm

राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केंद्रीय बजट को कोरा चुनावी भाषण करार दिया है। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट के नाम पर खाली लिफाफे में डपोरशंखी वादे के साथ केवल चुनावी भाषण दिया है। इसमें कुछ है हीं नहीं।

बिहार में जिस प्रकार एनडीए गठबंधन की सरकार बनी है तो उम्मीद थी कि उसकी झलक इस अंतरिम बजट में दिखाई देगी मगर कुछ देने की बात छोड़िए पूरे बजट में बिहार की कहीं चर्चा ही नहीं हुई। हर साल के बजट की तरह ख्वाब दिखाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार 2047 में विकसित भारत का ख्वाब दिखाया गया है।

मांझी ने कहा, बजट में रखा गया सबका ख्याल

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बजट की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया- यह बजट गरीब, महिला, युवा और किसानों के हित में है, जिसमें सबका ख्याल रखा गया है।

इस बजट से देश व देशवासियों की आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। आशा, आंगनबाड़ी आदि कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का निर्णय अद्वितीय है। बजट के लिए नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई।

कांग्रेस ने अंतरिम बजट को बताया आर्थिक कुव्यवस्था को गहराने वाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अंतरिम बजट को आर्थिक कुव्यवस्था को गहराने वाला बताया है। उनका कहना है कि यह भविष्य की चिंता से बेखबर बजट है। यह राष्ट्र व जनता के बजाय भाजपा के लिए चुनावी हित साधने वाला है।

हमेशा की तरह इस बजट में गरीब, बेरोजगार, नौजवान और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं। अपने स्वभाव के अनुसार मोदी सरकार ने उद्योगपतियों में रेवड़ियां बांटने का पूरा जतन किया है। पूर्व विधायक हरखू झा ने कहा कि इसमें महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने पर काेई फाेकस नहीं। हर आयु-वर्ग के लोगों में निराशा है।

सुमन कुमार मल्लिक का कहना है कि अंतरिम बजट में जनहित की अनदेखी हुई और एक बार फिर जनता ठगा हुआ महसूस कर रही। प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी का कहना है कि सितंबर 2023 तक देश पर कुल कर्ज 205 लाख करोड़ रुपये था।

कुल जनसंख्या 142 करोड़ मान लें तो आज के समय में हर भारतीय पर 1.40 लाख रुपये से ज्यादा कर्ज है। ऐसे में बजट कर्ज चुकाने वाला और देश बचाने वाला होना चाहिए था, लेकिन यह कारपोरेट घरानों को और अमीर बनाने वाला है।

यह भी पढ़ें-

'अंतरिम बजट चुनावी भाषण से ज्यादा कुछ नहीं', VIP चीफ मुकेश सहनी का निर्मला सीतारमण पर निशाना

Nitish Kumar और Lalan Singh को पसंद आया मोदी सरकार का बजट, बताया- किस वर्ग को होगा फायदा

Categories: Bihar News

'अंतरिम बजट चुनावी भाषण से ज्यादा कुछ नहीं', VIP चीफ मुकेश सहनी का निर्मला सीतारमण पर निशाना

Dainik Jagran - February 1, 2024 - 7:49pm

राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि सही अर्थों में केंद्र सरकार का अंतरिम बजट चुनावी भाषण से ज्यादा कुछ नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जिस तरह संसद में बजट पेश कर रही थी, उससे साफ लग रहा था कि वे चुनावी भाषण दे रही हैं। बजट में न आधारभूत संरचना की बात कही गई है और न ही किसानों के कल्याण और उनकी तरक्की का मार्ग सुझाया गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार इस अंतरिम बजट से फिर से ठगा महसूस कर रहा है। बिहार के लोगों को आशा थी कि इस चुनावी वर्ष में भी पिछड़े इस राज्य के विकास के लिए कुछ मिलेगा, लेकिन फिर से निराशा हाथ लगी।

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि बजट में भी पूर्व के बजट की भांति 2047 में विकसित भारत का सुनहरा सपना दिखाया गया है। इस बजट से एक बार फिर औद्योगिक घरानों को मदद मिलेगी और गांव के किसान और युवा अच्छे दिनों का इंतजार करेंगे।

औपनिवेशिक ब्लूप्रिंट के हर सिद्धांत की नकल है : दीपंकर भट्टाचार्य

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि केंद्र सरकार औपनिवेशिक ब्लूप्रिंट के हर सिद्धांत की नकल है। पिछले साल दिसंबर में संसद में सुरक्षा उल्लंघन को लेकर दर्ज यूएपीए मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी व्यक्तियों के बारे में दिल्ली की एक अदालत को सूचित किया गया है कि उन्हें यातना दी गई। विभिन्न कोरे कागजातों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। कथित अपराध व राजनीतिक दलों के साथ संबंध कबूल करने के लिए बिजली के झटके दिए गए।

उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि उन आरोपी व्यक्तियों को भाजपा के एक सांसद के सौजन्य से संसद भवन में प्रवेश का पास मिला था और गृह मंत्री अमित शाह से जब संसद सुरक्षा उल्लंघन पर बयान की मांग गई, तब विपक्षी सांसदों को निलंबित तक कर दिया गया।

माले महासचिव ने कहा कि भारत के प्रदर्शनकारी युवाओं को जेल, यातना और हत्या, इससे पता चलता है कि औपनिवेशिक शासक हम पर कैसे शासन करते थे। कारावास और यातना से लेकर छल-प्रपंच, घृणा और विभाजन तक, मोदी शासन ने औपनिवेशिक ब्लूप्रिंट के हर सिद्धांत की नकल की है।

ये भी पढ़ें- Budget 2024: 'पीएम मोदी की गारंटी को मिला पुख्ता आधार', अंतरिम बजट पर बोले डिप्टी CM सम्राट चौधरी

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में अब इस फायरब्रांड नेता को भारतरत्न देने की उठी मांग, यहां से आठ बार रह चुके हैं सांसद

Categories: Bihar News

Nitish Kumar और Lalan Singh को पसंद आया मोदी सरकार का बजट, बताया- किस वर्ग को होगा फायदा

Dainik Jagran - February 1, 2024 - 7:25pm

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को सकारात्मक व स्वागत योग्य कहा है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में उच्च शिक्षा में ऋण की राशि बढ़ायी गई है। इससे युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन नए रेलवे इकोनामिक कारिडोर की शुरूआत होने से देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से होगा। इससे लाजिस्टिक क्षमता में सुधार होगा और लागत में कमी आएगी। सरकार मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लाएगी जिसके तहत किराए के घरों व झुग्गी में रहने वाले लोगों को आवास का लाभ मिलेगा।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे- नीतीश कुमार

मु्ख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए स्टार्टअप के टैक्स स्लैब में एक साल के लिए छूट बढ़ायी गयी है। इससे औद्योगिक क्षेत्र के विकास की गति बढ़ेगी। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

यह अंतरिम बजट है। इसमें सरकार ने अपनी अब तक की उपलब्धियों और आगे के वर्षों के लिए अपने लक्ष्यों की एक झलक दिखाई है। मिला-जुला कर बजट अच्छा है। pic.twitter.com/13MSK4lGcV

— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) February 1, 2024

मनरेगा का बजट 60 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 86 हजार करोड़ रुपए किया गया है जो स्वागत योग्य है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जानेवाली राशि से किसानों को आर्थिक मदद मिली है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

इसके अलावा, जदयू सांसद ललन सिंह ने भी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह अंतरिम बजट है। इसमें सरकार ने अपनी अब तक की उपलब्धियों और आगे के वर्षों के लिए अपने लक्ष्यों की एक झलक दिखाई है। मिला-जुला कर बजट अच्छा है।

यह भी पढ़ें- 

Nitish Kumar: 'तेजस्वी बच्चा है' वाले बयान पर भड़की RJD, शिवानंद तिवारी बोले- नीतीश कुमार बिहार के...

Ayodhya Patna Flight: अयोध्या से पटना पहुंची पहली फ्लाइट, यात्री बोले- जय श्रीराम

Categories: Bihar News

Budget 2024: 'पीएम मोदी की गारंटी को मिला पुख्ता आधार', अंतरिम बजट पर बोले डिप्टी CM सम्राट चौधरी

Dainik Jagran - February 1, 2024 - 7:11pm

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में गांव के विकास पर जोर दिया गया है। यह बजट विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार।

सम्राट चौधरी ने कहा है कि पीएम मोदी ने जब 2014 में सत्ता संभाली थी, तब कई चुनौतियां थीं। जनता के हित में कई कार्यक्रम और योजनाए बनाई गईं, ताकि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का समावेशी विकास लक्ष्य है। 2047 तक हम भारत को विकसित देश बनाएंगे। 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकालने में मोदी सरकार को सफलता मिली है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार का समावेशी विकास गरीब, महिला, युवा, किसान के सशक्तीकरण पर जोर है। देश की आर्थिक प्रगति में सभी राज्य और वर्ग सामूहिक रूप से लाभ उठा सकें, इसका प्रबंध मोदी सरकार ने किया है। फाइनेंशियल सेक्टर को ज्यादा मजबूत, ज्यादा आसानी से संचालन में सक्षम बनाया जा रह है। देश की महंगाई को लेकर जो कठिन चुनौतियां थीं, उनको दूर किया जा रहा है। महंगाई के आंकड़े नीचे आए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी आर्थिक नीति अपनाएगी जो लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी और जिससे समावेशी विकास होगा।

प्रधानमंत्री का ज्ञान वाला बजट : ऋतुराज सिन्हा

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम आम बजट की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के GYAN ( G गरीब, Y-युवा, A- अन्नदाता N- नारी) वाला बजट बताया है। सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह युवाओं, महिलाओं, गरीबों एवं अन्नदाताओं को बजट में जोड़ दिया है यह प्रतीत है विश्व शक्ति की ओर भारत के बढ़ते मजबूत कदम का। भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिशा में सकारात्मक पहल है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृव वाली केंद्र सरकार को बहुत बहुत बधाई।

सिन्हा ने कहा कि भारत की एक तिहाई जनसंख्या ने अभी तक मुद्रा लोन लेकर रोजगार सृजन के साथ रोजगार दाता बनने का काम किया है। यह युवाओं के अमृत काल या स्वर्णिम युग की शुरुआत है। तीन करोड़ लोगों को घर, जल, बिजली एवं गैस प्रदान करके केंद्र सरकार के मूलमंत्र गरीब कल्याण -राष्ट्र कल्याण करने का काम किया है। सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास को ध्यान में रखकर राज्यों के विकास हेतु 75 हजार करोड़ रुपये ऋण का प्रविधान किया गया है । बजट जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान के मंत्र को आधार में रखकर पेश किया गया है।

विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बजट : नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। बजट ऐतिहासिक है। बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है।

नित्यानंद राय ने कहा कि आम बजट गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं की उन्नति वाला बजट है जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प है। बजट में गांव के गरीब महिलाओं का खास तौर पर ध्यान रखा गया है।

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट : विवेक ठाकुर

केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने कहा कि यह विकासोन्मुख बजट वर्ष 2047 के भारत को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। प्रधानमंत्री नरे न्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने को समर्पित बजट प्रस्तुत करने हेतु वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन।

विवेक ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार का यह सर्वस्पर्शी बजट नए और विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी, साथ ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को नया पंख मिलेगा। विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करने वाला यह बजट समस्त वर्ग की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'तेजस्वी बच्चा है' वाले बयान पर भड़की RJD, शिवानंद तिवारी बोले- नीतीश कुमार बिहार के...

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar बचा पाएंगे अपनी सरकार? 10 फरवरी को RJD कर सकती है 'खेला', विधायकों से संपर्क साधना शुरू

Categories: Bihar News

Ayodhya Patna Flight: अयोध्या से पटना पहुंची पहली फ्लाइट, यात्री बोले- जय श्रीराम

Dainik Jagran - February 1, 2024 - 6:58pm

जागरण संवाददाता, पटना। पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार की दोपहर अयोध्या से पहली बार फ्लाइट लैंड हुई। स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी-3424 को दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर पटना पहुंचना था, लेकिन यह फ्लाइट 2:07 बजे पहुंची। 90 सीटों की क्षमता वाले इस विमान में अयोध्या से आने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम थी।

विमान के उड़ान भरते ही यात्रियों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। पटना एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए स्पाइसजेट के स्टेशन मैनेजर प्रभु श्रीराम के बैनर के साथ पार्किंग बे में मौजूद थे। यही विमान यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुआ।

दिल्ली से आने वाले तीन विमान रहे रद्द

वहीं, खराब मौसम की वजह से दिल्ली के तीन विमान रद्द रहे। इनमें सुबह 7:55 वाली फ्लाइट संख्या 6ई2103, 10:10 बजे आने वाली 6ई2769 और 10:20 बजे आने वाली एसजी8721 शामिल हैं। इसके अलावा, बेंगलुरु-पटना (एसजी531) भी रद्द रही। इसे रात आठ बजे पटना आना था।

बताया गया है कि कोलकात-पटना (6ई713) 17 मिनट, चंडीगढ़-पटना (6ई6394) 27 मिनट, हैदराबाद-पटना (6ई6719) 47 मिनट, दिल्ली-पटना (यूके717) 21 मिनट, दिल्ली-पटना (6ई2373) 25 मिनट, भुवनेश्वर-पटना (6ई6485) 20 मिनट, रांची-पटना (6ई925) 57 मिनट, मुंबई-पटना (6ई2043) 48 मिनट, दिल्ली-पटना (एआइ407) एक घंटा 44 मिनट, दिल्ली-पटना (6ई2425) एक घंटा, गुवाहाटी-पटना (एसजी8939) एक घंटा 12 मिनट, दिल्ली-पटना (6ई2214) एक घंटा पांच मिनट और दिल्ली-पटना (एसआइ415) 47 मिनट विलंब से लैंड हुई।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Special Train: बिहार की पहली आस्था स्पेशल आज मुजफ्फरपुर होकर जाएगी अयोध्या, इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

ये भी पढ़ें- Ayodhya Flights: राम भक्तों के लिए खुशखबरी! पटना-अयोध्या समेत छह जोड़ी नए विमान का होगा परिचालन, किराया भी जान लीजिए

Categories: Bihar News

Bihar Politics: बिहार में अब इस फायरब्रांड नेता को भारतरत्न देने की उठी मांग, यहां से आठ बार रह चुके हैं सांसद

Dainik Jagran - February 1, 2024 - 6:14pm

संवाद सहयोगी, दानापुर। जनसेवा क्षत्रिय विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष दीवाकर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न देने की मांग प्रधानमंत्री से की है। श्री सिंह ने बताया कि देश के नौवें प्रधानमंत्री के साथ चंद्रशेखर बलिया लोक सभा से आठ बार सांसद रहे थे।

विद्धार्थी राजनीति जीवन में फायरब्रांड के नाम से जाने जाते थे। उनपका सपना था कि अगर गांवो को विकास हो जाये तो भारत का अपने आप विकास हो जायेगा।

उन्हे 1995 में आउटस्टैडिंग पार्लियामेंटरियन अवार्ड मिला था। ऐसे व्यक्ति महान समाजवादी नेता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारतरत्न से सम्मानित किये जाने आमजनो को खुशी होगी। दीवाकर सिह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारतरत्न देने की मांग की।

हज यात्रा पर जाने वालों के लिए पहली किश्त जमा करने का ऐलान

हज यात्रा 2024 पर जाने वालों के लिए बिहार राज्य हज कमेटी ने पहली किश्त जमा करने का ऐलान कर दिया है। पहली किश्त 81 हजार रूपया 6 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक जमा करना जरूरी होगा। 9 फरवरी अंतिम तिथी होगी।

राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल हक ने बताया कि यह रकम राज्य हज कमेटी के दो बैंक खाता एसबीआई और युनियन बैंक में ऑन लाईन जमा करें। पहली किश्त के बाद दूसरी किश्त की तिथी बताई जायेगी। इसके साथ ही हज यात्रा पर जाने वाले अपने अन्य कागजात को जल्द से जल्द पूरा कर यात्रा की तैयारी करें।

इस माह के बाद राज्य हज कमेटी परीक्षण कार्यक्रम भी चलायेगा ताकि हज यात्रा पर जाने वालों को हज के दौरान कोई परेशानी ना हो।

यह भी पढ़ें-

Nitish Kumar: 'तेजस्वी बच्चा है' वाले बयान पर भड़की RJD, शिवानंद तिवारी बोले- नीतीश कुमार बिहार के...

Nitish Kumar बचा पाएंगे अपनी सरकार? 10 फरवरी को RJD कर सकती है 'खेला', विधायकों से संपर्क साधना शुरू

Categories: Bihar News

Pages

Subscribe to Bihar Chamber of Commerce & Industries aggregator - Bihar News

  Udhyog Mitra, Bihar   Trade Mark Registration   Bihar : Facts & Views   Trade Fair  


  Invest Bihar